सिंहस्थ भूमि पर सरकार की नीति से खफा किसानों का डेरा डालो घेरा डालो महाधरना 26 दिसंबर को उज्जैन में
Ramanand Tiwari | Dec 15, 2025, 15:00 IST
singhsth-land-pooling-kisan-protest-26-december
उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ के लिए लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ लम्बे समय से किसान विरोध कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने 26 दिसंबर को उज्जैन में डेरा डालो-घेरा डालो महाधरना का आह्वान किया है।
UJJAIN. उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है। वे लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ हैं। भारतीय किसान संघ ने 26 दिसंबर को उज्जैन में डेरा डालो-घेरा डालो महाधरना करने का ऐलान किया है।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट पर फिर बिफरे किसान, संगठन ने कहा- निरस्त नहीं किया तो करेंगे बड़ा आंदोलन
किसान नेताओं का तर्क है कि पहले भी उज्जैन में विकास योजनाओं के नाम पर जमीन ली गई है। वहीं, किसानों को न पूरा मुआवजा मिला, न वादे पूरे हुए। अब TDS सेक्टर 8, 9, 10 और 11 में दोबारा वही मॉडल लागू करने की तैयारी है। इससे किसानों को अपनी जमीन छिनने का डर है।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज. लैंड पूलिंग एक्ट विवाद थमा : सरकार और किसान संघ के बीच बनी सहमति
भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि 17 नवंबर को भोपाल में बैठक हुई थी। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार ने लैंड पूलिंग खत्म करने का एलान किया था। इसके बावजूद, अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे किसानों को धोखा महसूस हो रहा है।
किसान संघ का कहना है कि सिंहस्थ सदियों से तंबू, टेंट और अस्थायी ढांचों के साथ लगता आया है। पक्के मकानों और कंक्रीट की इमारतों में सिंहस्थ नहीं होता है। यह किसानों का स्पष्ट संदेश है।
ये खबर भी पढ़िए...लैंड पूलिंग पर सरकार के नए आदेश से किसान संघ नाराज, किसान बोले- उलझाया तो दोबारा करेंगे आंदोलन
किसानों का ऐलान है कि वे अपनी उपजाऊ जमीन पर कंक्रीट का जंगल नहीं बनने देंगे। इसी संकल्प के साथ 26 दिसंबर को उज्जैन में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस आंदोलन में प्रदेश के 18 जिलों की 115 तहसीलों से किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ता अपने साथ वाहन, डंडा-झंडा, आटा, दाल, चावल, लकड़ी और कंडा लेकर उज्जैन पहुंचेंगे और वहीं डेरा डालेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: किसानों के विरोध के बीच सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त, सीएम मोहन यादव बोले- सिंहस्थ का वैभव देखेगा विश्व
उज्जैन के चिंतामण रोड स्थित अंबेडकर भवन में बैठक हुई है। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई है। बैठक में 239 कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया गया है।
बैठक की शुरुआत कृषि देवता भगवान बलराम और भारत माता के पूजन के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी और महामंत्री रमेश दांगी उपस्थित रहे।
लैंड पूलिंग और स्थायी निर्माण के खिलाफ किसानों का यह आंदोलन अब केवल उज्जैन तक सीमित नहीं रहा है। यह सिंहस्थ की परंपरा, किसानों के अधिकार और जमीन के भविष्य की लड़ाई बनता जा रहा है।
लैंड पूलिंग को लेकर क्यों भड़के किसान?
भारतीय किसान संघ का कहना है कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र की जमीन को लेकर लंबे समय से लैंड पूलिंग की प्रक्रिया चल रही है। इस नीति के तहत किसानों की जमीन को एकत्र कर उस पर स्थायी निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।
पुराना अनुभव, नया डर
किसान आंदोलन की खबर पर एक नजर...
|
17 नवंबर की घोषणा, आदेश आज तक नहीं
सिंहस्थ की परंपरा से छेड़छाड़ का आरोप
ये खबर भी पढ़िए...लैंड पूलिंग पर सरकार के नए आदेश से किसान संघ नाराज, किसान बोले- उलझाया तो दोबारा करेंगे आंदोलन
जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे
18 जिलों से उमड़ेगा किसान सैलाब
ये खबर भी पढ़िए...MP News: किसानों के विरोध के बीच सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त, सीएम मोहन यादव बोले- सिंहस्थ का वैभव देखेगा विश्व
बैठक से आंदोलन तक की रणनीति
पूजन के साथ हुआ आंदोलन का शुभारंभ
लैंड पूलिंग और स्थायी निर्माण के खिलाफ किसानों का यह आंदोलन अब केवल उज्जैन तक सीमित नहीं रहा है। यह सिंहस्थ की परंपरा, किसानों के अधिकार और जमीन के भविष्य की लड़ाई बनता जा रहा है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari