पोर्न स्टार बनाने की चाहत में पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

Amresh Kushwaha | Dec 12, 2025, 17:27 IST
Share
rewas-husband-viral-video-porn-star-case
rewas-husband-viral-video-porn-star-case

मध्य प्रदेश के रीवा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। पत्नी ने बताया की वह पोर्न स्टार बनना चाहता था।

REWA. मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के सात महीने बाद, एक पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ 13 मिनट 14 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया था। आरोप है कि पति ने यह कदम अपने पोर्न स्टार बनने कि सनक के कारण उठाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह फरार है।

पति की सनक में पत्नी का शोषण

पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी पोर्न साइट्स का आदी था। वह पोर्न फिल्मों के किरदारों से प्रभावित था। इसके साथ ही खुद को पोर्न स्टार बनना चाहता था। इसी कारण उसने अपनी पत्नी का निजी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पत्नी ने बताया कि मेरे विरोध करने पर भी उसने यह कदम जानबूझकर उठाया और कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। वह चाहता था कि लोग उसे पहचानें और वह पॉपुलर हो जाए।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल भ्रष्ट है- कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का बड़ा आरोप, जानिए क्या है मामला

वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भी भेजा

पीड़िता पत्नी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा कि मेरी जिंदगी तबाह कर दी, वह इंसान नहीं दरिंदा है। आरोपी ने वीडियो रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया था। इसके कारण वह हर जगह से परेशानियों का सामना कर रही थीं।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: भिंड के पूर्व कलेक्टर आईएएस संजीव श्रीवास्तव पर विधायक कुशवाह के विधानसभा में तीखे सवाल

एक नजर में रीवा के पोर्न स्टार का मामला



  • शादी के सात महीने बाद, मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति ने अपनी पत्नी का निजी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
  • आरोपी पति पोर्न साइट्स का आदी था और खुद को पोर्न स्टार बनाने का सपना देख रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
  • आरोपी ने वीडियो को सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि पत्नी के रिश्तेदारों और दोस्तों को भी भेज दिया, जिससे महिला को मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।
  • पीड़िता के भाई के अनुसार, आरोपी ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए की दहेज मांग की थी, और बाकी पैसे न मिलने पर वह अधिक क्रूर हो गया।
  • मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसे मुंबई में छिपा होने के कारण गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने की योजना बना रही है।
ये खबर भी पढ़िए...एकल पट्टा मामला : सुप्रीम कोर्ट में शांति धारीवाल की याचिका खारिज, गिरफ्तारी पर बरकरार रहेगी रोक

दहेज के लिए की थी घिनौनी हरकत

पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के दौरान आरोपी ने दहेज के लिए दबाव डाला था। शादी से पहले 3 लाख रुपए की मांग की गई थी। इसमें से 2 लाख दिए गए थे। बाकी पैसे न मिलने पर आरोपी का रवैया और खराब हो गया था। भाई के अनुसार, यह घटना दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से हुई है।

मुंबई में छिपा है आरोपी

सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार, आरोपी मुंबई में छिपा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां दबिश देने वाली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...रीवा न्यूज: तांत्रिक केके श्रीवास्तव ने हवाला के जरिए ऑस्ट्रेलिया-चीन में किया निवेश, 441 करोड़ का लेन-देन

परिवार को जान से मारने की देता था धमकी

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। वह चाकू और पिस्टल से हत्या करने की बातें करता था। कहता था कि वह उनके पूरे परिवार को सड़क पर ला खड़ा करेगा।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • रीवा न्यूज
  • रीवा के पोर्न स्टार
  • पोर्न स्टार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा