MPESB शिक्षक वर्ग 2 भर्ती का परिणाम इसी सप्ताह हो सकता है जारी

Sanjay Sharma | Sept 15, 2025, 18:30 IST
Share
teacher varg 2
teacher varg 2

मध्‍य प्रदेश शिक्षक वर्ग 2 चयन परीक्षा के परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय और कर्मचारी चयन मंडल के सामने प्रदर्शन किया।

BHOPAL. शिक्षक वर्ग 2 की चयन परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के सामने प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थियों को अधिकारियों ने इसी सप्ताह में परिणाम जारी करने का भरोसा दिलाया है। पदवृद्धि की मांग पर अधिकारियों ने गोलमोल जवाब देकर अभ्यर्थियों के सवाल को टाल दिया है। वहीं अभ्यर्थी जल्द परिणाम जारी न होने की स्थिति में बड़े आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए हैं।

चार माह से परिणाम का इंतजार

प्रदेश में वर्ग 2 यानी माध्यमिक शिक्षक के साढ़े 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अप्रेल माह में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से हुई परीक्षा में साढ़े 4 लाख से ज्यादा आवेदन जमा कराए गए थे। अप्रेल में परीक्षा होने के बाद से अभ्यर्थी बेचैनी से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर अभ्यर्थी लगातार लोक शिक्षण संचालनालय और कर्मचारी चयन मंडल भी पहुंच रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए :

Reliance Foundation Scholarships 2025: इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए बेहतरीन स्कॉलरशिप अवसर

छत्तीसगढ़ में 2000 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली, वैकेंसी निकली केवल 700 के लिए

अफसरों की चुप्पी देख आए भोपाल

साढ़े 4 महीने बाद भी परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने और लोक शिक्षण संचालनालय से भी संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने से परेशान अभ्यर्थियों ने दो दिन पहले प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। शिक्षक वर्ग 2 चयन परीक्षा के परिणाम को लेकर चेतावनी के बाद भी ईएसबी और डीपीआई चुप्पी साधे रहे जिसके बाद सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी भोपाल पहुंच गए थे। दोपहर में अभ्यर्थियों ने डीपीआई और ईएसबी के सामने जमा होकर नारेबाजी की।

ये खबरें भी पढ़िए :

भारतीय किसान संघ की मुख्यमंत्री को चेतावनी, जमीन का एक इंच भी छीना तो बर्दाश्त नहीं करेंगे

मुंबई में बारिश का कहर, लोकल ट्रेनें हुईं लेट, हैदराबाद में बाढ़ से मचा कोहराम, एमपी में भी बारिश

तख्तियां लेकर निकाली रैली

लंबी कतारों में खड़े होकर अभ्यर्थियों ने रैली भी निकाली। अभ्यर्थी अपने हाथों में रिजल्ट जारी करने की तख्तियां लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन में शामिल हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर जल्द शिक्षक चयन परीक्षा परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है परिणाम तैयार हो चुका है दो दिन बाद या इसी सप्ताह में कभी भी घोषित कर दिया जाएगा। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय ने भी जल्द परिणाम घोषित कराते हुए नियुक्तियां शुरू करने का भरोसा दिलाया है।

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • शिक्षक
  • डीपीआई
  • शिक्षक चयन परीक्षा
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • भर्ती
  • माध्यमिक शिक्षक
  • ईएसबी
  • परीक्षा परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा