24 अप्रैल से चलेगी रीवा-चर्लपल्ली-रीवा समर स्पेशल ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से

Sandeep Kumar | Published:
Share
rewa-charlapalli-special
rewa-charlapalli-special

रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01704/01703 रीवा-चर्लपल्ली- रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

MP NEWS: रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01704/01703, रीवा -चर्लपल्ली-रीवा द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (10-10 ट्रिप) चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे बीना, रानी कमलापति, इटारसी पर ठहरते हुए जाएगी।

गाड़ी संख्या 01704 रीवा से चर्लपल्ली

गाड़ी संख्या 01704, रीवा -चर्लपल्ली विशेष ट्रेन, 24 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 तक हर गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन रीवा स्टेशन से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए, चर्लपल्ली स्टेशन अगले दिन दोपहर 14:45 बजे पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार में 17 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति, विवेक अग्रवाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव बने

गाड़ी संख्या 01703: चर्लपल्ली से रीवा

गाड़ी संख्या 01703, चर्लपल्ली-रीवा विशेष ट्रेन, 25 अप्रैल 2025 से 26 मई 2025 तक हर शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन चर्लपल्ली स्टेशन से शाम 16:55 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए, तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़िए... गांधी मेडिकल कॉलेज में अवैध नियुक्तियों पर हाई कोर्ट सख्त, छह हफ्ते में जांच रिपोर्ट मांगी

गाड़ी के हाल्ट

चर्लपल्ली, जनगांव, काजीपेट जंक्शन, पेड्डापल्ली, मंचेराल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागज़नगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, आमला जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना,रीवा

ये खबर भी पढ़िए... गुजरात का एक्सपेरिमेंट, छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है लागू, इंटरव्यू से नियुक्त होंगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

विशेष ट्रेनों का उद्देश्य

ये ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा और आसान यात्रा का अवसर मिलेगा। इन ट्रेनों के संचालन से विभिन्न शहरों के बीच यातायात में सुधार होगा और यात्रियों को उनकी गंतव्य तक पहुंचने में सहुलत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए









Tags:
  • MP News
  • इटारसी
  • रेल प्रशासन
  • रानी कमलापति
  • भोपाल मंडल
  • रीवा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर