Top News : खबरें आपके काम की

Ravi Singh | Dec 27, 2024, 20:57 IST
Share
thesootr top news 27 December 2024
thesootr top news 27 December 2024 Photograph: (the sootr )

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दिल्ली स्थित AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय से शुरू होगी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

2. भोपाल में करोड़पति कॉन्स्टेबल के ठिकानों पर ईडी की रेड

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। ईडी की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह एक साथ तीनों शहरों में छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, रेड में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ईडी की टीम सुबह करीब 5 बजे भोपाल में अरेरा कॉलोनी ई-7 स्थित मकान नंबर 78 और 657 समेत 1100 क्वार्टर स्थित जयपुरिया स्कूल के दफ्तर पहुंची। फिलहाल, अधिकारी दीवारों और फर्श की मेटल डिटेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरणों के साथ जांच कर रहे हैं। अफसरों को आशंका है कि जिस तरह लोकायुक्त के छापे के दौरान सौरभ के घर में टाइल्स के नीचे ढाई किलो चांदी मिली थी, उसी तरह इन ठिकानों पर और भी सोना और चांदी छिपाकर रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

3. ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने कोहली को जोकर कहा

मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास से झड़प के बाद ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली का जमकर मजाक उड़ाया। द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन अखबार ने शुक्रवार को अपने पिछले पन्ने पर विराट कोहली को जोकर के रूप में दिखाया और उन्हें क्लॉन कोहली कहा यानी जोकर कोहली। अखबार ने कहा कि ड्रीम डेब्यू कर रहे एक लड़के से भारतीय कायर टकरा गया, इसके लिए उसे दंड मिला। एक अखबार ने कहा कि कोंस्टास के झड़प के बाद कोहली पर जो जुर्माना लगाया गया, वो कम है। भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन मीडिया हमेशा क्रिकेट टीम के सपोर्टिंग स्टाफ का काम करता है। यह ठीक नहीं है।

4. मध्यप्रदेश भाजपा में घमासान, सोशल मीडिया में वायरल हुई अश्लील वॉट्सऐप चैट

मध्यप्रदेश बीजेपी में चल रहे संगठन चुनाव के बीच सतना जिले से सामने आई वॉट्सऐप चैट ने सियासत में हड़कंप मचा दिया है। इसमें चैट में कई अश्लील बातें हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह चैट किन दो नेताओं की है, लेकिन इसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं। वॉट्सऐप चैट में अश्लीलता भरा संवाद है। साथ ही सांसद, मंत्री, एक विधायक और प्रदेशाध्यक्ष के बारे में भी कई बातें की गई हैं। इस मामले की शिकायत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तक पहुंची है। यह चर्चा भी है कि जामवाल तक एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पहुंची है, जिसकी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

5. कर्मचारियों का तीन गुना से ज्यादा बढ़ाया भत्ता

नए साल से पहले छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने यात्रा भत्ते में वृद्धि कर दी है। इसको लेकर शुक्रवार को वित्त विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। विष्णुदेव साय सरकार की ओर से यात्रा भत्ता नियमों में बदलाव कर कुछ संवर्गों के लिए स्थाई भत्ते की पात्रता और दरों को फिर से निर्धारित किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

6. चेन्नई रेप केस- पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर की

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ 23 दिसंबर को रेप हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़ित की पहचान सार्वजनिक कर दी है। चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने गुरुवार को बताया कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमेटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करेंगे। उधर, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को 6 बार कोड़े मारे। उन्होंने कहा कि आरोपी DMK का नेता है। उसे बचाया जा रहा है।

7. 2 दिन बारिश का अलर्ट, कहां छाएगा कोहरा और कहां ओलों के साथ बरसेंगे

मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में चार प्रणालियों के चलते बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

8. हिमाचल में नेशनल हाईवे पर एक फीट बर्फ

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल में 2 हाइवे समेत 24 सड़कों पर लगातार तीसरे दिन बसों की आवाजाही बंद है। नेशनल हाइवे 305 पर भी करीब 1 फुट बर्फ है। प्रशासन बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। यहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

9. क्या है स्वामित्व योजना, जान लीजिए नियम और किसको मिलेगा फायदा

भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को उनकी जमीन पर कानूनी अधिकार दिलाने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना (Swamitva Yojana) शुरू की है। यह योजना 2020 में लॉन्च की गई थी और इसका उद्देश्य है, उन लोगों को संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाना जिनके पास जमीन के कागजात नहीं हैं। यह कदम न केवल विवादों को कम करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और संपत्ति के कानूनी उपयोग को भी बढ़ावा देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

10. अब नए अवतार में दिखेंगे राम मंदिर के पुजारी, लागू किया गया ड्रेस कोड

जनवरी 2025 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में अयोध्या में कई सारे कर्याक्रमों को आयोजित किया जाएगा। इसी में अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें रामलला की पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए एक ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस ड्रेस कोड में पुजारियों के लिए पीली चौबंदी व सफेद धोती कुर्ता लागू किया गया है। पुजारियों के लिए ये ड्रेस कोड 25 दिसंबर से लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की तरफ से सभी पुजारियों को ड्रेस के दो-दो सेट दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

11. OMG! ट्रेन के पहिए के पास बैठकर युवक ने किया 290 KM का सफर

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवक ने इटारसी से जबलपुर तक 290 किमी की दूरी बिना टिकट के ट्रेन के पहिए के नीचे सफर करते हुए तय कर ली। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन आउटर स्टेशन पर पहुंची और जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर एस-4 कोच के नीचे एक युवक पर पड़ी, जो ट्रेन के पहिए के बीच छिपा हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

12. बजट 2025 में मिल सकती है इनकम टैक्स कटौती की राहत

केंद्र सरकार नए साल में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। इस बार बजट में सरकार मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट 2025 में इनकम टैक्स में कटौती की जा सकती है, जिससे लाखों टैक्स पेयर्स की टेक होम इनकम में वृद्धि होगी। कहा जा रहा है कि सरकार 15 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों के लिए टैक्स दरों में कमी पर विचार कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

13. TRAI का बड़ा फैसला, आएंगे सस्ते रिचार्ज प्लान, 10 का भी रिचार्ज होगा

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल ग्राहकों के हित में बड़ा कदम उठाया है। अब Jio, Airtel, Vodafone-Idea (Vi) और BSNL जैसी कंपनियों को बिना डेटा के केवल कॉलिंग और मैसेजिंग प्लान लॉन्च करना होगा। इसके अलावा, ₹10 के न्यूनतम रिचार्ज वाउचर की पेशकश का आदेश दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

14. तेजी से फैल रही ये संक्रामक बीमारी, WHO ने जारी किया अलर्ट

यमन में हैजा (Cholera) संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यमन में दुनिया भर में हैजा संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले (Cholera outbreak in Yemen) सामने आए हैं। जिसको लेकर WHO ने अलर्ट जारी किया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, यमन में इस साल की शुरुआत से अब तक हैजा के 2 लाख 49 हजार 900 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें बीमारी से 861 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा विश्वभर में हैजा के मामलों का 35 प्रतिशत और वैश्विक मृत्यु दर का 18 प्रतिशत है। यमन में लगातार हैजा के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें 2017 और 2020 के बीच आया सबसे बड़ा प्रकोप भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • आज की ताजा खबर
  • CG News
  • top news
  • खबर
  • today top news
  • Dr. Manmohan Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा