Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन का टॉप खबरें। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

Advertisment
author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
thesootr

thesootr top news Photograph: (thesootr)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

1. प्रयागराज महाकुंभ में आग, KZF ने ली जिम्मेदारी, NIA-ATS की जांच में 1000 संदिग्ध, जांच जारी

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान 19 जनवरी, 2025 को लगी आग की जिम्मेदारी ली है। KZF ने आग को विस्फोट करार देते हुए दावा किया है कि उसने 'पीलीभीत एनकाउंटर' का बदला लेने के लिए यह घटना की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर: तबादला नीति को कैबिनेट में मिलेगी हरी झंडी

मप्र सरकार चार साल बाद अधिकारी-कर्मचारियों की तबादला नीति लागू करने जा रही है। शुक्रवार को महेश्वर में होने वाली कैबिनेट बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग की तबादला नी​ति को मंजूरी दी जाएगी। 2021 के बाद राज्य स्तर पर अधिकारियों की संशोधन स्थानांतरण नीति 2025 लाई जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. सीएम मोहन यादव का शराबबंदी का ऐलान, 17 धार्मिक स्थलों की दुकानों पर ताले

मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी की बात सीएम मोहन यादव ने कही थी, जिसका आज मुख्यमंत्री ने औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 11 जिलों के 17 धार्मिक स्थलों पर पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी, यहां की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. दुनिया में छाए भारतीय सीईओ, सैन फ्रांसिस्को में भारत का जलवा

भारतीय मूल के लोगों ने वैश्विक कॉर्पोरेट जगत में बड़ी सफलता हासिल की है। HSBC हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2024 (HSBC Hurun Global Indians List 2024) के अनुसार, 226 भारतीय मूल के लीडर्स 200 बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं, जिनकी कुल वैल्यू 10 ट्रिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5. बिशप मारियान ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाई खरी-खरी, चुपचाप बैठे रहे राष्ट्रपति

21 जनवरी 2025 को वॉशिंगटन के नेशनल कैथेड्रल में उद्घाटन प्रार्थना सभा के दौरान बिशप मारियान एडगर बुडे ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुलकर सलाह दी। ट्रंप, जो हाल ही में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं, सभा में चुपचाप ये सब सुनते नजर आए। बिशप के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. छिंदवाड़ा कलेक्टर का फरमान, सोशल मीडिया पोस्ट पर रोक, अब आदेश पर उठे सवाल

अडानी के लोगों को जमीन अधिगृहण में दिक्कत न आए इसके लिए छिंदवाड़ा कलेक्टर ने एक नया फरमान जारी कर दिया है। इस फरमान में कहा गया है कि तहसील हर्रई में आने वाले शक्कर-पेंच लिंक संयुक्त परियोजना वाले इलाके में कोई भी ऐसी पोस्ट नहीं की जाएगी जो इस काम अड़चन डाले। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. BJP जिला अध्यक्ष :छिंदवाड़ा में शेषराव यादव, नरसिंहपुर में रामस्नेही पाठक को कमान

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा का सिलसिला जारी है। गुरुवार 23 जनवरी को बीजेपी ने दो और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। छिंदवाड़ा में शेष राव यादव को फिर मौका मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. कैबिनेट बैठक : महेश्वर में 982 करोड़ की सिंचाई परियोजना का CM मोहन यादव करेंगे शिलान्यास

24 जनवरी यानी शुक्रवार कल महेश्वर के नर्मदा रिट्रीट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद, वे मंडलेश्वर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे 982 करोड़ 59 लाख रुपए की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए समयमान वेतनमान, 3000 से 7000 रुपए का मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों को अंततः सफलता मिली है। 21 जनवरी, 2025 को, भोपाल संभाग के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश से भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर जिलों के लगभग 300 शिक्षक लाभान्वित होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. श्रीसीमेंट से निकली जानलेवा गैस से 40 छात्र-छात्राएं बेहोश, दहशत फैली

श्रीसीमेंट प्लांट से जहरीली गैस रिसाव का मामला सामने आया है। बलौदा बाजार में श्रीसीमेंट संयंत्र से एक - डेढ़ किलोमीटर दूर हाई स्कूल है। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उल्टी, चक्कर आना और सरदर्द जैसी परेशानी हुई। इसके बाद उनमें से 40 स्टूडेंट्स बेहोश हो गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

11. भूपेश बघेल के OSD रहे बोरघरिया को CBI कर सकती है गिरफ्तार, मंजूरी मिली

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी हो सकती है। उनकी गिरफ्तारी के लिए CBI को हरी झंडी मिल गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12. पंजाब पुलिस ने दिल्ली में AAP चीफ अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटाई, जानें क्या है वजह

दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद पंजाब पुलिस ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटा दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार दौरान भी पंजाब पुलिस केजरीवाल को सुरक्षा दे रही थी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि 'इलेक्शन कमीशन और दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी गई है।

13. Delhi Election: दिल्ली की दुर्गती करने का सबसे बड़ा अपराधी ये जीव: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सुबह होते ही सोशल मीडिया पर  झूठ पोस्ट, झूठे बयान देना शुरू कर देते हैं। AAP और उसके नेता झूठ बोलने का एटीएम हैं। उन्होंने AAP पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ये लोग विकास के बारे में सोचते तो 10 वर्ष में दिल्ली बदल गई होती, लेकिन इन्होंने लोगों ने दिल्ली को कूड़ा घर बना दिया है।

14. 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, यहां आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी; बिगड़ने जा रहा मौसम

उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मगर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का बिगड़ना जारी रहेगा। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा व बर्फबारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं।

15. बिहार में DEO के बेड से मिले 3 करोड़ कैश:बोरी में बांधकर रखे थे नोट और गहने, 7 ठिकानों पर विजिलेंस की रेड

बिहार में बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के पास से 3 करोड़ रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। गुरुवार अलसुबह विजिलेंस की टीम ने 40 सदस्यों के साथ रजनीकांत के 7 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी। विजिलेंस की टीम बेतिया में 10 घंटे की छापेमारी के बाद DEO के घर से बाहर निकल गई है। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज top news एमपी हिंदी न्यूज देश दुनिया न्यूज काम की खबरें