Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | May 05, 2025, 21:01 IST
Share
thesootr top-news 5 may
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत की कई रक्षा वेबसाइटों पर साइबर अटैक किया है। वहीं, कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 15 मई को, सरकार के दावे को बताया था गलत

भारत में वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है। इस विवाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ 70 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई हैं। हालांकि, कोर्ट ने केवल पांच प्रमुख याचिकाओं पर ही सुनवाई करने का निर्णय लिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 मई, 2024 को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 17 अप्रैल को केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया था। साथ ही, वक्फ बोर्ड में नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी और वक्फ संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत की रक्षा वेबसाइटों पर पाकिस्तानी हैकर्स का हमला, खुफिया जानकारी लीक होने का खतरा

हाल ही में, भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच, भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान के हैकर्स ने भारत की कुछ प्रमुख डिफेंस वेबसाइटों पर साइबर अटैक किया है। इससे भारत के रक्षा कर्मियों की गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा पैदा हो गया है। इस साइबर हमले को पाकिस्तान साइबर फोर्स (Pakistan Cyber Force) द्वारा अंजाम दिया गया है, जो भारत की डिजिटल सुरक्षा को चुनौती देने के लिए जाना जाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10वीं और 12वीं का रिजल्ट 6 मई को, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषित

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 के परिणाम सीएम मोहन यादव घोषित करेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड कल, यानी 6 मई को शाम 5 बजे 10वीं-12वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ, छात्रों को पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और डिस्ट्रिक्ट वाइज पास स्टूडेंट्स की लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष के रिजल्ट में खास बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर होंगे सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की है। PM आवास योजना को लेकर साय ने बड़ा बयान दिया है । साय ने कहा कि अब रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा। दरअसल, कोरबा के मदनपुर में समाधान शिविर कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि पीएम आवास योजना में किसी प्रकार के लेन-देन (रिश्वतखोरी) होने पर जिले के कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश, राजस्थान, UP समेत 26 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और देश के 26 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी हिस्से में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़ आ गई, जिससे कई टूरिस्ट फंस गए, लेकिन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, जयपुर में बिजली गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई, और सीकर में तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया। UP के 10 जिलों में ओले गिरने की खबर है, जबकि मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। IMD के मुताबिक, 7-8 मई के बाद गर्मी में इजाफा हो सकता है, लेकिन इस समय तक मौसम में यह बदलाव बने रहेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7 मई को कई राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, दी जाएगी हमले के दौरान बचने की ट्रेनिंग

गृह मंत्रालय ने 7 मई को कुछ राज्यों में सिविल डिफेंस से जुड़ी मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले के अलर्ट के समय सायरन बजाना, हमलों के दौरान नागरिकों को सुरक्षा की ट्रेनिंग देना, महत्वपूर्ण संयंत्रों को छिपाना, और स्थान खाली करने की योजना पर जोर दिया जाएगा। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से युद्ध की तैयारियों पर जानकारी ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर फोर्स हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और राफेल विमानों को भी तैनात किया गया है।

अन्य छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाते पकड़ी गई IIITDM की स्टूडेंट , दिल्ली के युवक को भेजे जा रहे थे वीडियो

जबलपुर के खमरिया थाना अंतर्गत डुमना क्षेत्र में स्थित IIITDM इंस्टिट्यूट के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा जब बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसे ऐसा एहसास हुआ की खिड़की से कोई उसे देख रहा है। इसके बाद छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राओं ने कॉलेज में ही पढ़ने वाली एक लड़की को पकड़ा जो पास के बाथरूम से मोबाइल पर नहाती हुई छात्रा का वीडियो बना रही थी। इसके बाद जब आरोपी छात्रा के मोबाइल को चेक किया गया तो बेहद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई। हॉस्टल की छात्राओं सहित स्टूडेंट कमेटी ने इस छात्रा की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी, इसके बाद उसके मोबाइल को चेक किया गया। मोबाइल की व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री और अन्य जानकारी को देखने पर यह पता चला कि आरोपी छात्रा, दिल्ली के किसी युवक को यह वीडियो भेजती थी। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि मोबाइल की जांच करने से यह भी पता लगा है कि आरोपी ने अन्य कई लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर दिल्ली में अपने मित्र को भेजे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट बोला- रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई सरकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की नागरिकता के मामले को बंद कर दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि यदि नागरिकता से संबंधित रिपोर्ट मिलती है, तो उसे याचिकाकर्ता और कोर्ट में पेश किया जाए। यह मामला राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताए जाने से जुड़ा था, जो लंबे समय से चर्चा में रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार इस मामले में रिपोर्ट पेश करने में नाकाम रही है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल रिपोर्ट के इंतजार में याचिका को लंबित नहीं रखा जा सकता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इजराइल गाजा पर कब्जे की तैयारी में, वॉर कैबिनेट ने प्लान को मंजूरी दी

इजराइल ने गाजा पर पूर्ण नियंत्रण के लिए सैन्य योजना को हरी झंडी दे दी है। वॉर कैबिनेट की मंजूरी के बाद IDF गाजा में अभियान को और विस्तार देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना को अगले सप्ताह डोनाल्ड ट्रम्प की इजराइल यात्रा के बाद लागू किया जा सकता है। इस बीच, हमास के साथ युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की कोशिशें जारी हैं। IDF प्रमुख इयाल जमीन ने कहा कि गाजा में सैन्य कार्रवाई तेज करने से बंधकों को खतरा हो सकता है, लेकिन इससे हमास पर दबाव बढ़ेगा और बंधकों को छुड़ाने में मदद मिलेगी। उधर, हमास ने इजराइली योजना को "आक्रामक कदम" बताया है।

पुतिन का भारत को पूर्ण समर्थन: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ देंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की। पुतिन ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने का वादा किया। रूसी राष्ट्रपति ने भारत के साथ इस संघर्ष में सहयोग बढ़ाने की बात कही और इस पर जोर दिया कि हमले में शामिल और उनके समर्थक व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बातचीत को लेकर X पोस्ट किया, जिसमें पुतिन ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। पुतिन इस साल भारत आने की योजना बना रहे हैं, जो कि यूक्रेन युद्ध के बाद उनकी पहली इंडिया विजिट होगी।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोमवार को सर्वसम्मति से भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता है और हमें सामूहिक रूप से यह संदेश देना चाहिए कि हम एकजुट हैं। उन्होंने संसद के डेली कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया था। भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और कई फैसले लिए, जिनमें सिंधु जल समझौता स्थगित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए लॉन्ग टर्म वीजा रद्द करना शामिल है।

सऊदी अरब में धूल भरी आंधी का कहर, अल कासिम शहर हुआ रेत से ढका

सऊदी अरब के अल कासिम इलाके में रविवार को एक भीषण धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस तूफान के कारण पूरा आसमान धूल और रेत से ढक गया और विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई। यह तूफान इतना भयावह था कि 1500 से 2000 मीटर की ऊंचाई तक धूल की दीवार बन गई। सऊदी नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही जजान, असीर, अल बहा, मक्का, रियाद और अल कासिम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि लोग सतर्क रहें और जरूरी एहतियात बरतें।

SC ने निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका खारिज की, कहा- 'हमारे कंधे मजबूत हैं'

सुप्रीम कोर्ट ने भा.ज.पा. सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में सुप्रीम कोर्ट और CJI संजीव खन्ना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए दुबे पर अवमानना कार्यवाही की मांग की गई थी। CJI संजीव खन्ना ने याचिकाकर्ता की दलीलों पर कहा, “हमारे कंधे मजबूत हैं, हम इस याचिका पर विचार नहीं करना चाहते हैं।” दरअसल, 19 अप्रैल को निशिकांत दुबे ने एक बयान में कहा था कि "देश में गृह युद्ध के लिए जिम्मेदार CJI संजीव खन्ना हैं और धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है"। इस बयान पर याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

जज कैश केस: CJI को जांच रिपोर्ट सौंपी, जस्टिस वर्मा के घर मिले थे जले नोटों के बंडल

जज कैश केस में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट सोमवार को CJI संजीव खन्ना को सौंपी गई। यह रिपोर्ट 3 मई को सुप्रीम कोर्ट को प्राप्त हुई थी और 4 मई को CJI को दी गई। अब इस मामले में CJI के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटी में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी.एस. संधावालिया, और कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे। जस्टिस वर्मा उस समय विवादों में घिरे थे, जब उनके लुटियंस दिल्ली स्थित घर में 14 मार्च को आग लगी थी, और उनके स्टोर रूम से 500-500 रुपए के जले नोटों के बंडल मिले थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 मार्च को जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया था।

top news | top news today | top news trending news | खबरें काम की | काम की खबर | काम की खबरें | एमपी न्यूज हिंदी | सीजी न्यूज | देश विदेश न्यूज

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today
  • काम की खबर
  • देश विदेश न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा