Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Jun 08, 2025, 21:21 IST
Share
thesootr-top-news-8-june
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, देश में कोरोना के एक्टिव मामले 6 हजार के पार जा चुके हैं और अब तक 65 की मौत हो चुकी है। वहीं, क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज संग लखनऊ में सगाई की। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई

लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शानदार रिंग सेरेमनी हुई। इस खास मौके पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, और जैसे ही रिंग पहनी, प्रिया भावुक होकर रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें सांत्वना दी और दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया। सेरेमनी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, और जया बच्चन भी शामिल थे। प्रिया ने पिंक लहंगा और रिंकू ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी। रिंग सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का गाना 'ओ माही, ओ माही' बज रहा था। बाद में, दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया, साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ डांस भी किया। यह सेरेमनी एक यादगार अवसर बन गई।

Weather Forecast : एमपी में गरज के साथ चलेगी तेज हवा, उत्तर-पश्चिम में लू का प्रकोप रहेगा जारी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 8 जून 2025 का देशव्यापी पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर-
पश्चिम भारत में लू की स्थिति बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है। पूर्वोत्तर भारत में गरज और वर्षा की संभावना है। दक्षिण भारत में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। केरल और कर्नाटक में मध्यम वर्षा संभव है। मध्य और पूर्व भारत में बादल और हल्की बारिश हो सकती है। हर क्षेत्र का मौसम अलग और परिवर्तनीय बना हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार उरीबे को रैली के दौरान 15 वर्षीय हमलावर ने सिर में मारी गोली

कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर शनिवार शाम चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ। उरीबे को तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक गोली उनके सिर में लगी। घटना राजधानी बोगोटा के फोंतिबोन इलाके में हुई। उरीबे को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका इलाज जारी है। पहले फेज की सर्जरी सफल रही है, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और अगले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। उरीबे को हमलावर ने उनके संबोधन के दौरान पीठ में गोली मारी। 15 साल के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उरीबे 2026 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। विपक्षी पार्टी सेंट्रो डेमोक्रेटिको के सदस्य उरीबे की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

देश में कोरोना के एक्टिव मामले हुए 6 हजार के पार, जानें किस राज्य में कितनी मौतें हुईं

कोविड-19 (Covid) एक बार फिर देश में धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6133 हो गई है। मध्य प्रदेश में भी कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एमपी में ऐक्टिव केस इस समय 39 हैं। बीते 24 घंटे में 4 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। इनमें पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और केरल से एक-एक मौत शामिल है। जनवरी 2025 से लेकर अब तक 65 लोगों की जान इस वायरस के चलते जा चुकी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान में गुर्जर महापंचायत : मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

राजस्थान में गुर्जर समाज का आंदोलन फिर से सुर्खियों में है। 2025 में भरतपुर के पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत होगी। यह आंदोलन के लिए एक अहम मोड़ हो सकता है। महापंचायत का नेतृत्व बीजेपी नेता विजय बैंसला करेंगे। वे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। महापंचायत में समाज की प्रमुख मांगों को लेकर रणनीति तय की जाएगी। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुर्जर आंदोलन की जड़ें राजस्थान की राजनीति में गहरे धंसी हुई हैं। यह आंदोलन मुख्यतः गुर्जर समाज को राजस्थान राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में आरक्षण देने के लिए शुरू हुआ था। पिछले कुछ दशकों से यह आंदोलन सरकार से अपनी अधिकारों की मांग करता रहा है, और समय-समय पर गुर्जर समाज की विभिन्न पहलुओं पर इसका प्रभाव पड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक अगस्त से लागू होंगे UPI पेमेंट के नए नियम, जानिए ऑनलाइन भुगतान में आप पर क्या होगा असर

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI पेमेंट सिस्टम में बदलाव की घोषणा की है। ये बदलाव एक अगस्त 2025 से लागू होंगे। इसका उद्देश्य UPI सिस्टम को सुरक्षित, तेज और स्थिर बनाना है। तकनीकी रुकावटों से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। बदलावों का असर लाखों यूजर्स पर पड़ेगा, जो रोजाना UPI का इस्तेमाल करते हैं। भारत में UPI डिजिटल पेमेंट का सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख माध्यम बन चुका है। 2025 में मई माह में UPI ने 18 अरब से अधिक ट्रांजेक्शंस किए थे, जिनकी कुल वैल्यू 25.14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा थी। लेकिन कुछ महीनों में UPI सिस्टम में कई बार रुकावट आई थी। मार्च 26 से अप्रैल 12, 2025 के बीच 18 दिनों में UPI सिस्टम 4 बार रुक चुका था, और सबसे लंबी रुकावट 12 अप्रैल को हुई थी, जब UPI सिस्टम 5 घंटे तक ठप था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 2025 में होगी हाईटेक सुरक्षा, 58,000 जवानों की होगी तैनाती

2025 की अमरनाथ यात्रा सुरक्षा के लिहाज से ऐतिहासिक होगी क्योंकि इस बार यात्रा के दौरान 58 हजार जवान, जैमर और ड्रोन की तैनाती की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने इस साल यात्रा की सुरक्षा को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा 52 दिन तक होती थी, लेकिन इस साल इसे 38 दिन तक सीमित किया गया है। सरकार का लक्ष्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 38 दिन चलने वाली इस यात्रा में 581 सीएपीएफ कंपनियां तैनात होंगी। यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होगी और सुरक्षा के लिए मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के राजा और सोनम के गुमशुदगी की CBI जांच नहीं कराएगी मेघालय सरकार, SIT के विफल होने पर उठाएगी अगला कदम

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के गुमशुदगी मामले में अब मेघालय के पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मामले में सीबीआई जांच नहीं कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि अभी हमें इसकी कोई जरूरत नहीं है। अभी इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। वह अगर असफल होती है तब ही हम अगला कदम उठाएंगे। वहीं, परिजनों द्वारा लगातार यह आरोप लगाए जा रहे थे कि शिलांग पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। इसके बाद रविवार को मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक ट्वीट किया था कि उन्होंने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मानसून सेशन में विधायकों के वेतन-भत्तों में इजाफे की बारिश !

विधानसभा का पावस सत्र विधायकों पर वेतन और भत्तों में इजाफे की बारिश कर सकता है। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के बाद सरकार ने अब विधायकों के वेतन और भत्तों को बढ़ाने की भी तैयारी कर ली है। विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति ने विधायकों के वेतन और भत्तों को 40 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर संसदीय कार्य विभाग को सौंप दिया है। प्रस्ताव में पूर्व विधायकों को मिलने वाली पेंशन में भी 30 फीसदी तक वृद्धि का अनुमोदन किया गया है। विधानसभा सचिवालय इस प्रस्ताव के परीक्षण के बाद पावस सत्र के दौरान अपनी अनुशंसा सरकार को भेज सकता है। वेतन और भत्तों के इजाफे के इस प्रस्ताव की चर्चा के बाद विधायक भी खुश नजर आ रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महतारी वंदन योजना से 70 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत शुरूआत में 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने पंजीयन कराया था। जांच के बाद करीब 70 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए। अब 69 लाख 63 हजार 621 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के तहत सबसे अधिक हितग्राही रायपुर जिले में हैं, जहां 5 लाख 29 हजार से ज्यादा महिलाएं लाभ ले रही हैं। बिलासपुर में 4 लाख 21 हजार, दुर्ग में 4 लाख से अधिक, बलौदाबाजार में 3 लाख 26 हजार, महासमुंद में 3 लाख 21 हजार, कोरबा में 2 लाख 92 हजार, जांजगीर-चांपा में 2 लाख 87 हजार, रायगढ़ में 3 लाख से अधिक, राजनांदगांव में 2 लाख 55 हजार और कबीरधाम में 2 लाख 52 हजार महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के लिए जल्द ही 50 से अधिक नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जाएंगे। ये कैंप मुख्य रूप से राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में खोले जाएंगे, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। हर 5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा चौकियां स्थापित की जाएंगी, जिससे नक्सलियों का मूवमेंट रोकने और क्षेत्र में नाकेबंदी करने में मदद मिलेगी। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी.के अनुसार, पिछले डेढ़ साल में नक्सल प्रभावित इलाकों में 50 से ज्यादा कैंप पहले ही खोले जा चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तान रक्षा मंत्री ने दी गीदड़ भभकी, कहा- भारत को जल युद्ध में हराएंगे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका देश भारत को जल युद्ध में हराएगा। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भारत जानबूझकर चिनाब नदी के पानी को नियंत्रित कर रहा है, जिससे पाकिस्तान की जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आसिफ ने कहा कि भारत पारंपरिक युद्ध में हार चुका है और अब जल युद्ध में भी उसे हराया जाएगा। उन्होंने यह भी खारिज किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीक्रेट बातचीत चल रही है। पाकिस्तान की सिंधु नदी प्रणाली (IRSA) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के पानी में 21% की कमी आई है। मंगला और तरबेला बांधों में 50% से भी कम पानी बचा है, जिससे जल संकट और भी गहरा हो सकता है।

ट्रम्प ने मस्क को दी धमकी, कहा- डेमोक्रेट्स को फंडिंग दी तो गंभीर नतीजे होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को एलन मस्क के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की और उन्हें चेतावनी दी कि अगर मस्क ने डेमोक्रेट्स को फंडिंग दी, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ट्रम्प और मस्क के बीच 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर विवाद चल रहा है। ट्रम्प इस बिल के समर्थन में हैं, जबकि मस्क इसका विरोध कर रहे हैं। यह बिल 22 मई को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पास हुआ था और अब सीनेट में विचाराधीन है। ट्रम्प का कहना है कि यह बिल अमेरिका में निवेश बढ़ाएगा और चीन पर निर्भरता कम करेगा, जबकि मस्क इसे बेकार खर्चों से भरा मानते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क ने इस बिल के विरोध में रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों को अपनी तरफ कर लिया है।

अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके, ट्रम्प ने 2000 नेशनल गार्ड्स भेजे

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में दो दिनों से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके। इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा बलों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) पर आंसू गैस और पेट्रोल बम दागे। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों और गाड़ियों पर नारे लिखे, एक मॉल में आग लगाई और दुकानों में तोड़फोड़ की। मेक्सिको का झंडा लेकर प्रदर्शनकारियों ने 'ICE लॉस एंजिलिस से बाहर जाओ' जैसे नारे लगाए। इस हिंसा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए 2000 नेशनल गार्ड्स को भेजा है। लॉस एंजिलिस में 6-7 जून को अवैध अप्रवासियों के खिलाफ छापेमारी शुरू की गई थी, जो ट्रम्प की डिपोर्टेशन पॉलिसी का हिस्सा है।

अमित शाह ने स्टालिन सरकार पर 4600 करोड़ के खनन घोटाले का आरोप लगाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मदुरै में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्टालिन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। शाह ने कहा कि उनके पास स्टालिन सरकार के भ्रष्टाचार की एक लंबी सूची है, जिसमें 4600 करोड़ रुपए का रेत खनन घोटाला शामिल है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला राज्य के गरीबों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, क्योंकि उन्हें महंगी रेत खरीदनी पड़ी ताकि पार्टी लाभ कमा सके। शाह ने यह भी दावा किया कि 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों में NDA तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में सरकार बनाएगी। उन्होंने मदुरै को परिवर्तन की धरती बताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन DMK सरकार को हटाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मणिपुर में मैतेई नेता की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, 5 जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद

मणिपुर में शनिवार रात हिंसा भड़क उठी जब CBI ने मैतेई संगठन अरम्बाई टेंगोल के नेता करन सिंह और उनके कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राजधानी इंफाल सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और सड़कों पर टायर तथा पुराने फर्नीचर जलाए। इसके अलावा, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाने की भी कोशिश की। पुलिस के साथ झड़पों के बीच, मणिपुर सरकार ने स्थिति को काबू में करने के लिए 7 जून की रात 11:45 बजे से 5 जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। इसके अलावा, इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर में कर्फ्यू भी लगाया गया है। कलेक्टर ने बताया कि अशांति के कारण 5 या उससे ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।



top news | top news today | mp news hindi | cg news hindi | खबरें काम की

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • रिंकू सिंह
  • पाकिस्तान
  • top news
  • mp news hindi
  • प्रिया सरोज
  • cg news hindi
  • खबरें काम की
  • top news today
  • UPI पेमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि