RSS के हिंदू सम्मेलन पर बोले दिग्विजय सिंह भागीरथपुरा में जो मरे वो भी हिंदू थे, जयवर्धन बोले कमीशनखोरी के कारण मौतें

Sanjay Gupta | Jan 11, 2026, 12:45 IST
Share
rss-hindu-sammelan-digvijay-singh-baghirathpura
rss-hindu-sammelan-digvijay-singh-baghirathpura

कांग्रेस की न्याय यात्रा 11 जनवरी रविवार को इंदौर में बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकली। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह इंदौर आए। इस दौरान दोनों ने मीडिया से चर्चा की।

News In Short

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भागीरथपुरा कांड की न्यायिक जांच की मांग की।
  • सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल हो, सभी के इस्तीफे होने चाहिए।
  • हिंदू सम्मेलनों पर कहा कि इसे टाला जा सकता था, जो मरे, वह भी हिंदू थे।
  • जयवर्धन सिंह ने इस घटना का कारण बीजेपी सरकार की कमीशनखोरी को बताया।

News In Detail

INDORE. कांग्रेस की न्याय यात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस पूरे भागीरथपुरा मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से होनी चाहिए। साथ ही इसकी पब्लिक हियरिंग भी होनी चाहिए।

जांच में जो भी अधिकारी, कर्मचारी या नेता शामिल होंगे, उनकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि दूसरों को नसीहत मिले। इसलिए न्यायिक जांच जरूरी है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके इस्तीफे होने चाहिए।

हिंदू सम्मेलन टाला जा सकता था, आग लगाने की कोशिश

आरएसएस के जरिए शताब्दी वर्ष के मौके पर हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। इसको लेकर सिंह ने कहा कि जो भागीरथपुरा में मरे, वह सभी हिंदू ही थे। ऐसे में यह आयोजन टाले जा सकते थे। क्यों बार-बार इस देश को आग लगाना चाहते हैं।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने यह बोले

वहीं उनके पुत्र और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे जयवर्धन सिंह ने भागीरथपुरा कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे कांड के लिए बीजेपी सरकार और नेताओं की कमीशनखोरी जिम्मेदार है।

अमृत योजना में करोड़ों की फर्जी डीपीआर बनाई गई है। बीजेपी सरकार सत्ता के नशे और अहंकार में डूबी हुई है। यह पोस्टर, भंडारे में ही माहिर है और आम जनता की सुविधाओं से कोई वास्ता नहीं है।

इस मामले के लिए पहले तो कमीशनखोरी जिम्मेदार है और दूसरा कारण एमआईसी है। जब सब कुछ बीजेपी का है तो फिर पाइपलाइन बदलने की फाइल क्यों 144 दिन तक अटकी रही।

निगम अधिकारियों को हटाने भर से बाकी दोषमुक्त नहीं होते हैं। कांग्रेस के जरिए मुद्दा देरी से उठाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार दूषित पानी का मुद्दा उठा रही थी। सभी नेता लगातार मुखरता से अपनी बात रख रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर के नाम पत्र, उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आखिर आ रहे इंदौर

एमपी में मंदिर-पुजारी विवाद फिर गरमाया, दिग्विजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बांग्लादेश हिंसा पर भारत की राजनीति गरमाई, दिग्विजय सिंह के बयान ने छेड़ी नई सियासी बहस

सीएम मोहन का दिग्विजय को BJP में आने का प्रस्ताव, दिग्गी बोले...

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • इंदौर
  • जयवर्धन सिंह
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा