भागवत ने दिया जनसंख्या नियंत्रण पर लोगों को जागरूक करने का संदेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपने कार्यकर्ताओं को जनसंख्या असंतुलन के प्रति जन जागरण अभियान चलाने का संदेश दिया है। संघ के शताब्दी वर्ष में संघ का विजन भी बताया...

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
New Update
मोहन भागवत भोपाल
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत ( rss chief mohan bhagwat ) ने संघ के कार्यकर्ताओं को जनसंख्या के असंतुलन के प्रति जन जागरण अभियान को गति देने का संदेश दिया है। संघ प्रमुख ने आरएसएस शताब्दी वर्ष के लिए बनाए गए विजन को स्वयंसेवकों के बीच साझा किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों राजधानी भोपाल में है। यहां  शारदा विहार में  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग चल रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की परियोजना पर चर्चा की। संघ प्रमुख ने सामाजिक समरसता पर चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट पर भी अपनी बात रखी। 

आज जिज्ञासा समाधान सत्र 

भोपाल में अपने आज के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत जिज्ञासा समाधान सत्र में सवालों के जवाब देंगे। संघ प्रमुख प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं का जवाब देंगे। 23 मई से शुरु हुआ संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग कार्यक्रम 12 जून तक चलने वाला है। इसमें डॉ मोहन भागवत की भोपाल यात्रा आज (1 जून ) को समाप्त हो जाएगी। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्य प्रदेश प्रांत के 382 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। 

ये खबर भी पढ़िए...

आरक्षण पर घिरी BJP तो बचाव में आए मोहन भागवत , क्या काम करेगा RSS CHIEF का ये दावा

कार्यक्रम में बाहरी को एंट्री नहीं 

संघ के इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। कार्यक्रम की कोई तस्वीरें भी साझा नहीं की गई है। संघ से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम संघ का आंतरिक मामला है जिसे प्रचार की आवश्यकता नहीं है। 

ये खबर भी पढ़िए...

फैक्ट चेक : मोहन भागवत ने की तारीफ, कहा स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान

मोहन भागवत जिज्ञासा समाधान सत्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत RSS Chief Mohan Bhagwat डॉ. मोहन भागवत डॉ मोहन भागवत की भोपाल यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू राष्ट्र RSS आरएसएस शताब्दी वर्ष