Top News : खबरें आपके काम की - GIS के चलते देश की नजर भोपाल पर

Manish Kumar | Feb 23, 2025, 21:37 IST
TOP 10 STORY
नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- GIS, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) का आयोजन होने जा रहा है। यह समिट इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (Indira Gandhi National Museum) में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह 10 बजे इस समिट का उद्घाटन करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



रायपुर नगर निगम में बीजेपी 15 साल बाद फिर बनाएगी अपना ये रिकॉर्ड

रायपुर नगर निगम में महापौर और पार्षदों का निर्वाचन होने के बाद सभापति चयन की तैयारियां तेज हो गई हैं। निगम के 70 में 60 पार्षद भाजपा के हैं। ऐसे में सभापति भी बीजेपी का बनना ही तय है। बीजेपी ने रायपुर समेत प्रदेश के सभी नगर निगम में सभापति का नाम फाइनल करने हर नगरीय निकाय में एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। रायपुर में सभापति को लेकर कुछ नामों की चर्चा जोरों पर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP को संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के लिए मिला बेस्ट एंटरप्राइज एप्लीकेशन का एक्सीलेंस अवॉर्ड

मध्य प्रदेश सरकार के पंजीयन विभाग ने संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर को देश का बेस्ट एंटरप्राइज एप्लीकेशन का एक्सीलेंस अवॉर्ड हासिल किया है। यह उपलब्धि 22-23 फरवरी 2025 को हैदराबाद में आयोजित 37वीं टेक्नोलॉजी सभा में साझा की गई। इस सम्मान ने राज्य की ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में सफलता को और भी स्पष्ट किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



आज हाईकोर्ट जबलपुर में इन अहम मामलों पर होगी सुनवाई

जबलपुर हाईकोर्ट में आज, सोमवार को कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होगी। इनमें जनहित याचिकाओं से लेकर सरकारी नीतियों से संबंधित विभिन्न मुद्दे शामिल हैं। प्रमुख मामलों की जानकारी इस प्रकार है...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



GIS : आज से निवेश का महाकुंभ, कई देशों के 20 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ आज होगा। इसमें 50 देशों के 20 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और निवेशकों को संबोधित करेंगे। GIS में राज्य सरकार 18 नई नीतियां लॉन्च करेगी। इस समिट में टेक-इन्वेस्ट, स्टार्टअप और एमएसएमई पर विशेष सत्र होंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ 5000 बी2बी (B2B) मीटिंग भी होंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में GIS से बड़े निवेश की उम्मीदें, क्या कहते हैं पुराने आंकड़े, जानिए

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राज्य सरकार बड़े उद्योगपतियों के साथ कई निवेश करार करेगी। यह समिट राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे राज्य को बड़ी निवेश योजनाओं की उम्मीद है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



बागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, देश के हर जिले में कैंसर केयर सेंटर खोलने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। इस मौके पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हैलिपेड से उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन किए। वहीं प्रधानमंत्री ने यहां बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास भी किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP बृजमोहन ने CM को लिखा पत्र,बोले-धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाए सरकार

छत्तीसगढ़ के रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ-हत्या रोकने के लिए राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने दोनों पर कड़े कानून के प्रावधान लागू करने की मांग की है। राज्यपाल को भेजी चिट्ठी में कहा कि, इसी बजट सत्र में नए कानून बनाकर लागू किया जाए। उन्होंने कांग्रेस की शह पर धर्मांतरण-मतांतरण को बढ़ावा दिए जाने का भी दावा किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में आसाराम इलाज के लिए नहीं आए, बड़े कारोबारियों से की गुपचुप मुलाकात, यह है मामला

उपचार के लिए 31 मार्च तक जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी आसाराम फिर मुश्किल में है। शनिवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अनुयायियों को बुलाया और प्रवचन भी दे डाला। 'द सूत्र' की इस खबर के बाद हड़कंप मच गया और शनिवार रात होते-होते वह आश्रम से गायब हो गए और कहीं और चले गए हैं। लेकिन 'द सूत्र' दूसरा बड़ा खुलासा कर रहा है। दरअसल आसाराम प्रवचन और इलाज दोनों के लिए ही आश्रम नहीं आए हैं। बल्कि इस खास काम के लिए आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रेलवे ने की दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में 25% से 75% तक छूट देने की घोषणा

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में 25% से 75% तक की छूट देने का फैसला लिया है। इस पहल के तहत अब तक इस वित्तीय वर्ष में 911 दिव्यांग रियायत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह कदम दिव्यांगजन के लिए यात्रा को और भी सरल और सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारत सरकार ने नशीली दवा के निर्यात पर लगाई रोक, मुंबई की फार्मा कंपनी का लाइसेंस रद्द

भारत सरकार ने बीबीसी की एक रिपोर्ट के बाद फार्मा इंडस्ट्री में बड़ा कदम उठाते हुए नशीली दवाओं के निर्यात और उत्पादन पर रोक लगा दी है। मुंबई की एवियो फार्मास्युटिकल्स कंपनी पर आरोप लगा था कि वह बिना लाइसेंस के टैपेंटाडोल और कैरीसोप्रोडोल जैसी दवाओं का निर्माण कर पश्चिमी अफ्रीकी देशों को सप्लाई कर रही थी, जिससे वहां नशे की समस्या बढ़ रही थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बड़े बदलाव की तैयारी में रेलवे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद अब भारतीय रेलवे अपने नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब स्टेशनों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे दो नियमों को लागू करने की तैयारी करने जा रहा है। भारतीय रेलवे 30 मिनट एंट्री नियम लागू करेगा। यानी यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले ही प्लेटफॉर्म पर जा सकेंगे। इससे पहले उन्हें होल्डिंग एरिया में इंतजार करना होगा। कलर कोडिंग से यात्री अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म को आसानी से पहचान सकेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



8 मार्च को पीएम मोदी खास महिलाओं को देंगे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एक खास पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंपेंगे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अनूठी पहल के जरिए ये महिलाएं अपनी कहानियां और प्रेरणादायक सफर लाखों लोगों तक पहुंचा सकेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



74 जवानों को मारने वाले नक्सली हिड़मा के गांव में पहली बार वोटिंग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जिले के कोंटा ब्लॉक में आज यानी 23 फरवरी काे चुनाव हुआ। आजादी के बाद पहली बार बस्तर के धूर नक्सली इलाके गांव पूवर्ती में मतदान हुआ। मतदान कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दंतेवाड़ा में लगेगा फागुन मेला...राज्यों के 1000 देवी-देवता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 5 से 15 मार्च तक फागुन मेला लगेगा। हर दिन मां दंतेश्वरी की विशेष पूजा अर्चना होगी। साथ ही आखेट की कई रस्म अदा कर 600 साल पुरानी परंपरा निभाई जाएगी। इससे पहले बसंत पंचमी के दिन दंतेश्वरी मंदिर में त्रिशूल की स्थापना की गई है। फागुन मेला में शामिल होने 1 हजार से ज्यादा देवी-देवता पहुंचेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



8 हजार एकड़ के राजा बरारी इस्टेट जंगल पर कब्जा, सरकार बेबस, संस्था मालामाल!

गुलाम भारत में अंग्रेजों ने देश को सिर्फ विभाजन का दंश ही नहीं दिया,ब​ल्कि देश के कुछ हिस्सों में अंचल संपत्तियों से जुड़े कुछ ऐसे कारनामे भी किए,जो आज भी स्थानीय लोगों का साल रहे हैं। हर​दा जिले की टिमरनी तहसील अंतर्गत राजा बरारी इस्टेट नाम से पहचाना जाने वाला करीब आठ हजार एकड़ का जंगल भी इन्हीं में एक है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



GIS में IDA और MPIDC के प्रोजेक्ट के लिए होंगे करार, 1.50 लाख करोड़ का निवेश तय

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) भोपाल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करने जा रहे हैं और समापन 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होगा। निवेश के लिए मंच सज चुका है और 20 लाख करोड़ से अधिक के निवेश करार होना भी तय है। आयोजन में 25 हजार से अधिक शामिल हो रहे हैं। वहीं हर समिट की तरह इस बार भी निवेश का मुख्य आकर्षण इंदौर ही रहने वाला है। इसके लिए एमपीआईडीसी इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के कई प्रोजेक्ट अहम साबित होने जा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महाशिवरात्रि को लेकर आज से चलेगी भोपाल-उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन

महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन (Ujjain) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के दर्शन करने जाते हैं। रेलवे (Indian Railways) ने उनकी सुविधा के लिए भोपाल-उज्जैन शिवरात्रि परिक्रमा मेला विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 23 फरवरी से 4 मार्च तक 10 ट्रिप में संचालित होगी। ट्रेन संत हिरदाराम नगर समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today