भोपाल स्लॉटर हाउस विवाद: महापौर और कमिश्नर पर उठे सवाल

Anjali Dwivedi | Jan 16, 2026, 14:01 IST
Share
slaughter-house-beef-controversy-bhopal
slaughter-house-beef-controversy-bhopal

भोपाल में स्लॉटर हाउस से जुड़े गोमांस विवाद में राजनीति अब गरमा गई है। महापौर और कमिश्नर पर एफआईआर और कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

News In Short

  • महापौर और कमिश्नर पर सवाल उठाते हुए निगम परिषद अध्यक्ष सूर्यवंशी ने गोमांस मुद्दे पर तीखा हमला किया।
  • नगर निगम असलम के खिलाफ FIR क्यों नहीं कर रहा, यह सवाल परिषद अध्यक्ष ने उठाया।
  • महापौर ने कहा कि स्लॉटर हाउस का संचालन पीपीपी मोड पर हुआ इसमें निगम का बजट खर्च नहीं हुआ।
  • कांग्रेस, महापौर पर आरोप लगा रही है।
  • स्लॉटर हाउस में रोहिंग्यालोगों के काम करने का आरोप था, जिसे डीसीपी ने गलत बताया था।

News In Detail

भोपाल: स्लॉटर हाउस से बाहर निकलने वाले मीट में गोमांस के मुद्दे ने राजधानी की राजनीति में हलचल मचा दी है। भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने तीखे तेवरों में महापौर मालती राय और निगमायुक्त संस्कृति जैन दोनों को निशाने पर लिया है। उनके सवाल थे कि महापौर और कमिश्नर स्लॉटर हाउस के संचालन की अनुमति का प्रस्ताव परिषद में क्यों नहीं लाए गए?

महापौर और कमिश्नर पर उठे सवाल

सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि नगर निगम असलम के खिलाफ FIR क्यों नहीं कर रहा है, जबकि अब तक इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। महापौर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि स्लॉटर हाउस का टेंडर और वर्क ऑर्डर प्रशासक के कार्यकाल में हुआ था, और इसे पीपीपी मोड पर चलाया जा रहा है, जिसमें निगम का कोई बजट खर्च नहीं हुआ है। इसलिए इसे परिषद में लाने की जरूरत नहीं थी।

सूर्यवंशी ने आगे कहा कि पहले के परिषद कार्यकाल में स्लॉटर हाउस का मुद्दा हमेशा परिषद में आता था, तो अब महापौर इसे क्यों नहीं लातीं? उन्होंने ये भी कहा कि अब तक इस मामले में जो भी कार्रवाई हुई है, वह या तो हिंदू संगठनों ने की है, या फिर पुलिस ने।

महापौर ने ये कहा...

इस पर महापौर ने स्पष्ट किया कि स्लॉटर हाउस में नगर निगम का पैसा नहीं लगा है। इसलिए इस मामले में परिषद से अनुमति की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस को पत्र लिखा गया है, और अगर कार्रवाई की जरूरत पड़ी तो निगम असलम के खिलाफ FIR कराएगा।
Bhopal Mayor Election 2022: भोपाल को स्‍वर्णिम शहर बनाना मेरी प्राथमिकता - मालती  राय
Bhopal Mayor Election 2022: भोपाल को स्‍वर्णिम शहर बनाना मेरी प्राथमिकता - मालती राय

नगर निगम कमिश्नर ने क्या कहा-

भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने इस मामले पर कहा कि, नगर निगम की तरफ से नियमानुसार हर संभव कार्रवाई की जा रही है। वहीं, महापौर ने बताया कि असलम ने यह बयान अक्टूबर 2022 में दिया था, और स्लॉटर हाउस असलम को 7 नवंबर 2025 को सौंपा गया था।

महापौर को हटाने की मांग

अब, कांग्रेस महापौर मालती राय को हटाने के लिए संभागायुक्त को पत्र सौंपने की योजना बना रही है। पार्षद गुड्डू चौहान ने महापौर पर आरोप लगाया है। गुड्डू चौहान का कहना है कि उन्होंने परिषद को सूचित किए बिना बेशकीमती जमीन एक निजी व्यक्ति को दी। साथ ही गोमांस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो नगर निगम अधिनियम के तहत कुप्रबंधन है।

स्लॉटर हाउस में रोहिंग्या मुद्दा क्या है?

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने पिछले साल जून में शिकायत की थी कि स्लॉटर हाउस में रोहिंग्या (म्यांमार के रखाइन प्रांत में रहने वाला एक मुस्लिम अल्पसंख्यक जातीय समूह है) लोग काम कर रहे हैं।

तब के डीसीपी जोन-1 आईपीएस आशुतोष गुप्ता ने 24 अक्टूबर को रिपोर्ट जारी कर इसे गलत बताया था। आशुतोष गुप्ता, निगमायुक्त के पति हैं, और सूर्यवंशी का आरोप है कि इस कारण से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के बाद भारी बवाल, भागे अफसर, महापौर का पुतला जलया

भोपाल नगर निगम की मिलीभगत? जिंसी स्लॉटर हाउस से मुंबई भेजा गया गोमांस

एमपी में एआई समिट : सफाई, खेती और इलाज अब हुआ और भी आसान

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 48 घंटे में 11 FIR

Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • भोपाल
  • महापौर मालती राय
  • स्लॉटर हाउस में पशु
  • पीपीपी मोड
  • गोमांस
  • भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि