रिटायर्ड आईएएस ओपी श्रीवास्तव ने छोड़ी सुख-सुविधाएं, पत्नी संग निकले नर्मदा परिक्रमा पर

Neel Tiwari | Published:
Share
retired ias op shrivastava
retired ias op shrivastava

Jabalpur. पूर्व IAS ओपी श्रीवास्तव अब आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर हैं। पत्नी भारती श्रीवास्तव के साथ वे नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। यह दंपती समाज को नया संदेश दे रहे हैं। जबलपुर पहुंचने के बाद अब वे अमरकंटक की ओर बढ़ने की तैयारी में हैं।

News in short

पूर्व IAS ओपी श्रीवास्तव पत्नी के साथ कर रहे हैं नर्मदा परिक्रमा
10 दिसंबर 2025 से शुरू की आध्यात्मिक यात्रा।
24 मार्च को जबलपुर के भेड़ाघाट पहुंचे।
26 मार्च को अमरकंटक के लिए करेंगे प्रस्थान।
VRS लेकर पत्नी ने भी साधना मार्ग अपनाया।

News in detail

प्रशासन से अध्यात्म तक का सफर

पूर्व आईएएस ओपी श्रीवास्तव ने अब अपने जीवन को पूरी तरह आध्यात्मिक साधना की ओर मोड़ दिया है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन में कई अहम पदों पर कार्य किया। उन्होंने कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर, एडिशनल कलेक्टर और एक्साइज आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाला। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने अनुशासन, सादगी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

भ्रष्टाचार मामले में रिटायर्ड आईएएस योगीराज शर्मा पर फिर होगी जांच, EOW की क्लीनचिट को कोर्ट ने किया खारिज

पत्नी ने भी निभाया संकल्प

जबलपुर में दीपक सेठी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। दीपक सेठी ने बताया कि इस आध्यात्मिक यात्रा में उनकी धर्मपत्नी भारती श्रीवास्तव भी समान रूप से सहभागी हैं। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली। यह निर्णय दंपती के त्याग और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सांसारिक सुविधाओं से दूरी बनाकर साधना का मार्ग चुना।

जल जीवन मिशन घोटाला: रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल के घर पर रेड, कई अधिकारी-ठेकदार हिरासत में

जबलपुर में आध्यात्मिक प्रवास

नर्मदा परिक्रमा के दौरान 23 मार्च 2026 को श्रीवास्तव दंपती जबलपुर के भेड़ाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया और ज्ञानेश्वरी दीदी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था बल्कि आत्मिक शांति और साधना का भी प्रतीक बनती जा रही है।

रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट से मचा बवाल, एपस्टीन कांड से जोड़कर पश्चिमी नैतिकता पर तीखा हमला

अमरकंटक की ओर अगला पड़ाव

जबलपुर प्रवास के बाद दंपती 26 मार्च की सुबह अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। नर्मदा नदी के उद्गम स्थल की ओर बढ़ती यह यात्रा उनके संकल्प और भक्ति को और भी मजबूत बनाती है।

ओपी श्रीवास्तव आईएएस श्रीमद्भगवद्गीता और रामचरितमानस के गंभीर अध्येता माने जाते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने नर्मदापुरम में नर्मदा तट पर आश्रम स्थापित किया। यहां उन्होंने साधना, अध्ययन और आध्यात्मिक चिंतन को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है।

रेरा को अप्रैल में मिलेगा नया चेयरमैन, रिटायर्ड आईएएस के मांगे नाम

प्रेरणा बनता आध्यात्मिक संकल्प

यह यात्रा केवल धार्मिक परिक्रमा नहीं, बल्कि त्याग, तप, श्रद्धा और आत्मानुशासन का उदाहरण है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे इस दंपती का कदम समाज के लिए प्रेरणा है। यह बताता है कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर आध्यात्मिकता को अपनाया जा सकता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश शासन
  • जबलपुर
  • नर्मदा परिक्रमा
  • ओपी श्रीवास्तव आईएएस
  • अमरकंटक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर