Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Apr 05, 2025, 08:02 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में विरोध की लहर देखी जा रही है। इस बिल को हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा से पारित कर दिया गया है और अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यदि राष्ट्रपति की स्वीकृति मिल जाती है, तो यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। इसी बीच, विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद, जो बिहार के किशनगंज से प्रतिनिधित्व करते हैं, और एआईएमआईएम के प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त रूप से याचिका दायर की है।

इस बिल के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और असम जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उत्तर प्रदेश में स्थिति को देखते हुए सभी 75 जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अजीब घटना सामने आई जब दिल्ली से आए तीन व्यक्ति जामा मस्जिद के बाहर हवन करने पहुंच गए, वह भी उस समय जब मस्जिद के अंदर नमाज अदा की जा रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच जारी है।

MP: सौरभ के ठिकानों पर छापों में शामिल DSP का ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के चर्चित परिवहन घोटाले यानी सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर के ठिकानों पर 19 दिसंबर को हुए छापे की अगुवाई करने वाले डीएसपी संजय शुक्ला का ट्रांसफर हो गया। लोकायुक्त संगठन से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भेज दिया गया है।

CG: वक्फ बिल को लेकर मस्जिदों में तकरीर पर रोक

वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा में भी पास हो गया। इससे पहले बिल लोकसभा में पास हुआ था। छत्तीसगढ़ में वक्फ बिल को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी से मुतवल्लियों को रोका गया है।छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मुतवल्लियों को हिदायत दी है कि नमाज के बाद होने वाली तकरीर में वक्फ संशोधन पर बातचीत नहीं हो सकेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

LSG ने MI को 12 रन से हराया, आज चेन्नई-दिल्ली और पंजाब-राजस्थान भिड़ेंगे

लखनऊ सुपरजायंट्स ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से शिकस्त दी। इस मैच में मुंबई को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम आखिरी दो ओवरों में 29 रन नहीं बना सकी। शार्दूल ठाकुर ने 19वें ओवर में केवल 6 रन दिए, जबकि आखिरी ओवर फेंकने वाले आवेश खान ने महज 9 रन खर्च किए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 191 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। मुंबई की ओर से हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और साथ ही 28 रन भी बनाए। बल्लेबाज़ी में सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तूफानी पारी खेली जबकि नमन धीर ने 46 रन जोड़े। लखनऊ की बल्लेबाज़ी में मिचेल मार्श ने 60 रन और ऐडन मार्करम ने 53 रन की अहम पारियां खेलीं। गेंदबाज़ी में लखनऊ के चार गेंदबाज़ों को एक-एक विकेट मिला।

वहीं आज इंडियन प्रीमियर लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच चेन्नई और दिल्ली के बीच दोपहर 3:30 बजे चेन्नई में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला पंजाब और राजस्थान की टीमों के बीच शाम 7:30 बजे चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू गांव की रखी आधारशिला, 15 लाख में देंगे फ्लैट

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने छतरपुर में एक अनोखी पहल की शुरू की। उन्होंने बागेश्वर धाम परिसर में देश के पहले हिंदू गांव की नींव रख दी है। इसकी नींव बागेश्वर धाम में वैदिक मंत्रोच्चार और कन्या पूजन के साथ रखी गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के यात्रियों को होगी आसानी... चलेंगी 16 समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये विशेष ट्रेनें मध्य प्रदेश के 33 प्रमुख स्टेशनों के अलावा गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु सहित कुल 10 राज्यों का सफर तय करेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लिए दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को दो नई रेल लाइनों को मंजूरी दी है। इनकी कुल लागत करीब 18 हजार 658 करोड़ रुपए है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPESB Shikshak Bharti : MPESB शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने 2025 में तृतीय वर्ग के 10,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा की नई तिथि घोषित की है। इस परीक्षा में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अब यह परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 900 करोड़ का एंबुलेंस घोटाला! कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का सरकार पर आरोप

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते ढाई सालों में दो हजार एंबुलेंस के किराये के नाम पर 900 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशि एंबुलेंस की वास्तविक कीमत से तीन गुना अधिक है, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डॉक्टर खालिद खान ने बनाया नाबालिग पर धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में इलाज के नाम पर एक नाबालिग किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए बहकाने और दबाव बनाने का आरोप एक होम्योपैथिक डॉक्टर पर लगा है। तिलवारा थाना क्षेत्र में संचालित क्लीनिक के संचालक डॉक्टर खालिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जिस विभाग में 100 की सेवाएं समाप्त, वहां सुषमा शुक्ला को कौन बचा रहा: दीपक जोशी

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बाद अब पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी ग्रामीण आजीविका मिशन में आईएफएस एमएल बेलवाल के खिलाफ आवाज उठाने के लिए खुलकर मैदान में आ गए हैं। जोशी ने कहा कि तीन आईएएस अफसरों की जांच में यह पाया गया है कि ग्रामीण आजीविका परियोजना में सुषमा रानी शुक्ला की फर्जी नियुक्ति की गई थी।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश सरकार दे रही विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप, 60% अंक हैं तो करें अप्लाई

मध्यप्रदेश सरकार ने अनारक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हर वर्ष 20 विद्यार्थियों को सरकार की ओर से विदेश में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश को मिलेंगे 16 IAS अफसर, आईएएस अवॉर्ड की प्रक्रिया शुरू

एमपी को अगले दो महीनों में 16 नए IAS अफसर मिलने की उम्मीद है। ये अफसर राज्य प्रशासनिक सेवा से होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अफसरों को IAS अवॉर्ड देने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • National News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Chhattisgarh top news
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
  • top news today
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर