रिटायर आईएएस पूर्व संभागायुक्त एसबी सिंह की मल्टी के काम पर हाईकोर्ट के ये आदेश

Sanjay Gupta | Nov 23, 2025, 12:37 IST
Share
retired-ias-sb-singh-multi-building-dispute-indore
retired-ias-sb-singh-multi-building-dispute-indore

इंदौर के बसंत बिहार में एक मल्टी बिल्डिंग का निर्माण विवादों में है। इस निर्माण को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। रिटायर IAS अधिकारी एसबी सिंह ने यह बिल्डिंग बनाई है।

INDORE. इंदौर के पॉश एरिया बसंत बिहार में बन रही एक मल्टी बिल्डिंग का विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। यह मल्टी रिटायर आईएएस और भोपाल के पूर्व संभागायुक्त एसबी सिंह की है। उनकी जी प्लस 4 मल्टी के चलते पास की सड़क पूरी तरह धंस गई है।

रहवासी रितु पति संजय श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। एसबी सिंह 2013 से 2016 तक भोपाल के संभागायुक्त पद पर रह चुके हैं। वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। उन्हें पदोन्नति के बाद आईएएस बने हैं।

याचिका में यह कहा गया

याचिकाकर्ता ने निगमायुक्त, बिल्डिंग ऑफिसर और सिंह की पत्नी शारदा सिंह को भी पक्षकार बनाया है। याचिका में कहा गया कि सिंह की मल्टी के लिए हो रही अवैध खुदाई से परेशानी हो रही है। याचिका में इन पक्षकारों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...24 नवंबर से 16 कोच के साथ चलेगी इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतने यात्री कर सकेंगे सफर

हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश

इस मामले में नगर निगम ने बताया कि उनके जरिए संबंधित पक्षकार को 10 नवंबर को नोटिस दे दिया गया है। यह नोटिस मप्र नगर पालिक एक्ट 1956, मप्र भूमि विकास नियम 2012 के तहत जारी हो गया है। इसमें उनके जरिए की गई खुदाई को बंद करने का आदेश दिया गया है।

इंदौर हाईकोर्ट ने सभी तर्क सुनने के बाद कहा कि इस संबध में पक्षकारों के जरिए कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसलिए अब इस मामले में और आगे निर्देश नहीं दिया जाता है।

4d249a20-34d
4d249a20-34d


ये खबर भी पढ़िए...MP News: 10 हजार कदमों ने One Indore Run Indore को बनाया शहर का सबसे बड़ा फिटनेस कार्निवल

यह है मामला- खुदाई से मिट्टी धंसी

रिटायर्ड आईएएस एसबी सिंह के बसंत विहार कॉलोनी में बन रही इस मल्टी के निर्माण कार्य से रहवासी क्षेत्र की पूरी सड़क टूट गई है। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में ऐसी खुदाई की गई कि सड़क के नीचे की पूरी मिट्टी ही धसक गई।

रहवासियों को आशंका है कि आवासीय क्षेत्र में होटल तानने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार यहां पर पार्किंग प्लस 4 मंजिल की आवासीय मंजूरी है। वहीं, बेसमेंट की मंजूरी नहीं है। रहवासियों को आशंका है कि यहां जी प्लस 4 बनाकर होटल तानकर व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा।

65d50033-3fd
65d50033-3fd


ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: कांग्रेस बोली इंदौर मेट्रो के काम को अब बंद करें, बाकी राशि से फ्लाईओवर बनाओ

नोटिस देकर चुप निगम के अधिकारी

इस मामले में क्षेत्र के बिल्डिंग अधिकारी विशाल राठौर ने कहा कि शिकायत आई थी। हमने पहले स्थल निरीक्षण का नोटिस दिया था। इसके बाद जवाब नहीं आया। ऐसे में बेसमेंट खुदाई को लेकर कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा था।

अभी तक उनका जवाब नहीं आया है। अब दूसरा नोटिस दे रहे हैं। जब कार्रवाई की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया की जा रही है। सभी पर समान कार्रवाई की जा रही है, कोई पक्षपात नहीं हो रहा।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका

उधर रिटायर आईएएस सिंह ने यह कहा था

उधर एसबी सिंह ने द सूत्र से कहा था कि रहवासियों को कोई गलतफहमी हो गई है। यहां पी प्लस फोर मंजिल का नक्शा मंजूर है। पहले यहां जो पैतृक भवन था, उसमें बेसमेंट था।

इसे तोड़कर यह निर्माण हो रहा है, तो इसके लिए बेसमेंट को भरना जरूरी है। इसके लिए पूरी खुदाई कर उसका भराव जरूरी है, नहीं तो मल्टी का लोड नहीं ले सकेगा। बेसमेंट नहीं बना रहे हैं।

बारिश के कारण मिट्टी धंसी है। वहीं, रिपेयर काम करा रहे हैं और आधा काम हो भी गया है। कुछ भी गलत नहीं है। नोटिस मिला है, उसका जवाब दे रहे हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • रिटायर्ड आईएएस एसबी सिंह
  • पूर्व संभागायुक्त एसबी सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा