सुनो भाई साधो... गुबरीला की गरिमा गोबर में ही है, सर
The Sootr | Aug 31, 2025, 08:30 IST
Photograph: (The Sootr)
यह कंटेंट समाज में गिरती हुई गरिमा पर व्यंग्य करता है। इसमें बताया गया है कि गरिमा लगातार गिरती जा रही है, लेकिन कोई इसे रोकने को तैयार नहीं है। कोर्ट में इसकी सुनवाई होती है, और गरिमा अपनी स्थिति को सही साबित करने की कोशिश करती है।
सुधीर नायक
साधो, इस गरिमा से सब परेशान हैं। यह गिरती ही जा रही है। रोज़ गिरती है। सुन सुनकर कान पक गये, साधो। आज इधर गिर गयी। कल उधर गिर गयी। आज इसने गिरायी, कल उसने गिरायी। होड़ मची है। कौन कितनी गिरा पाता है?
लोग कहते हैं- जा देखकर तो आ जल्दी से, अपने बाजू वालों ने कितनी गिरायी है? अपन उनसे ज्यादा गिराकर दिखायेंगे। और हमसे पहले वाले जो थे वे तो बिल्कुल फिसड्डी थे, यार। हमने जब चार्ज लिया तब पता चला कि वे तो बिल्कुल ज़रा सी गरिमा गिरा पाये थे। न के बराबर। न मालूम क्या करते रहे साले इतने सालों तक।
उनके छः सालों से ज्यादा तो हमने छः महीने में गिरा दी। हर जगह बस गरिमा के गिरने की चर्चा है। इसके सिवा कोई दूसरी बात ही नहीं है। जिससे भी बात करो वह बस यही रोना लेकर बैठ जाता है- भैया, सुना तुमने, आज फिर गिर गयी गरिमा।
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... अब चेलों की शर्तों पर चलता है गुरु
साधो, मुझे समझ में नहीं आता कि ऐसे वक्त में जब सब बढ़ रहे हैं तब इस गरिमा को गिरने की सूझ रही है। भाव बढ़ रहे हैं। मंहगाई बढ़ रही है। अपराध दर बढ़ गयी। बेरोजगारी बढ़ गयी। बेशर्मी बढ़ गयी। दुष्टता बढ़ गयी। नीचता बढ़ गयी। टुच्चापन बढ़ गया। केवल ये गरिमा ही है जो गिर रही है।
तुम्हें मालूम है साधो, एक दिन गुस्से में आकर किसी ने कोर्ट में पिटीशन लगा दी। मी लॉर्ड! इस गरिमा को गिरने से रोका जाए। ये धरातल पर आ चुकी है अब और गिरी तो सीधे रसातल में जायेगी। गरिमा पेश हुई, साधो।
कोर्ट ने फटकारा-गरिमा यह क्या तमाशा है। तुम रोज गिर जातीं हो। तुम्हारा क्या है? तुम तो मज़े से गिर जातीं हो। इधर पब्लिक परेशान होती है। तुम एफीडेविट दो कि अब और नहीं गिरोगी। जितनी गिर चुकी हो उतनी ही गिरी रहोगी।
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... अमेरिका का राष्ट्रपति और मैं
गरिमा ने विनम्रतापूर्वक कहा- मी लॉर्ड, मेरी कोई ग़लती नहीं है। मैं प्रोपेगंडा की शिकार हूं। मेरे खिलाफ षडयंत्र हो रहा है, मी लॉर्ड। मान्यवर, मेरे गिरने का सवाल ही नहीं है। मैं तो पहले से ही गिरी हुईं हूं। मेरे लोगों को देख लीजिए वे भी सब गिरे हुए हैं। आप स्वयं सोचिए, सर, गिरे हुए लोग अब और क्या गिरेंगे। रोज़ गिरने के आरोप बेबुनियाद हैं, सर। आगे गिरने की जगह ही नहीं बची, मी लॉर्ड। आप मौका मुआयना करवा लीजिए, सर। मी लॉर्ड, कमी स्टैंडर्ड्स में है।
गरिमा के जो स्टैंडर्ड फिक्स किए वे ग़लत हैं, सर। सत्तर साल पहले कुछ लोग पहाड़ों की चोटियों पर रहते थे। उन लोगों ने स्टैंडर्ड फिक्स किए। गलती उनकी भी नहीं थी, श्रीमान। अब, मी लॉर्ड, पहाड़ वाला तो पहाड़ जैसे ही स्टैंडर्ड बनायेगा। सवाल यह है, सर कि पहाड़ की गरिमा खाई पर कैसे चलेगी?
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... आखिर क्यों सिर्फ घोटाले बेच रहे हैं अखबार?
पहाड़ वाले खाई वालों पर हंसते हैं। वे कहते हैं, सर, कि खाई वाले गिरे हुए हैं। यह हमारा अपमान है, सर। हम गिरे हुए नहीं हैं, सर। हम कहीं से गिरकर नहीं आये हैं। हम तो खाई के मूल निवासी हैं। खाई हमारा वतन है। हम खाई में ही पैदा हुए हैं और इसी खाई में रहते हुए मर जायेंगे। गरिमा पुनरीक्षण आयोग बनवा दीजिए, सर। खाई वालों की गरिमा के मापदंड अलग होने चाहिए।
पहाड़ वालों की गरिमा खाइयों पर न थोपी जाये। मान्यवर, गुबरीला गोबर में नहीं रहेगा तो और कहां जायेगा, सर। बस, इतना कंट्रोल रखा जा सकता है कि गुबरीला गोबर में ही रहे लींद में न जाये। ये मापदंड हो सकता है। पर सर गुबरीला से मखमल में रहने की अपेक्षा की जायेगी तो वह कैसे सर्वाइव करेगा? मखमल में तो वह मर जायेगा, सर। मखमल उसका नैचुरल हैवीटेट नहीं है, सर।
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... सरकारी नौकरी लगने के बाद काम भी किया जाता है?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
साधो, इस गरिमा से सब परेशान हैं। यह गिरती ही जा रही है। रोज़ गिरती है। सुन सुनकर कान पक गये, साधो। आज इधर गिर गयी। कल उधर गिर गयी। आज इसने गिरायी, कल उसने गिरायी। होड़ मची है। कौन कितनी गिरा पाता है?
लोग कहते हैं- जा देखकर तो आ जल्दी से, अपने बाजू वालों ने कितनी गिरायी है? अपन उनसे ज्यादा गिराकर दिखायेंगे। और हमसे पहले वाले जो थे वे तो बिल्कुल फिसड्डी थे, यार। हमने जब चार्ज लिया तब पता चला कि वे तो बिल्कुल ज़रा सी गरिमा गिरा पाये थे। न के बराबर। न मालूम क्या करते रहे साले इतने सालों तक।
उनके छः सालों से ज्यादा तो हमने छः महीने में गिरा दी। हर जगह बस गरिमा के गिरने की चर्चा है। इसके सिवा कोई दूसरी बात ही नहीं है। जिससे भी बात करो वह बस यही रोना लेकर बैठ जाता है- भैया, सुना तुमने, आज फिर गिर गयी गरिमा।
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... अब चेलों की शर्तों पर चलता है गुरु
केवल गरिमा ही गिर रही
तुम्हें मालूम है साधो, एक दिन गुस्से में आकर किसी ने कोर्ट में पिटीशन लगा दी। मी लॉर्ड! इस गरिमा को गिरने से रोका जाए। ये धरातल पर आ चुकी है अब और गिरी तो सीधे रसातल में जायेगी। गरिमा पेश हुई, साधो।
कोर्ट ने फटकारा-गरिमा यह क्या तमाशा है। तुम रोज गिर जातीं हो। तुम्हारा क्या है? तुम तो मज़े से गिर जातीं हो। इधर पब्लिक परेशान होती है। तुम एफीडेविट दो कि अब और नहीं गिरोगी। जितनी गिर चुकी हो उतनी ही गिरी रहोगी।
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... अमेरिका का राष्ट्रपति और मैं
कोर्ट में गरिमा की दलील
गरिमा के जो स्टैंडर्ड फिक्स किए वे ग़लत हैं, सर। सत्तर साल पहले कुछ लोग पहाड़ों की चोटियों पर रहते थे। उन लोगों ने स्टैंडर्ड फिक्स किए। गलती उनकी भी नहीं थी, श्रीमान। अब, मी लॉर्ड, पहाड़ वाला तो पहाड़ जैसे ही स्टैंडर्ड बनायेगा। सवाल यह है, सर कि पहाड़ की गरिमा खाई पर कैसे चलेगी?
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... आखिर क्यों सिर्फ घोटाले बेच रहे हैं अखबार?
गुबरीला गोबर में नहीं तो कहां जाएगा?
पहाड़ वालों की गरिमा खाइयों पर न थोपी जाये। मान्यवर, गुबरीला गोबर में नहीं रहेगा तो और कहां जायेगा, सर। बस, इतना कंट्रोल रखा जा सकता है कि गुबरीला गोबर में ही रहे लींद में न जाये। ये मापदंड हो सकता है। पर सर गुबरीला से मखमल में रहने की अपेक्षा की जायेगी तो वह कैसे सर्वाइव करेगा? मखमल में तो वह मर जायेगा, सर। मखमल उसका नैचुरल हैवीटेट नहीं है, सर।
ये भी पढ़ें... सुनो भाई साधो... सरकारी नौकरी लगने के बाद काम भी किया जाता है?
| सुनो भाई साधो... इस व्यंग्य के लेखक मध्यप्रदेश के कर्मचारी नेता सुधीर नायक हैं |
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava