बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन ने बेटी के कांग्रेस में जाने पर तोड़ी चुप्पी- बोले उसने कोई अपराध नहीं कर दिया

Sanjay Gupta | Published:
Share
satyanarayan sattan
Photograph: (thesootr)

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन का बेटी कनुप्रिया के कांग्रेस जॉइन करने बयान आया है। उन्होंने कहा कि कोई अपराध नहीं किया। मैंने कन्यादान कर दिया, यह उसका फैसला है।

News In Short

सत्यनारायण सत्तन ने बेटी के कांग्रेस जॉइन करने पर कहा कि यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है।
सत्तन ने बताया कि उन्होंने कभी बेटी को बीजेपी जॉइन करने के लिए नहीं कहा।
बीजेपी में पिता का लाभ नहीं मिलता, सत्तन ने स्पष्ट किया।
सत्तन ने बताया कि उनकी बेटी के विचार अलग हो सकते हैं।
सत्तन ने बेटी के फैसले को स्वीकृति दी और उनका समर्थन किया।

News In Detail

जनसंघ और फिर बीजेपी की स्थापना से उसमें रहे वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। अब इस मामले में राष्ट्रकवि के रूप में पहचान रखने वाले सत्तन ने चुप्पी तोड़ी है। कनुप्रिया ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस को ज्वाइन किया। इस पर मप्र कांग्रेस ने टिव्ट भी किया। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई।

मैंने कन्यादान कर दिया, वह उसका फैसला

बीजेपी नेतासत्तन ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी विचारधारा होती है। उसी के अनुसार वह फैसला करता है। मेरी बेटी ने कांग्रेस ज्वाइन किया तो कोई अपराध नहीं किया। ना ही इससे मेरे चरित्र पर कोई लांछन लग गया है। मेरे पिता कट्टर कांग्रेसी थे लेकिन मैं शाखा में जाता था और बीजेपी में हूं। मैने कन्यादान कर दिया, उसका विवाह हो गया, उसका खुद का परिवार है, अपने विचार है। वह अपना फैसला खुद ले सकती हूं।

बीजेपी में पिता होने का लाभ नहीं मिलता

सत्तन ने साफ कहा कि मैंने उसे कभी नहीं कहा कि बीजेपी ज्वाइन कर लो। उसे पिता का लाभ लेना होता है तो वह मुझसे कहती कि इस पद पर बैठा दो। लेकिन बीजेपी में ऐसा नहीं होता है। अपनी योग्यता से जो प्राप्त कर सकते हो करो।

पिता और बेटी के बीच में कोई वैचारिक मतभेद नहीं है। यह अपने विचार के अनुसार आचरण करने की बात है जो मेरी बेटी ने ने किया है। मैं हर पिता के तरह चाहूं गा कि वह आगे तरक्की करे। कांग्रेस ने कई त्रुटियां की इसलिए आज बीजेपी को मौका मिला और वह सत्ता में हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

भूमाफिया की मदद करने पर इंदौर कलेक्टर की सख्ती, तहसीलदार, पटवारी और आरआई को हटाया

गुंडे से हिंदूवादी नेता बने मनोज परमार पर FIR, बुरहानपुर में बोला था वंदेमातरम के 6 छंद नहीं गाए तो 6 नंबर का बना देंगे

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें





Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी नेता
  • सत्यनारायण सत्तन
  • मुकेश नायक
  • कनुप्रिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर