रीवा में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 4 युवकों की मौत

Sandeep Kumar | Mar 31, 2025, 19:55 IST
Share
rewa-dumper-accident
rewa-dumper-accident

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें डंपर की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए तीन युवक मुस्लिम समुदाय से थे। यह घटना गुढ़ के चौरियार मोड़ पर हुई।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। गुढ़ थाना क्षेत्र के चौरियार मोड़ पर एक डंपर ने एक मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए लड़कों में से तीन मुस्लिम समुदाय से हैं। ये सभी युवक ईद के मौके पर रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ के पास बने टनल को देखने गए थे और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा इतना भयावह था कि चारों युवक मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

सोमवार को ईद का त्योहार था, और छुट्टी के दिन करीब 8 से 10 युवक बाइक से रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ के पास बने टनल को देखने गए थे। टनल देखकर वे वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुछ युवक रास्ते में रुक गए, जबकि चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रीवा की ओर लौट रहे थे। चौरियार मोड़ के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि चारों युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़िए... घरेलू कनेक्शन के बिजली बिलों में इतने रुपए भरेगी एमपी सरकार, इतने लोगों को मिलेगा फायदा

मृतकों की पहचान

हादसे के बाद मृतकों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। मरने वालों में मोहम्मद अफरीद मंसूरी, मोहम्मद जुम्मन, मोहम्मद सादाब और सत्यम साकेत शामिल हैं। तीन मृतक रीवा के बाणसागर के पोखरी टोला के रहने वाले थे, जबकि एक युवक किटवरिया का रहने वाला था। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... ईवी खरीदने पर 100% टैक्स छूट के लिए ये कदम उठाएं, इसका भी मिलेगा लाभ

ये खबर भी पढ़िए... पटना के अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग : डायरेक्टर की हत्या से मचा हड़कंप

पुलिस का बयान

पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हादसा गुढ़ मार्ग के चौरियार मोड़ पर हुआ। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे की जांच गहनता से की जा रही है, ताकि सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, राम मंदिर की आकृति वाली पहनी थी घड़ी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • सड़क हादसा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज