उज्जैन स्पिरिचुअल-वेलनेस समिट: CM ने पेश किया विकास का रोडमैप
Sandeep Kumar | Jun 05, 2025, 22:39 IST
spiritual-wellness-summit-ujjain
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति देश के बीचोंबीच है, जो लॉजिस्टिक्स और व्यापार को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में अब 8 एयरपोर्ट्स काम कर रहे हैं। नेशनल हाइवे का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है।
MP News: उज्जैन में आयोजित स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश का भविष्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह समिट भारत के आत्मिक जागरण और आर्थिक विकास का संगम है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वामी सदानंद जी के अभिनंदन से की। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से स्वामी सदानंद जी का अभिनंदन और वंदन किया। इस आयोजन ने अध्यात्म, संस्कृति और निवेश को एक साथ जोड़ने का कार्य किया।
सीएम मोहन यादव ने अपने भाषण के अंत में निवेशकों, संतों और युवाओं को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। सरकार हर स्तर पर भागीदार और सहयोगी बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. भंडारी और सुरेश सिंह भदौरिया जैसे निवेशकों के उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर तीव्र गति से काम हो रहा है।
ये खबर भी पढ़िए... PF निकालने के बाद EPS का क्या होता है? जानें रिटायरमेंट के इसका फायदा मिलेगा या नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति देश के बीचोंबीच है, जिससे लॉजिस्टिक्स और व्यापार को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है। अब प्रदेश में 8 एयरपोर्ट्स काम कर रहे हैं, नेशनल हाइवे का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है और निवेश को लेकर राज्य की नीतियां सरल और व्यावसायिक अनुकूल हो चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़िए... कॉलोनाईजर के खिलाफ EOW का एक्शन, आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति की विश्वव्यापी स्वीकार्यता पर बात करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने जो ज्ञान हजारों वर्ष पहले दिया, वही आज विज्ञान भी प्रमाणित कर रहा है। उन्होंने जगदीश चंद्र बोस के शोध और योग व नमस्कार की वैश्विक पहचान का ज़िक्र कर भारत की सांस्कृतिक ताकत को दोहराया।
ये खबर भी पढ़िए... जहां पेड़ हैं, वहां प्रेम है... जनाब! इसलिए अपने आसपास पौधे लगाएं और मन की शांति पाएं
मुख्यमंत्री ने उज्जैन और ओंकारेश्वर को आस्था का केंद्र और ‘वेलनेस विरासत’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वेलनेस केवल बीमारियों का इलाज नहीं, बल्कि उन्हें रोकने की जीवनशैली है। उनका मानना है कि भारत इस दिशा में दुनिया को मार्ग दिखा सकता है।
ये खबर भी पढ़िए... ट्रंप ने अमेरिका में लगाया 19 देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन
मुख्यमंत्री ने समिट के दौरान बताया कि फरवरी 2025 में हुई इन्वेस्टर्स समिट से मध्य प्रदेश को 30 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे करीब 21 लाख 40 हजार नए रोजगार के अवसर तैयार होंगे। निवेश कृषि, रियल एस्टेट, स्पिरिचुअल वेलनेस, हेल्थकेयर और आईटी जैसे क्षेत्रों में होंगे। ये निवेश मध्यप्रदेश को ‘आर्थिक इंजन’ में बदल देंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
स्पिरिचुअल सिटी एमपी हिंदी न्यूज
निवेशकों को दिया भरोसा
ये खबर भी पढ़िए... PF निकालने के बाद EPS का क्या होता है? जानें रिटायरमेंट के इसका फायदा मिलेगा या नहीं
केंद्र में स्थिति और बढ़ता इन्फ्रास्ट्रक्चर
ये खबर भी पढ़िए... कॉलोनाईजर के खिलाफ EOW का एक्शन, आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
भारत की सनातन शक्ति
ये खबर भी पढ़िए... जहां पेड़ हैं, वहां प्रेम है... जनाब! इसलिए अपने आसपास पौधे लगाएं और मन की शांति पाएं
'उज्जैन और ओंकारेश्वर विरासत का प्रतीक'
ये खबर भी पढ़िए... ट्रंप ने अमेरिका में लगाया 19 देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन
30 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
स्पिरिचुअल सिटी एमपी हिंदी न्यूज
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava