सावन के तीसरे सोमवार को निकली भगवान महाकाल की सवारी, चंद्रमौलेश्वर-मनमहेश रूप में दिए दर्शन

Sandeep Kumar | Published:
Share
mahakal-temple
mahakal-temple

सावन महीने के तीसरे सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

उज्जैन में सावन महीने के तीसरे सोमवार शाम भगवान महाकाल की तीसरी सवारी मंदिर से निकली। इस दौरान भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में विराजित हुए, भगवान मनमहेश हाथी पर और शिव-तांडव की प्रतिमा गरूड़ रथ पर विराजित की गई। सवारी शिप्रा घाट पर पहुंची, जहां भगवान का पूजन हुआ। इसके बाद सवारी वापस मंदिर पहुंची।

भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार

विनायक चतुर्थी के अवसर पर भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों से भी भक्त बाबा भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक करने उज्जैन पहुंचे। को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

नाग पंचमी पर खुलेंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट

महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट साल में सिर्फ एक बार, नाग पंचमी पर खुलते हैं। सोमवार रात 12 बजे से दर्शन शुरू होंगे, जिसके लिए लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। मंदिर और जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये भी पढ़िए...उज्जैन में महाकाल की तीसरी शाही सवारी आज, ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

मंदसौर-अकोदिया में श्रद्धालुओं का उत्साह

d92f8e7d-0f3
d92f8e7d-0f3


मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अकोदिया में 100 से अधिक महिलाओं ने घरों में बर्फ से छोटे-छोटे शिवलिंग बनाए और बर्फ के ज्योतिर्लिंग की पूजा की। यह पूजा बाबा अमरनाथ की पूजा की याद दिलाती है। यह दृश्य अत्यधिक भव्य और श्रद्धा से परिपूर्ण था।

ये भी पढ़िए...कैसे हुई काल के काल बाबा महाकाल की उत्पत्ति? पढ़ें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की अद्भुत कहानी

अन्य स्थानों पर भी धार्मिक आयोजन

खंडवा में भगवान ओंकारेश्वर का नर्मदा जल से अभिषेक किया गया। उन्हें गुलाब के फूल, बिल्व पत्र और मेवा प्रसादी का भोग अर्पित किया गया। रायसेन में भोजेश्वर महादेव को 5 क्विंटल फूल, धतूरे और बिल्व पत्रों से सजाया गया। टीकमगढ़ के शिव धाम और कुंडेश्वर में विशेष श्रृंगार किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। सीहोर के कुबेरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए मंदिर पहुंचे।

ये भी पढ़िए...महाकाल सवारी : रथ पर सवार होकर निकले बाबा महाकाल, देखें राजसी सवारी की खास तस्वीरें

सावन महीने का महत्व

सावन महीना हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष महीना होता है, जिसे भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित किया जाता है। इस महीने के हर सोमवार को महादेव के भक्त विशेष रूप से पूजा करते हैं, और इस दिन को लेकर श्रद्धा का माहौल हर जगह देखा जाता है। महाकाल की सवारी और अन्य धार्मिक आयोजन इस महीने की श्रद्धा और भक्ति को चरम तक पहुंचाते हैं।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

उज्जैन में भगवान महाकाल | मध्यप्रदेश | MP

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • नाग पंचमी
  • महाकाल की सवारी
  • भगवान महाकाल
  • उज्जैन में भगवान महाकाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर