इंदौर में 300 करोड़ के जमीन घोटाले के लिए DHL इन्फ्राफुल इंटरनेशनल के संतोष सिंह और संजीव जायसवाल का खेल

Sandeep Kumar | May 08, 2024, 15:22 IST
Share
PIC
PIC

डीएचएल की इंदौर के साथ ही भोपाल, सीहोर, धार, कई जगह पर प्रोजेक्ट है। अधिकांश प्रोजेक्ट केवल दिखावे के लिए लांच किए गए। इसमें सस्ती जमीन खरीदी गई और फिर इसमें प्लाट काटकर लोगों से बुकिंग राशि ली गई। दो महीने में प्लाटधारकों से 50 फीसदी राशि ले ली गई।

संजय गुप्ता @ INDORE. भूमाफियाओं और जमीन के जादूगरों का इंदौर में एक और घोटाला तैयार हो गया है। इसकी ईओडब्ल्यू (EOW) में शिकायत भी हुई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डल गया है। मामला DHL इन्फ्राबुल इंटरनेशनल कंपनी का है जिसके मुख्य कर्ताधर्ता संतोष सिंह ( Santosh Singh ) और संजीव जायसवाल ( Sanjeev Jaiswal ) है। मामला 300 करोड़ से ज्यादा का है। रेरा में भी मामला पहुंचा, कुछ प्लाटधारकों की शिकायत पर राशि ब्याज सहित वापस करने के भी आदेश हुए लेकिन मामला वहीं ठंडा हो गया। वहीं इस मामले में पिनाकल ग्रांड जैसा मुद्दा भी है, जिस तरह पिनाकल ग्रांड में शहर की कई नामी हस्तियों, अधिकारियों का पैसा लगा है, इसी तरह डीएचएल प्रोजेक्ट में कई आला अधिकारियों जिसमें प्रशासनिक व पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी शामिल है, का पैसा लगा हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी महिला पार्षद ने ऑटो रिक्शा पर लगा नोटा का पोस्टर फाड़ा, बोले मोदीजी है ना, नेता प्रतिपक्ष चौकसे बोले बम जैसा घटिया व्यक्ति नहीं देखा

ईओडब्ल्यू में क्या है मामला ?

डीएचएल की इंदौर के साथ ही भोपाल, सीहोर, धार, कई जगह पर प्रोजेक्ट है। अधिकांश प्रोजेक्ट केवल दिखावे के लिए लांच किए गए। इसमें सस्ती जमीन खरीदी गई और फिर इसमें प्लाट काटकर लोगों से बुकिंग राशि ली गई। दो महीने में प्लाटधारकों से 50 फीसदी राशि ले ली गई। इसमें भी अधिकांश राशि ब्लैक में ली गई और इसकी रसीद दी गई। यह प्रोजेक्ट मुख्य तौर पर 2013 और इसके बाद लांच हुए। लेकिन इसमें विकास ही नहीं किया गया और प्लाटधारकों की पूरी राशि भर गई। जिसकी आज के समय में कीमत 300 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

ये खबर भी पढ़िए...हनी ट्रैप केस : आरती, श्वेता और अभिषेक कैसे छूटे? पुलिस ने क्यों नहीं लिखा IAS अधिकारी का नाम

यह है इनके प्रोजेक्ट

इन कंपनी ने विदिशा रोड पर भोपाल में अक्स लैंडमार्कष सीहोर जिले में मिलेनियम लैंडमार्क व ताज द क्राउन नाम से प्रोजेक्ट लांच किए। इँदौर में गोल्ड सिटी फेस वन, टू, मिलेनियम फेस वन व टू, गोल्ड डस्क फेस वन, व टू, गेलेंट्री लैंडमार्क, इलार्डड लैंडमार्क फेस वन व फेस टू, टेक्नो, चौबीस केरेट रिजेसी, आईकॉन लेंडमार्क, देवास जिले में इम्पीरियल लैंडमार्क, धार जिले में हाईटेक सिटी और रायपुर में सिंगापुर सिटी नाम से प्रोजेक्ट लांच किए।

ये खबर भी पढ़िए...पहले बजरंग बली को किया प्रणाम, फिर बम फोड़कर मचाई दहशत, गोलियां भी चलाई

स्टाम्प ड्‌यूटी चोरी, टैक्स चोरी की भी शिकायत

इस कंपनी का काम देखने वाले और निवेशक भी रहे दो लोगों ने कंपनी के संजीव जायसवाल व डायरेक्टरों की पोल खोली और इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की। इसमें कहा गया कि सौदे रजिस्टर्ड नहीं होकर, स्टाम्प पर मात्र अनुबंध आधार पर हुए और इसमें ली गई 50 फीसदी राशि में से 35 फीसदी हिस्सा नकदी में लिया। यह राशि विकास शुल्क के नाम पर ली और इसकी रसीद दी। यह अनुबंध भी मात्र नोटरी पर थे इन्हें रजिस्टर्ड नहीं कराया गया। साथ ही इन भूखंडों को सौदा होने का बाद दूसरों को भी बेचा गया। विकास शुल्क व अन्य काम के लिए ली गई राशि का अनुबंध पत्र में जिक्र ही नहीं किया गया, यह सीधे जेब में डाल ली गई। इस तरह स्टाम्प ड्यूटी की भी चोरी हुई और ब्लैक मनी प्राप्त की गई। सौदों में फंसाने के लिए अच्छे ब्रोशर छापे गए औऱ् लोगों को ठगा गया।

ये खबर भी पढ़िए...UJJAIN: महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से मंदाकिनी निष्कासित, निष्कासन के बाद पीड़ितों ने मीडिया को सुनाई आपबीती

शिकायतकर्ता बोले भाग जाएंगे यह रुपए लेकर

शिकायतकर्ता नितिन सिंह ने द सूत्र को बताया कि ईओडब्ल्यू में हम बयान दे चुके हैं और पांच लोगों ने भी बयान दिए थे। डीजीपी ने माना था कि यह मामला गंभीर है, लेकिन इसमें अभी कुछ भी ठोस नहीं हुआ। यह घोटाला 300 से 400 करोड़ रुपए का है और इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि झांसेबाज देश छोड़कर निकल जाएं और फिर लकीर पीटते रहेंगे कि वह तो भाग गए। इसमें कई प्लाटधारकों का पैसा फंसा हुआ है और दस साल से ज्यादा समय हो गया है और किसी को कुछ नहीं मिला ना प्लाट मिला और ना ही यह लोग उनकी राशि लौटा रहे हैं।

संतोष सिंह और संजीव जायसवाल कौन है

संतोष सिंह इस कंपनी के चेयरमैन और संजीव उर्फ बंटी जायसवाल वाइस चेयरमैन, अनिरूद्ध देव भी है। इनके खिलाफ ईओडब्ल्यू, रेरा, पुलिस कई जगह शिकायत हो चुकी है। लोगों ने बाताय कि सपने दिखाकर निवेश कराया और फिर कुछ नहीं किया गया। ब्रोशर में बताया स्वीमिंग पुल होगा, जापानी गार्डन बनाएंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ। संतोष के संबंध नागपुर के बडे जमीन खिलाडी जो इंदौर पुलिस से गिरफ्तार भी हो चुका है सुरेश दोईफोड़े से भी जुडा है। संतोष और बंटी की कंपनी डीएचएल भी नागपुर की ही है।

612b4f18-1d8
612b4f18-1d8

राजनीतिक पहुंच दिखा रूकवा रखी है कार्रवाई

संतोष, बंटी और अनिरूद्ध तीनों बड़े खिलाड़ी है। यह इतने शातिर है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह, बीजेपी के अभी मप्र प्रभारी महेंद्र सिंह तक के साथ इनकी फोटो है। यह इन फोटों के दम पर अपना राजनीतिक रसूख दिखाकर दबाव बनाते हैं कि इनके संबंध ऊपर तक है और कोई इनका कुछ नहीं कर सकता है। बीच में महेंद्र सिंह इंदौर आए थे, तब एयरपोर्ट पर संतोष सिंह मौजूद था। वह इन्हीं राजनीतिक संबंधों, फोटो का फायदा उठाकर कार्रवाई को रूकवाता है।

Tags:
  • santosh singh
  • Sanjeev Jaiswal
  • DHL
  • संतोष सिंह और संजीव जायसवाल
  • डीएचएल
  • डीएचएल प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग