Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 26, 2025, 22:25 IST
Share
sootr top news 26 march
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं। देश-दुनिया। मध्‍य प्रदेश। छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा केस में भूपेस बघेल समेत कइयों के ठिकानों पर पड़े CBI के छापे

महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को रायपुर, भिलाई और दुर्ग सहित 60 से ज्यादा स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो ओएसडी, सौम्या चौरसिया, विधायक देवेद्र यादव, केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी और 4 आईपीएस अधिकारी सहित 7 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सीबीआई ने बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, उनके ओएसडी रहे आशीष वर्मा, मनीष बंछोर के निवास पर छापे मारे। जिन आईपीएस के घर रेड हुई है, उनमें आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, प्रशान्त अग्रवाल और अभिषेक पल्लव शामिल हैं। इसके अलावा एडिश्नल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव के साथ ही टीआई गिरीश तिवारी के घर पर भी रेड हुई है। इसके अलावा केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी के घर पर भी छापे मारे गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में जातिगत गणना कराएगी कांग्रेस, अधिवेशन में तैयार होगा रोडमैप

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जाति आधारित गणना (Caste-Based Census) कराने का निर्णय लिया है। पार्टी इस गणना को पंचायत और वार्ड स्तर पर गठित यूनिट के माध्यम से करवाएगी। इसका विस्तृत रोडमैप मई-जून में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश इकाई के पहले अधिवेशन में तैयार होगा। अधिवेशन नर्मदापुरम जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में प्रस्तावित है, जहां इस विषय पर विस्तृत चर्चा होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध

अगर आप राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भोपाल में 1283 लोकेशन ऐसी है जहां जल्द ही प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने वाले है। भोपाल में 1 अप्रैल से लागू होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन के तहत प्रॉपर्टी रेट्स में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। कुल 1283 लोकेशंस पर रेट में 18% तक वृद्धि का प्रस्ताव है। कहीं-कहीं 5% से 300% तक रेट्स बढ़ेंगे। अब प्रॉपर्टी बाजार में हलचल मच गई है। क्रेडाई और अन्य रियल एस्टेट संस्थाओं ने इसे अनुचित बताते हुए विरोध किया है। अब देखना यह है कि केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड इसे मंजूरी देता है या नहीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

UPI सर्विस डाउन: PhonePe, Google Pay यूजर्स को हो रही परेशानियां

भारत में यूजर्स को UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सर्विस में एक बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण पेमेंट और फंड ट्रांसफर में परेशानी आ रही है। यह समस्या विशेष रूप से Google Pay और PhonePe जैसे ऐप्स में देखने को मिल रही है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी परेशानियों को साझा किया है, जहां वे बता रहे हैं कि उनकी पेमेंट्स या तो प्रोसेस नहीं हो रही हैं या फिर बहुत देर से हो रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट बोला- रेप पर इलाहाबाद HC की टिप्पणी असंवेदनशील, फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने यह कहा था कि नाबालिग के ब्रेस्ट पकड़ना और उसके पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप नहीं माना जाएगा। यह निर्णय उस समय लिया गया जब इस टिप्पणी के खिलाफ विभिन्न कानूनी विशेषज्ञों और नेताओं ने आपत्ति जताई थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और एजे मसीह की बेंच ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई की। बेंच ने कहा, "हाईकोर्ट की टिप्पणी पूरी तरह से असंवेदनशील और अमानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है।" सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में बिजली दरों के बदलाव की घोषणा में देरी: 1 अप्रैल से नई दरें लागू नहीं होंगी

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अब तक नई बिजली दरों को लेकर कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की है। इसके कारण, आगामी 1 अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें फिलहाल प्रभावी नहीं होंगी। आयोग के नियमों के अनुसार, जब तक सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की जाती, तब तक नई दरें लागू नहीं हो सकतीं। यदि सूचना जारी होती, तो दरें अगले दिन से 7 दिन बाद लागू होतीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Ladli Behna Yojana: अप्रैल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त, जानें तुरंत

मध्य प्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अब, योजना की 1.27 करोड़ पात्र महिलाओं को अप्रैल में आने वाली 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मार्च में 22वीं किस्त के रूप में 1552.73 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब महिलाएं 23वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 23th installment) का इंतजार कर रही हैं। साथ ही, योजना के तहत तीन नई सरकारी योजनाओं को जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को और भी लाभ मिलने की उम्मीद है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

RSS का सर्वे, MP के इस जिले में हिंदुओं की आबादी घटी, हजारों लोगों ने छोड़ा घर

अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मध्यभारत क्षेत्र में एक सामाजिक अध्ययन किया, जिसमें 103 अलग-अलग प्रकार की समस्याओं की पहचान की गई है। ये समस्याएं हर जिले के हिसाब से अलग-अलग हैं। संघ का दावा है कि भोपाल के पुराने शहर से हिंदू परिवारों का पलायन सबसे गंभीर मुद्दे के रूप में सामने आया है। बता दें कि इस साल विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना को 100 साल पूरे हो जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टेक कंपनियों ने किए छत्तीसगढ़ में निवेश करने 3700 करोड़ के करार

देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बैंगलुरू की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से संवाद कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी/आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल जैसे क्षेत्रों के कई बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव सौंपे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकलेगा PF का पैसा! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव सुमिता डावरा ने हाल ही में जानकारी दी कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अब अपने सदस्यों को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से भविष्य निधि (PF) निकालने की सुविधा देने जा रहा है। यह सुविधा मई या जून 2025 तक सक्रिय हो जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पीएफ निकासी की प्रक्रिया को तेज करना और सदस्य को अधिक सुविधा प्रदान करना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यूपी के CM योगी ने राहुल गांधी को कहा नमूना, RJD सांसद मनोज झा ने दे दिया ये जवाब

यूपी के सीएम योगी ने ANI के पॉडकास्ट में राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अपने बयान में सीएम योगी ने कहा कि उनकी मंशा से सभी वाकिफ हैं और वह देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा को योगी ने भारत तोड़ो अभियान बता दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में बीजेपी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए। जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे। अब इस बयान पर विपक्ष से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इस दिन से शुरू हो रहा अमरनाथ यात्रा का प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें क्या हैं जरूरी नियम

अमरनाथ यात्रा 2025: अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा होती है। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि इस साल के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए इच्छुक श्रद्धालु अब यात्रा के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अपनी यात्रा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग