एमपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, रिजल्ट के बाद भी शिक्षक वर्ग टू के हजारों चयनित जॉइनिंग इंतजार में

Sanjay Gupta | May 04, 2026, 12:04 IST
Share
teacher shortage madhya-pradesh
teacher shortage madhya-pradesh

एमपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कैग की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उधर स्कूल शिक्षा विभाग चयनितों को जॉइनिंग देने में लेटलतीफी कर रहा है। ऐसे 10 हजार 758 शिक्षक वर्ग टू (टेट 2) चयनित हैं, जो ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं।

शिक्षक वर्ग टू के 10 हजार 758 चयनित शिक्षक दो-दो परीक्षाएं पास करने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद नवंबर से लेकर अब तक ये कई बार स्कूल शिक्षा विभाग के दफ्तर में गए, धक्के खाए, प्रदर्शन और धरने भी किए, लेकिन फिर भी ज्वाइनिंग नहीं मिल रही। अब ये फिर से 5 मई को भोपाल में प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

कब से अटके हुए हैं यह चयनित

MP शिक्षक भर्ती वर्ग 2के लिए 2022 में पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसके बादअप्रैल 2023 में इसकी चयन परीक्षा हुई। परीक्षा का रिजल्ट 2025 में आया। इसके बाद से ज्वाइनिंग की प्रक्रिया अटकी हुई है।

तीन माह में होना थी ज्वाइनिंग

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2 केचयनितों का कहना है कि परीक्षा के नियमों में लिखा था कि तीन महीने के अंदर नियुक्ति आदेश जारी हो जाना चाहिए। वहीं रिजल्ट (मध्यप्रदेश शिक्षक वर्ग 2) आए 8 महीने हो गए हैं, और अभी तक ज्वाइनिंग की प्रक्रिया नहीं हुई। पहले अधिकारी कोर्ट में केस का बहाना बनाते रहे। फिर फरवरी-मार्च में ये कहकर आश्वासन दिया कि जल्दी प्रक्रिया पूरी करेंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

कैग की रिपोर्ट यह कहती है

कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। राज्य में1895 स्कूल ऐसे हैं जहां कोई शिक्षक ही नहीं है। वहीं, प्रदेश के 29 हजार 116 स्कूलों में 99 हजार 682 शिक्षकों की कमी है। खासकर गांवों के स्कूलों में तो 70 प्रतिशत स्टाफ की कमी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, करोड़ों का हिसाब गायब, कैग रिपोर्ट में खुलासा

एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!

कैग का बड़ा खुलासा: कोलार रोड की लागत 120 करोड़ कैसे बढ़ी? कम बोली के खेल पर आपत्ति

शराब ठेकेदार डकार गए मध्यप्रदेश सरकार के 756 करोड़, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tags:
  • एमपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 2
  • मध्यप्रदेश शिक्षक वर्ग 2
  • MP शिक्षक भर्ती वर्ग 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा