राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि
Jitendra Shrivastava | Apr 28, 2026, 16:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से मिली जमानत, परिवार में छाई मायूसी, इस बात की पुष्टि राजा के भाई विपिन ने की।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है। जमानत मिलने की खबर से राजा के परिवार में मायूसी और गम का माहौल है।
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम को जमानत मिल गई है। मैंने वकील से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब सोनम को गिरफ्तार किया था तब उसे कारण नहीं बताया गया था कि पुलिस उसे क्यों गिरफ्तार कर रही है। इसी आधार पर वकील ने बहस करते हुए उसे जमानत दिलवाई।
राजा के भाई विपिन ने यह भी कहा कि पैसे की जो ताकत है वह दिख गई है। उसके माता-पिता ने कहा था कि एक साल में सोनम को बाहर लाकर दिखाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि सोनम का भाई गोविंद भी झूठा है उसने हमारे घर आकर पल-पल झूठ बोला है।
शादी के महज 12 दिन बाद ही राजा रघुवंशी की जिंदगी एक षड्यंत्र की भेंट चढ़ गई। 11 मई 2025 को सोनम से ब्याह रचाने वाले राजा, 21 मई को पत्नी के साथ मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून पर निकले थे, लेकिन 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए।
करीब 10 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से राजा का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
जांच में सामने आया कि सोनम के राज कुशवाहा नामक युवक से घनिष्ठ संबंध थे, हालांकि उसके परिजनों ने इससे साफ इनकार किया। सोनम ने राजा को दर्शनीय स्थल का लालच देकर एक सुदूर और सुनसान जगह बुलाया, जहां पहले से तीन अन्य आरोपी मौके पर पहुंच चुके थे। फिर दो धारदार चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर राजा की निर्मम हत्या कर दी गई। इनमें से एक चाकू बाद में जंगल से बरामद किया गया।
वारदात के बाद सोनम मौके से फरार हो गई और बाद में उत्तर प्रदेश में जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। उसकी पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर आकाश, आनंद और विशाल को भी गिरफ्तार किया गया।
सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में थे, लेकिन अब सोनम को अदालत से जमानत मिल गई है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि की है। इस खबर से राजा के परिवार में गहरी मायूसी और बेबसी का माहौल छा गया है।
पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट
सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय
दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के नहीं जलेंगे पुतले, HC ने लगाई रोक, मां ने लगाई थी गुहार
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने लगाए आरोप
राजा के भाई विपिन ने यह भी कहा कि पैसे की जो ताकत है वह दिख गई है। उसके माता-पिता ने कहा था कि एक साल में सोनम को बाहर लाकर दिखाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि सोनम का भाई गोविंद भी झूठा है उसने हमारे घर आकर पल-पल झूठ बोला है।
हनीमून बना मौत का जाल
करीब 10 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से राजा का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
प्रेम-प्रसंग के बाद हुई साजिश
जमानत से परिवार सदमे में
सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में थे, लेकिन अब सोनम को अदालत से जमानत मिल गई है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि की है। इस खबर से राजा के परिवार में गहरी मायूसी और बेबसी का माहौल छा गया है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड: जांच की पूरी टाइमलाइन
पहला चरण- परिवार और परिचितों से पड़ताल
- 17 जून: एसआईटी की टीम शिलॉन्ग से इंदौर पहुंची और राजा रघुवंशी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। करीब दो घंटे चली इस पड़ताल में भाई सचिन, विपिन और मां उमा रघुवंशी से सोनम के चाल-चलन और व्यवहार को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई गई।
- 18 जून: अगले दिन टीम ने सोनम के भाई गोविंद के आवास पर दस्तक दी। दो घंटे से अधिक समय तक गोविंद और उसके घरवालों से सवाल-जवाब हुए। इसके साथ ही सोनम का निजी सामान भी खंगाला गया।
- 19 जून: एसआईटी ने इंदौर क्राइम ब्रांच थाने में पूछताछ का दौर जारी रखा। गोविंद अपने तीन कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचा, जिनसे लंबे समय तक गहन पूछताछ की गई।
दूसरा चरण- सुराग और गिरफ्तारियां
- 20 जून: देवास नाका स्थित फ्लैट की छानबीन में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में सोनम के काले बैग का अहम सुराग मिला।
- 21 जून: बैग की जानकारी मिलते ही टीम ने बिल्डिंग के ठेकेदार शिलाम जेम्स को तलब किया। पेश न होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
- 22 जून: बिल्डिंग गार्ड को अशोकनगर से पकड़कर इंदौर लाया गया। इसके बाद शिलाम जेम्स को उस स्थान पर ले जाया गया जहां उसने काला बैग नष्ट किया था।
- 23 जून: ठेकेदार शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को आमने-सामने बैठाकर उनके बयानों का मिलान किया गया।
- 24 जून: दोनों को महालक्ष्मी नगर ले जाया गया, जो बैग जलाने की असल जगह साबित हुई।
- 25 जून: लोकेंद्र और शिलोम का आमना-सामना कराया गया। इंडस्ट्री हाउस के पास से एक पिस्तल बरामद हुई और संदिग्ध वाहन से नकदी भी जब्त की गई।
तीसरा चरण- चालान और आरोप तय
- 19 जुलाई: एसआईटी दोबारा इंदौर लौटी और क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर शिलोम के घर की विधिवत तलाशी ली।
- 20 जुलाई: शिलोम के रतलाम स्थित ससुराल में छापा मारा गया, जहां से एक और बैग बरामद हुआ।
- 19 अगस्त: शिलॉन्ग कोर्ट में चालान दाखिल करने की तैयारी के बीच सबूत संग्रह के लिए टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची।
- 21 अगस्त: इंदौर में राज कुशवाहा के करीबियों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ी गईं।
- 29 अक्टूबर: लंबी जांच के बाद अदालत ने सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज कुशवाहा समेत सभी पांचों आरोपियों पर औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए।
पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट
सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय
दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के नहीं जलेंगे पुतले, HC ने लगाई रोक, मां ने लगाई थी गुहार
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava