सड़क हादसे में घायल को गाड़ी में हुई उल्टी, ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस
Amresh Kushwaha | Dec 14, 2025, 16:58 IST
satna-road-accident-patient-vomit-108-ambulance-cleaning-satna
मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सड़क हादसे में घायल मरीज के एंबुलेंस में उल्टी करने से ड्राइवर भड़क गया। इसके बाद उसने मरीज की पत्नी से ही सफाई करवा दी।
Satna. एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने वाली घटना सामने आई है। सतना जिला अस्पताल में एक सड़क हादसे में घायल मरीज को एंबुलेंस से ले जाते वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई।
घायल मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं, रास्ते में कुछ ऐसा हुआ, जिससे एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे सभी हैरान हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सतना न्यूज: कथावाचक आशुतोष चैतन्य बिलासपुर में गिरफ्तार, सतनामी समाज पर टिप्पणी मामले में हुआ एक्शन
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। लोग इसे शर्मनाक और इंसानियत से परे मान रहे हैं। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मरीज के परिजन को सफाई करने के लिए मजबूर किया गया। लोग समझ नहीं पा रहे कि एंबुलेंस ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया और पत्नी को सफाई की जिम्मेदारी क्यों दी।
ये खबर भी पढ़िए...बिलासपुर में कथावाचक के विवादित बयान से बवाल, सतनामी समाज सड़कों पर, FIR दर्ज, अब मांगी माफी
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश. भोपाल एम्स डॉक्टर सुसाइड अटेम्प्ट केस: आखिर कौन सा सीरियस मिसकंडक्ट किया था डॉ. रश्मि वर्मा ने
कमलेश रावत, जो मैहर जिले के रामनगर कस्बे का निवासी है, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे ट्रैक्टर की टक्कर में पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पहले उसे रामनगर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था।
बाद में, उसे बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस में यात्रा के दौरान मरीज को उल्टी आ गई, जिससे यह अजीब घटना घटी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल काटजू अस्पताल का अजीबोगरीब फरमान, इस्तेमाल हुए ग्लव्स दोबारा पहनें वार्ड बॉय
घायल मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं, रास्ते में कुछ ऐसा हुआ, जिससे एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे सभी हैरान हैं।
घायल की पत्नी से करवाई गाड़ी की सफाई
मैहर जिले के रामनगर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलेश रावत को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में घायल को उल्टी आ गई, जो एंबुलेंस में फैल गई। उल्टी के छींटे गाड़ी के अंदर और खिड़की से बाहर तक फैल गए। एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से गाड़ी की सफाई करने को कहा। इसके बाद, जिला अस्पताल के गेट पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सतना: सड़क दुर्घटना में घायल कमलेश को एंबुलेंस में उल्टियां होने पर एंबुलेंस चालक ने पत्नी से धुलवाया एंबुलेंस #MadhyaPradesh #Satna #viralvideo pic.twitter.com/CXDdUrgzju
— TheSootr (@TheSootr) December 14, 2025
सोशल मिडिया पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मरीज के परिजन को सफाई करने के लिए मजबूर किया गया। लोग समझ नहीं पा रहे कि एंबुलेंस ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया और पत्नी को सफाई की जिम्मेदारी क्यों दी।
ये खबर भी पढ़िए...बिलासपुर में कथावाचक के विवादित बयान से बवाल, सतनामी समाज सड़कों पर, FIR दर्ज, अब मांगी माफी
सतना में मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस
|
ट्रैक्टर की टक्कर से मरीज का टूटा पैर
बाद में, उसे बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस में यात्रा के दौरान मरीज को उल्टी आ गई, जिससे यह अजीब घटना घटी।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल काटजू अस्पताल का अजीबोगरीब फरमान, इस्तेमाल हुए ग्लव्स दोबारा पहनें वार्ड बॉय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari