सोनम का दो घंटे चला मेडिकल चेकअप, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ, रिपोर्ट में यह हुआ खुलासा
Sanjay Gupta | Jun 11, 2025, 19:53 IST
मेडिकल चेकअप के बाद शिलांग के अस्पताल से बाहर आती हुई सोनम (इनसेट) (The Sootr)
हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पेशी से पहले सोनम समेत सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट हुआ।
INDORE. हनीमून मर्डर केस में पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों को बुधवार 11 जून को शिलांग कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं कोर्ट में पेश होने से पहले सोनम सहित आरोपियों को मेडिकल टेस्ट हुआ।
देर रात पटना, कोलकाता, गुवाहाटी होते हुए मेघालय की पुलिस सोनम को गाजीपुर से शिलांग लेकर पुहंची। इसके बाद पुलिस सीधे सोनम को शिलांग के गणेशदास अस्पताल लगे गई। यहां पर रात डेढ़ बजे से साढे तीन बजे तक मेडिकल चेकअप हुआ। इसमें सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया गया। सूत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके पहले गाजीपुर में मेडिकल टेस्ट हुआ था और यह रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। इसके पहले कयास थे कि वह प्रेग्नेंट है। वहीं शिलांग पुलिस ने कहा कि कोई भी शादीशुदा महिला कस्टडी में आती है तो प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाता है।
सोनम ने कबूल किया अपना जुर्म, सभी 5 आरोपी कोर्ट में पेश, 8 दिन की रिमांड पर भेजा
सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था
राजा की हत्या के बाद इस पोस्ट से SIT के घेरे में आई सोनम, मेघालय पुलिस ने MP पुलिस की तारीफ की
सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार
राजा और सोनम के बीच शादी का रोका 11 फरवरी 2025 को हुआ लेकिन वह राजा से ज्यादा नहीं मिलती थी और ना ही फोन पर बात करती थी। इसकी शिकायत खुद राजा ने अपनी मां उमा से की थी कि सोनम को उसमें इंटरेस्ट नहीं है। दोनों की शादी 11 मई को हुई, लेकिन तीन दिन ही पति के साथ रही और 15 मई को मायके लौट गई और इसके बाद हनीमून मर्डर की प्लानिंग की और इसके लिए राजा को गुवाहटी, शिलांग जाने के तैयार किया और खुद ही टिकट कराए। फिर मायके से 21 मई को सीधे एयरपोर्ट गई और राजा भी अपने घर से एयरपोर्ट आया और दोनों बेंगलुरू से होते हुए गुवाहटी गए।
पति राजा उसे टच नहीं करे और दूर रहे इसके लिए उसने पति राजा से कहा कि उसने कामाख्या देवी की मान ले रखी है, पहले हम वहां जाएंगे, माता के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद ही पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं। राजा ने यह बात मान ली। इसी के बाद सोनम ने पूरी तैयारी की और टिकट कराए और फिर दोनों गुवाहटी गए। यहां माता के दर्शन करने के बाद अगले दिन 22 मई को शिलांग पहुंचे और फिर 23 मई की दोपहर में सोनम ने हत्यारों से राजा की हत्या करवा दी।
गाजीपुर में ट्रांजिट रिमांड के पहले सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है। यह टेस्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में डॉ. श्रुति मिश्रा, डॉ. बी गुप्ता, डॉ. रविंद्र द्वारा करने की बात सामने आई है। इस टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर सोनम न्यूज | इंदौर राजा सोनम केस | इंदौर
दो घंटे तक रात को चला सोनम का मेडिकल टेस्ट
ये भी पढ़ें...
सोनम रघुवंशी के भाई ने राजा के घर जाकर मां से मांगी माफी, रोया, कहा राज-सोनम का अफेयर नहीं था
राजा की हत्या के बाद इस पोस्ट से SIT के घेरे में आई सोनम, मेघालय पुलिस ने MP पुलिस की तारीफ की
सोनम रघवुंशी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, हनीमून मर्डर में अब एक और किरदार
पति-पत्नी जैसा रिश्ता बना ही नहीं था सोनम और राजा का
पति को दूर रखने यह किया ड्रामा
सोनम की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट में यह आया
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर सोनम न्यूज | इंदौर राजा सोनम केस | इंदौर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari