चाय-नाश्ते ने बचा लीं दर्जनों जिंदगी, ढाबे पर खड़ी बस हो गई खाक

Sandeep Kumar | Apr 27, 2025, 16:26 IST
Share
shajapur-bus-fire-incident
shajapur-bus-fire-incident

शाजापुर के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। दरअसल ये हादसा उस समय हुआ जब बस होटल के बाहर खड़ी थी और सभी यात्री चाय नाश्ता के लिए उतरे थे...

MP NEWS: शाजापुर जिले के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस होटल के बाहर खड़ी थी, और यात्री चाय-नाश्ता करने के लिए होटल में गए थे। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई। बस में सो रहा एक यात्री मामूली रूप से झुलस गया है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

5cd81c62-5dd
5cd81c62-5dd

आग पर पाया गया काबू

शाजापुर के यातायात और लालघाटी थाना और उज्जैन जिले के तराना थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आधे घंटे बाद दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, अब कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA, प्रमोशन भी जल्द होंगे

सभी यात्री सुरक्षित

बस में आग लगने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बस की वायरिंग में फॉल्ट के कारण यह हादसा हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और होटल स्टाफ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशें शुरू हुईं।

ये खबर भी पढ़िए... अगले चार दिन एमपी में बारिश ओले का अलर्ट, भोपाल में छाए बादल, सागर में बरसे बादल

चलती बस में होता तो बचना मुश्किल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर यह हादसा चलती बस में होता, तो यात्रियों का बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो सकता था। आग ने बहुत ही तेजी से बस को अपनी चपेट में ले लिया था। यह एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन सभी यात्री बस से बाहर थे, इसलिए लोगों की जान बच गई।

ये खबर भी पढ़िए... चर्चा में भारतीय वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन, बताया कहां रहते हैं एलियन, जानें कैसे की ये खोज

कानपुर से सूरत जा रही थी बस

तराना थाना प्रभारी टीएस दालोदिया ने बताया कि बस कानपुर से सूरत जा रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, और घटना में इकबाल नामक व्यक्ति झुलसा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय यात्री रवि कुशवाह ने बताया कि होटल पर बस खड़ी हुई थी। उसमें से यात्री उतरे। पांच मिनट में ही बस में आग लग गई।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, आयकर के कई बड़े अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

Tags:
  • MP News
  • शाजापुर
  • आग
  • कानपुर
  • होटल
  • बस
  • सूरत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि