Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 23, 2025, 22:28 IST
Share
sootr top news 23 MARCH
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

एमपी में 15 आईपीएस इधर से उधर: लोकायुक्त डीजी जगदीप प्रसाद को हटाया

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। रविवार रात को गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारने वाले प्रभारी महानिदेशक, लोकायुक्त जयदीप प्रसाद को हटा दिया गया है। उन्हें अब एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई हैं। जयदीप प्रसाद की जगह योगेश देशमुख को लोकायुक्त में प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है। वे अभी एडीजी, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ओंकारेश्वर में VIP दर्शन व्यवस्था में बदलाव, अब ऐसे होंगे बाबा के दर्शन

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव और ट्रस्ट के फैसले से आम श्रद्धालुओं की समस्याएं न केवल कम हुई हैं, बल्कि उन्हें राहत भी मिलेगी। कलेक्टर के आदेश पर यह व्यवस्था बदली गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महाकालेश्वर जा रही डॉक्टरों की टीम का एक्सीडेंट, 2 महिला डॉक्टरों की मौत, 4 घायल

शिवपुरी जिले के एनएच-46 पर रविवार सुबह एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। यह दुर्घटना लुकवासा बायपास पर सुबह लगभग 8 बजे हुई। हादसे में दो महिला डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री अयोध्या से उज्जैन की ओर जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी

मुंगेली में कुटुम्ब न्यायालय के जज और वकीलों के बीच विवाद खत्म हो गया है। न्यायाधीश के स्थानांतरण की मांग करते हुए मुंगेली जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया था। जिला न्यायालय के सभी कार्यों का बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। इसमें राजस्व न्यायालय भी शामिल था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

औरंगजेब की कब्र उखाड़ने की कोशिश, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ा

औरंगजेब की कब्र पर विवाद गहरा गया है। हाल ही में छत्रपति संभाजी राजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र तोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद, रविवार को प्रदर्शनकारी जब कब्र तोड़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बलराजे अवारे पाटिल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जस्टिस वर्मा के घर के बाहर मिले अधजले नोट, NDMC टीम ने की सफाई

दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में कथित कैश कांड की जांच तेज हो गई है। हाल ही में, वर्मा के घर के बाहर NDMC की सफाई टीम को जले हुए नोटों के बंडल मिले। यह घटना काफी चर्चा में है, क्योंकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

न लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ेगी, न ही जुड़ेंगे नए नाम, मंत्री के जवाब पर गरमाई सियासत

लाड़ली बहना योजना, जिसे मध्य प्रदेश में 2023 में शुरू किया गया था, एक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे में बदल गई है। योजना का उद्देश्य राज्य की महिला वोटरों को आकर्षित करना था, जो विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लाभ पहुंचाने में सहायक रही। हालांकि अब, महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा हाल ही में दिए गए बयान ने इस योजना को लेकर नई बहस को जन्म दिया है। मंत्री ने साफ किया है कि फिलहाल योजना की राशि बढ़ाने और नए नाम जोड़ने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7 दिन के अंदर चौथी बार खाकी पर हमला, SI की हालत नाजुक, जवानों ने भागकर बचाई जान

सीहोर जिले के इछावर में पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एक कोर्ट मैरिज के विवाद के दौरान हुई, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद शासन-प्रशासन से कई सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले से हड़कंप मच गया है। यह घटना एक कोर्ट मैरिज के विवाद को लेकर हुई, जिसमें पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर दो आरक्षकों के साथ पुलिस की टीम ने दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए थे, लेकिन हमला करने वाले आरोपियों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेशनल प्लेयर की 9वीं क्लास में सप्लीमेंट्री आई, फांसी लगाकर दी जान

अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली। 9वीं के फाइनल एग्जाम में छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी। छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था। इसी बीच शनिवार दोपहर वह घर में फांसी पर झूल गई। परिजन उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नक्सलियों को सता रहा एनकाउंटर का खौफ, मौत से डर कर 22 ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले 26 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया, वहीं मुठभेड़ में मारे जाने के भय से अब 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। रविवार को बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हथियार डालने वालों में 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धार्मिक आरक्षण पर दत्तात्रेय होसबाले का विरोध, बोले- हमलावर सोच देश के लिए खतरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बेंगलुरु में आयोजित RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय दी। इस दौरान उन्होंने औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दिया। होसबाले ने कहा कि "आक्रांता हमारे आइकॉन नहीं हो सकते।" उनका यह बयान देश में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि आक्रमणकारी सोच देश के लिए खतरा हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मठ में 30 दिनों में 3.48 करोड़ रुपए का दान, जानें कितनी बहुमूल्य धातुएं मिलीं

कर्नाटक के रायचूर में स्थित राघवेंद्र स्वामी मठ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में इस मठ को मिले दान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई। मठ में कुल 3,48,69,621 रुपये नकद, 1.24 किलो चांदी और 32 ग्राम सोने का दान किया गया है। इस विशाल दान को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें 100 से अधिक पुजारी इन दान राशियों की गिनती कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कठुआ मुठभेड़: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही है गोलीबारी, इलाके में भारी सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को इलाके में चार से पांच संदिग्धों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सान्याल गांव के पास तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम आतंकियों के नजदीक पहुंची, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है और मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है। भारतीय सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से आतंकवादियों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और नागरिकों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है।

राजीव चंद्रशेखर होंगे केरल बीजेपी के नए अध्यक्ष, 24 मार्च को आधिकारिक घोषणा

पूर्व केंद्रीय IT मंत्री और अब बीजेपी नेता बने राजीव चंद्रशेखर को केरल बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय रविवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसमें केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और सह-प्रभारी अपराजिता सारंगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 24 मार्च को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी तिरुवनंतपुरम के उदय पैलेस कन्वेंशन सेंटर में करेंगे। यह कदम केरल में बीजेपी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। राजीव चंद्रशेखर की नियुक्ति के बाद, पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में केरल बीजेपी अपनी ताकत और प्रभाव बढ़ाने में सफल होगी, खासकर आगामी चुनावों के लिए रणनीतियों के क्रियान्वयन में।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Jammu-Kashmir
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
  • Justice Yashwant Varma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि