चार घरों ने नहीं भरा बिजली बिल, विद्युत विभाग ने काट दिया पूरे गांव का कनेक्शन

Vikram Jain | Mar 01, 2025, 18:36 IST
Share
shahdol electricity department cuts village power connection madhya pradesh
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश के शहडोल में विद्युत विभाग ने 4 घरों का बिजली बिल बकाया होने के कारण पूरे गांव की बिजली काट दी। जिसके कारण इस गांव तीन दिन से बिजली नहीं है। बिजली नहीं होने से छात्र और किसान परेशान हो गए हैं।

मध्य प्रदेश के शहडोल में बिजली विभाग के अधिकारियों का गजब कारनामा सामने आया है। यहां चार घरों के बिजली बिल नहीं भरे जाने पर विद्युत विभाग (Electricity department) ने पूरे गांव का ही कनेक्शन काट दिया। साथ ही कनेक्शन काटने से पहले गांव में सूचना भी नहीं भी दी गई। अब विद्युत विभाग की इस हरकत के कारण स्कूली बच्चों और किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही अधिकारियों के कदम से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला ब्यौहारी के पपरेड़ी गांव से सामने आया है। गांव में बिजली विभाग ने एक हैरान करने वाली कार्रवाई की है। यहां चार घरों के बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण पूरे गांव का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। विभाग की यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की गई। अब पपरेड़ी गांव में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति बंद है, जिसके कारण ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें... भिंड : बिजली विभाग ने काट दिया नगर पालिका का कनेक्शन, और फिर जो हुआ...

गांव के चार घरों पर बिजली बिल बकाया

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चार घरों के बिजली बिल बकाया थे, इस कारण पूरे गांव का कनेक्शन काट दिया गया। ग्रामीणों ने पहले इसे तकनीकी समस्या समझा, लेकिन जब बिजली नहीं आई तो उन्होंने विभाग से संपर्क किया। विभाग ने उन्हें बताया कि बकाया बिल के कारण पूरे गांव में बिजली काटी गई है।

चल रहे बोर्ड एग्जाम, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

गांव में बिजली कटने से इसका सबसे ज्यादा असर बोर्ड एग्जाम वाले विद्यार्थियों पर पड़ा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को रात को पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है। छात्रों को अब लालटेन और मोमबत्तियों की मदद से पढ़ाई करनी पड़ रही है, जबकि ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो गई है क्योंकि उनके मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP में डिलीवरी के बाद बेसुध हुई 5 महिलाएं, चली गई याददाश्त, डॉक्टर-परिजन हैरान

बिजली नहीं, सिंचाई नहीं, किसान परेशान

बिजली संकट का असर सिर्फ छात्रों पर नहीं, बल्कि किसानों पर भी पड़ा है। बिजली नहीं होने से किसानों को खेतों में सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी हैं। किसानों का कहना है कि एक ही परिवार के चार लोगों के बकाया बिलों की सजा पूरे गांव को क्यों दी जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... गरीब परिवार की बेटी का भारतीय नौसेना में चयन, पढ़ें कावेरी की सफलता की कहानी

ग्रामीणों में आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन

विद्युत विभाग की इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। अब ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। ग्रामीणों ने विभाग से अपील की है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। साथ ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे विभाग के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... MP के कुक्षी से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक चलेंगे क्रूज, GIS में आया 100 करोड़ का निवेश प्रोजेक्ट

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Shahdol News
  • शहडोल न्यूज
  • बिजली बिल
  • बिजली संकट
  • गांव का बिजली कनेक्शन काटा
  • Electric connection
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई