बेटे की हल्दी में पत्नी का हाथ पकड़कर जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, देखें जबरदस्त डांस का Video

Vikram Jain | Feb 13, 2025, 18:44 IST
Share
Shivraj Singh Chouhan sadhna singh son Haldi Ceremony Dance Video
Shivraj Singh Chouhan sadhna singh son Haldi Ceremony Dance Video

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बुधवार को बेटे की हल्दी में शिवराज सिंह और पत्नी साधना सिंह ने जमकर डांस किया। दोनों के डांस और हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी को लेकर परिवार में खासा उत्साह है। शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। बुधवार की शाम हल्दी की रस्म के दौरान शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह का हाथ पकड़कर जमकर डांस किया। हल्दी की रस्म और पत्नी के संग शिवराज सिंह के डांस की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में दोनों ही फुल मस्ती के मूड में लग रहे हैं।

पत्नी का हाथ पकड़कर नाचे शिवराज सिंह

छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की हल्दी की रस्म के दौरान शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह ने बुधवार को बेटे की हल्दी की रस्म के दौरान अपनी पत्नी साधना सिंह का हाथ पकड़कर एक प्यारी सी डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों हाथ पकड़कर बॉलीवुड के रोमांटिक गाने "जनम-जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा" पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही शिवराज सिंह अपनी पत्नी के लिए गाना गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस प्यारे पल ने सोशल मीडिया पर सबका दिल छू लिया और यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

शिवराज सिंह के घर शादी की धूम, बेटे कुणाल की सगाई की रस्में शुरू

बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को

बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटे विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को होने वाली है। इसी को लेकर शादी की कई रस्में हुई। बुधवार को हल्दी के साथ ही कुणाल सिंह के मंडप रस्म भी निभाई गई। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी 6 मार्च को होगी। दोनों बेटों की शादी एक के बाद एक हो रही हैं और परिवार पूरी तरह से खुश है।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटे की हल्दी में पत्नी संग किया जबरदस्त डांस, Video Viral

शिवराज सिंह ने शेयर कीं हल्दी रस्म की तस्वीरें

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स अकाउंट पर हल्दी रस्म की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "विवाह में हल्दी की रस्म का विशेष महत्व है। आज परिवार की सभी सौभाग्यवती मातृशक्ति एवं वरिष्ठ परिजनों ने बेटे कुणाल के आरोग्य, ऐश्वर्य और मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु विधिपूर्वक हल्दी लेपन की रस्म संपन्न की।" इसके साथ ही शिवराज ने इस कार्यक्रम की संगीतमयी और खुशहाल वातावरण का भी वर्णन किया। उन्होंने आगे लिखा कि हल्दी के बाद बुआ ने शुभ रक्षा सूत्र कंगन कंगन डोरा बांधकर आशीर्वाद दिया। समस्त कार्यक्रम मधुर संगीत, हर्षोल्लास और परिजनों की स्नेहमयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें...

वैलेंटाइन डे पर होगी शिवराज के छोटे बेटे की शादी, मार्च में कार्तिकेय चढ़ेंगे घोड़ी

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू

कुणाल सिंह चौहान की शादी रिद्धि जैन से भोपाल में होने जा रही है, रिद्धि जैन प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं। कुणाल और रिद्धि दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है और यह शादी एक लव मैरिज मानी जा रही है। शादी के इस खास मौके पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike : दिग्विजय सिंह ने कार्तिकेय सिंह चौहान को दी खास सलाह

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश
  • साधना सिंह चौहान
  • कुणाल सिंह चौहान
  • शिवराज के बेटे की शादी
  • शिवराज सिंह का डांस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि