Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Dec 24, 2024, 08:52 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. क्यों खरीदें 2025 का कैलेंडर, जब TheSootr दे रहा त्योहार और तिथि की सटीक जानकारी

The Sootr ने आपके लिए वर्ष 2025 का डिजिटल कैलेंडर तैयार किया है, जो हर त्योहार, हर महत्वपूर्ण तिथि और छुट्टी की जानकारी के साथ आपकी योजनाओं को सटीक बनाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. MP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मप्र में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जो अरब सागर से आएंगी। बंगाल की खाड़ी से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिसके चलते प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, और बारिश भी देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, सागर, रायसेन, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर में ठंडी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. Bhopal IT Raid : पूर्व मुख्य सचिव समेत कई बड़े नामों पर जांच का शिकंजा

भोपाल में आयकर विभाग की छापेमारी ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। राजधानी के रातीबड़, नीलबड़, मेंडोरी, मेंडोरा और आस-पास के गांव काले धन के उपयोग के गढ़ बन गए हैं। विभाग ने इन इलाकों में जमीन की खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताएं पाई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. रेलवे में 32 हजार पदों पर निकली भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

5. 5वीं-8वीं कक्षा के लिए फिर बदले नियम, जानें क्या है नो डिटेंशन पॉलिसी

केंद्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक अब 5वीं और 8वीं में भी बच्चे फेल किए जाएंगे। 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को दो महीने के अंदर दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। यह व्यवस्था सभी तरह के केंद्रीय स्कूलों के लिए की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. संभल में बांके बिहारी मंदिर के बाद अब तीन मंजिला बावड़ी मिली, खुदाई में दिखी सुरंग

बांके बिहारी मंदिर के बाद 150 साल पुरानी तीन मंजिला बावड़ी और चार कमरे मिले हैं। खोदाई में सुरंग और अवशेष भी मिले हैं। यह बावड़ी बिलारी के राजा के नाना के समय की बताई जा रही है, जो लगभग 150 साल पुरानी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. सीएम मोहन यादव फिर बोले- किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार

सागर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम सागर के संजय ड्राइव पर आयोजित किया गया। सीएम ने कहा कि हमने सभी चेक पोस्ट खत्म कर दिए हैं। किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना को लेकर एक और खुलासा, ऐसे लोग उठा रहे फायदा

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ सनी लियोनी को भी मिलने की जानकारी मिलने के बाद सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष की कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पांच दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर में रुकेंगे। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अगले साल सौ साल पूरे हो रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 23 दिसंबर को रोजगार मेला में 71 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र दिए हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाने वाले कैंडिडेट्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'विकसित भारत के निर्माण में अपने युवा साथियों की सार्थक भागीदारी बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

11. चैंपियंस ट्रॉफी- भारत-पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को होगा

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। यह महामुकाबला UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्र ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मैचों की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा