66cd59cf-c93
वक्फ का विरोध वही कर रहे हैं, जो गरीब मुसलमानों के पक्ष में नहीं हैं: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
Sandeep Kumar | Updated:
sudhanshu-trivedi-waqf
बीजेपी सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने वक्फ बिल संशोधन का विरोध करने वालों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा यदि मुसलमानों की स्थिति खराब है, तो वक्फ की संपत्ति कैसे बढ़ी?
इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में संस्था सार्थक द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। संस्था के प्रमुख दीपक जैन "टीनू" ने बताया कि यह आयोजन विविध पंथों के बीच एकात्मता की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल थी। कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने वक्फ बिल संशोधन कानून का विरोध करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की स्थिति यदि खराब थी, तो वक्फ की संपत्ति कैसे बढ़ी? सुधांशु ने कहा है कि जो हुक्मराने मुल्क थे, वे फकीर कैसे हो गए?
![66cd59cf-c93]()
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि वक्फ का विरोध वही कर रहे हैं, जो गरीब मुसलमानों के पक्ष में नहीं हैं। उनका आरोप था कि कुछ दल इस मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। मुस्लिम समाज की असल समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जैसे दल ऐसे सवालों से अपने अस्तित्व को संकट में पाते हैं। मुस्लिम समाज की स्थिति को सुलझाने में विफल रहते हैं।
![401f6332-79d]()
ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना योजनाः अप्रैल की किस्त को लेकर कांग्रेस ने किया हमला तो बीजेपी ने कह दी ये बात
डॉ. त्रिवेदी ने आगे कहा, यदि मुसलमानों की स्थिति खराब है, तो वक्फ की संपत्ति कैसे बढ़ी? जो हुक्मराने मुल्क थे, वे फकीर कैसे हो गए?। उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब मुसलमानों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है, तो वक्फ की संपत्ति कैसे बढ़ी, और इसका उपयोग कैसे किया गया, यह जानना जरूरी है।
![7fb372c2-8e5]()
ये खबर भी पढ़िए... राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर का निधन
बीजेपी सांसद ने सवाल किया कि क्यों अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज पिछड़े हुए हैं। वहीं पारसी समुदाय सबसे ज्यादा शिक्षित हो गया है। जैन समुदाय सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाला बन गया और सिख समुदाय ने देश भक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने यह भी पूछा कि अफजल गुरु की फांसी माफी पर एकजुट होने वाले लोग क्यों नहीं वंदे मातरम गाते?
![83a0d352-df2]()
ये खबर भी पढ़िए... गवर्नर आरएन रवि ने लगवाया धार्मिक नारा, कांग्रेस बोली- राज्यपाल बोल रहे RSS और बीजेपी की भाषा
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि मुस्लिम समाज में कई महान विद्वान हुए हैं, जैसे कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अबुल कलाम, जिन पर भारतीय समाज को गर्व है। उन्होंने कहा औरंगजेब के भाई दारा शिकोव ने संस्कृत सीखी और पद्मावत को मलिक मोहम्मद जायसी ने लिखा था। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कृष्ण भक्त कवि रसखान ने भक्ति की नई अवधारणा स्थापित की।
![2a1f653e-874]()
ये खबर भी पढ़िए... UGC New Rules 2025 : पुराने एग्जाम पैटर्न में बदलाव, अब इन तरीकों से मिलेंगे मार्क्स
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी कहा कि जब बीजेपी ने डॉ. अबुल कलाम को फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए प्रस्तावित किया तो विपक्षी दल इसके खिलाफ थे। त्रिवेदी ने कहा कि अगर वक्फ और मुस्लिम समाज के मुद्दे पर विरोधी दल अपनी नीयत और नीति को समझते तो देश में बहुत बदलाव आ सकता था।
![db63306d-f40]()
संस्था सार्थक के प्रमुख दीपक जैन "टीनू" ने कहा कि हमारा प्रकटीकरण भले ही भिन्न हो, लेकिन हमारी आंतरिक भावना एक है-वह है एकात्म का भाव। चाहे हमारे पंथ अलग-अलग हों, लेकिन लक्ष्य एक ही है- आत्मकल्याण और राष्ट्र की सेवा। यही आयोजन की मूल संकल्पना थी। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित न रखते हुए, जीवन के व्यवहार और कर्तव्यों में उतारने की आवश्यकता है।
वक्फ का विरोध क्यों
401f6332-79d
ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना योजनाः अप्रैल की किस्त को लेकर कांग्रेस ने किया हमला तो बीजेपी ने कह दी ये बात
वक्फ की संपत्ति कैसे बढ़ी?
7fb372c2-8e5
ये खबर भी पढ़िए... राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर का निधन
क्यों अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज पिछड़ा
83a0d352-df2
ये खबर भी पढ़िए... गवर्नर आरएन रवि ने लगवाया धार्मिक नारा, कांग्रेस बोली- राज्यपाल बोल रहे RSS और बीजेपी की भाषा
भारतीय मुसलमानों की उपलब्धियां
2a1f653e-874
ये खबर भी पढ़िए... UGC New Rules 2025 : पुराने एग्जाम पैटर्न में बदलाव, अब इन तरीकों से मिलेंगे मार्क्स
भारतीय राजनीति पर सवाल
db63306d-f40
विविधता में एकता का संदेश
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad