RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले हिन्दुत्व है भारत की आत्मा

Sanjay Gupta | Dec 01, 2025, 12:20 IST
Share
rss-sarkaryavah-dattatreya-hosabale-hindutva-indore-news
rss-sarkaryavah-dattatreya-hosabale-hindutva-indore-news

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इंदौर में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में अपने विचार रखे। उन्होंने भारत और हिन्दुत्व को भारत की आत्मा बताया और कहा कि...

Indore News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 30 नवंबर, रविवार को इंदौर में रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित एक महत्वपूर्ण नागरिक गोष्ठी में शामिल हुए। ये कार्यक्रम संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के मौके पर हुआ। इस दौरान उन्होंने भारत और हिंदुत्व के बारे में अपने विचार साझा किए।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



भारत मानव धर्म का देश है

आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबालेने कहा कि पुराणों और दुनिया के विभिन्न विद्वानों ने हिन्दू और हिन्दुस्तान को अलग-अलग कालखंडों में परिभाषित किया है। भारत, मानव धर्म का देश है, जो सृष्टि में एकत्व का दर्शन करता है।

उन्होंने कहा कि यह मानव धर्म विश्व को बताने वाले हिन्दू है। हिन्दू एक भू-सांस्कृतिक अवधारणा है। हिन्दू धर्म संवेदना, कर्तव्य, गुण ( कैरेक्टरीस्टिक ) और जीवन शैली के साथ उपासन पद्धति से संबंधित है। हिंदुत्व भारत की आत्मा है।

दत्तात्रेय होसबाले से जुड़ी खबर को शॉर्ट में समझें



  1. दत्तात्रेय होसबाले का इंदौर दौरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने 30 नवंबर को इंदौर में रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में भाग लिया।
  2. संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष: यह कार्यक्रम संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया।
  3. हिंदुत्व पर विचार: होसबाले ने भारत और हिंदुत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने हिंदुत्व को भारत की आत्मा बताया।
  4. संघ स्थापना की आवश्यकता: उन्होंने संघ की स्थापना के उद्देश्य और इसके महत्व को स्पष्ट किया। विशेष रूप से समाज की सांस्कृतिक पहचान और स्वाधीनता के लिए।
  5. समाज के मुद्दों पर चर्चा: होसबाले ने नशा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भ्रष्टाचार और धर्मांतरण जैसे समसामयिक मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

इसलिए हुए संघ की स्थापना

‘संघ यात्रा के सौ वर्ष’ पर बात करते हुए होसबाले ने संघ की स्थापना का कारण और उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि जब समाज में संगठन की कमी थी, लोग धर्म से दूर हो रहे थे। पराधीनता के समय सांस्कृतिक कमजोरी और स्वार्थी सोच बढ़ रही थी, तो समाज पतन की ओर बढ़ रहा था।

इस स्थिति को सुधारने और एक मजबूत समाज बनाने के लिए डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। उन्होंने बताया कि संघ के कार्यकर्ता हर आपदा में सबसे आगे रहते हैं। आपातकाल के दौरान संघ ने लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने के लिए बहुत संघर्ष किया। रामजन्मभूमि आंदोलन और स्वदेशी जागरण में भी संघ का योगदान सभी को मालूम है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी वक्फ बोर्ड: RSS पर फूल बरसाने पर चेयरमैन और डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

RSSB थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025: 7759 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

यह इसलिए हिंदू राष्ट्र

उन्होंने कहा कि संघ का काम एक राष्ट्रीय आंदोलन है। यह समाज का संगठन है। समाज को संगठित करना संघ का कार्य है। उन्होंने हिन्दुत्व को भारत की पहचान बताया। इस भूमि में रहने वाले इस समाज के कारण यह हिन्दू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि इसी एक संस्कृति की विविध अभिव्यक्तियां हैं, परंतु संस्कृति का मूल एक है। हिन्दुत्व, हिन्दू और हिन्दू राष्ट्र भारत की पहचान है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर

IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन

इन मुद्दों पर भी की बात

कार्यक्रम के आखिरी सत्र में सरकार्यवाह जी ने एक बौद्धिक चर्चा की। इस चर्चा में उन्होंने सिक्ख-पंजाब, नशा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, युवाओं की भूमिका, भ्रष्टाचार और हिन्दुत्व से जुड़ी समसामयिक समस्याओं के समाधान पर बात की। उन्होंने भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए समाज से एकजुट होकर काम करने की अपील की। धर्मांतरण पर उन्होंने कहा कि अगर कानून का सख्ती से पालन किया जाए तो कंवर्जन पर रोक लग सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म कभी भी कनवर्जन नहीं करता, बल्कि वह इंक्लूजन यानी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करता है। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिका में धर्म और संस्कृति का प्रचार किया, लेकिन किसी से रिलीजन बदलने के लिए नहीं कहा। इस कार्यक्रम में मालवा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से 750 से ज्यादा लोग शामिल हुए, जिनमें उद्योग, चिकित्सा, विज्ञान, साहित्य, मीडिया, शिक्षा, प्रशासन, न्याय, खेल और सामाजिक संगठनों के लोग थे। मंच पर प्रांत संघचालक प्रकाशजी शास्त्री और इन्दौर विभाग संघचालक मुकेश मोढ भी मौजूद थे।

Tags:
  • Indore News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
  • दत्तात्रेय होसबाले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज