होटल सयाजी में गंदे खाने से नाराज युवती ने अपनी शादी का आयोजन निरस्त किया, 7 लाख वापस मांगे
Sanjay Gupta | Sept 04, 2026, 13:50 IST
indore sayaji hotel news
कॉकरोच और चूहे की गंदगी के बीच खाना बनाने वाले होटल सयाजी में अब लोग शादियांऔर दूसरे आयोजन निरस्त कर रहे हैं। हालांकि, होटल प्रबंधन बुकिंग के पैसे वापस नहीं कर रहा है। इस मामले में कलेक्टर से शिकायत की गई है।
इंदौर के पांच सितारा होटल सयाजी में गंदगी और खराब खाने का मामला सामने आने के बाद अब इसका असर आयोजनों पर भी पड़ रहा है। पहले होटल का किचन सील हुआ और फूड सैंपल फेल पाए गए। अब लोग यहां होने वाली शादियां और दूसरे कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। साथ ही बुकिंग के पैसे वापस मांग रहे हैं, लेकिन होटल प्रबंधन इसे लेकर टालमटोल कर रहा है।
इसी बीच एक युवती ने भी अपनी शादी की बुकिंग रद्द कर दी है। उसकी शादी 3 दिसंबर को होटल सयाजी में होनी थी। पैसे वापस नहीं मिलने पर उसने कलेक्टर शिवम वर्मा से शिकायत की है।
![d6ffebb6-f6b]()
![ce6e3974-348]()
युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि Indore Hotel Sayaji में फूड सेफ्टी नियमों का पालन नहीं हो रहा है और गंदगी की स्थिति है। इसके चलते उन्होंने अपनी बुकिंग रद्द कर सात लाख रुपए वापस मांगे हैं, लेकिन होटल प्रबंधन राशि नहीं लौटा रहा है। यह शिकायत साक्षी तिवारी ने की है।
तिवारी ने शिकायत में कहा है कि सयाजी होटल, इंदौर प्रबंधन के व्यवहार से वह परेशान हैं। उनकी शादी दिसंबर 2026 में होनी है। इसके लिए उन्होंने होटल में बुकिंग कर 7 लाख रुपए जमा किए थे। होटल से सिर्फ बातचीत हुई थी, कोई लिखित करार नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई जांच में sayaji hotelके किचन में कीड़े-मकोड़े और शाकाहारी व मांसाहारी सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखने जैसी गड़बड़ियां सामने आई हैं। उनका परिवार और समाज (ब्राह्मण समुदाय) शुद्ध शाकाहारी नियमों का पालन करता है। ऐसे में होटल की व्यवस्था सामने आने के बाद उनका भरोसा खत्म हो गया है।
तिवारी ने बताया कि उन्होंने होटल प्रबंधन से समाधान के तौर पर अपना शाकाहारी भोजन बनाने वाला कैटरर रखने की बात कही थी। लेकिन होटल प्रबंधन इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ। साथ ही जमा किए गए सात लाख रुपए भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।
हाल ही में होटल सयाजी (Indore News) से लिए गए आठ फूड सैंपल की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें से पांच सैंपल फेल पाए गए हैं। जांच में सामने आया कि होटल में एनालॉग पनीर परोसा जा रहा था, जो प्रतिबंधित है। इसके अलावा रंग मिला पिस्ता और फंगस लगी असुरक्षित मूंगफली के दाने भी मिले हैं। खोपरे का सैंपल भी जांच में फेल हुआ है।
ये खबरें भी पढ़ें…
होटल सयाजी का किचन सील, लाइसेंस रद्द, खाने में मिली थी चूहे, कॉकरोच की गंदगी
होटल सयाजी के किचन में चूहे और कॉकरोच, वेज-नॉनवेज एक साथ स्टोर, फंगस भी लगा
इंदौर के होटल सयाजी में 62 लाख का गबन, आरोपियों ने बिल का पेमेंट आपस में बांटा
हाईकोर्ट बोला- काकरोच-चूहे की गंदगी के बीच खाद्य मिला तो नोटिस देना था, खोलो सयाजी का किचन
इसी बीच एक युवती ने भी अपनी शादी की बुकिंग रद्द कर दी है। उसकी शादी 3 दिसंबर को होटल सयाजी में होनी थी। पैसे वापस नहीं मिलने पर उसने कलेक्टर शिवम वर्मा से शिकायत की है।
d6ffebb6-f6b
ce6e3974-348
मेरे 7 लाख नहीं लौटा रहा होटल
हम ब्राह्मण हैं, यहां वेज-नॉनवेज एक साथ रख रहे
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई जांच में sayaji hotelके किचन में कीड़े-मकोड़े और शाकाहारी व मांसाहारी सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखने जैसी गड़बड़ियां सामने आई हैं। उनका परिवार और समाज (ब्राह्मण समुदाय) शुद्ध शाकाहारी नियमों का पालन करता है। ऐसे में होटल की व्यवस्था सामने आने के बाद उनका भरोसा खत्म हो गया है।
खुद का कैटरर रखने का दिया था सुझाव
पांच सैंपल भी हुए फेल
ये खबरें भी पढ़ें…
होटल सयाजी का किचन सील, लाइसेंस रद्द, खाने में मिली थी चूहे, कॉकरोच की गंदगी
होटल सयाजी के किचन में चूहे और कॉकरोच, वेज-नॉनवेज एक साथ स्टोर, फंगस भी लगा
इंदौर के होटल सयाजी में 62 लाख का गबन, आरोपियों ने बिल का पेमेंट आपस में बांटा
हाईकोर्ट बोला- काकरोच-चूहे की गंदगी के बीच खाद्य मिला तो नोटिस देना था, खोलो सयाजी का किचन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar