Top News : खबरें आपके काम की
Sourabh Bhatnagar | Apr 06, 2025, 08:38 IST
THESOOTR
नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। वहीं PM मोदी को मित्र विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आज देशभर में रामनवमी मनाई जाएगी
वक्फ संशोधन बिल बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
image-2025-04-06T074609.653-744x1024-438687
संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल 2025 अब कानून बन चुका है। लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद इस विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। शनिवार देर रात राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही वक्फ संशोधन बिल अब अस्तित्व में आ गया है, जो कि पूरे देश में लागू होगा। दोनों सदनों में गरमागरम बहस के बाद पारित होने पर बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था।
अब देश में नया वक्फ कानून लागू
श्रीलंका में PM मोदी को मिला मित्र विभूषण अवॉर्ड
पीएम मोदी को मित्र विभूषण से सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति दिसानायके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान, पीएम मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसमें दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी एक अहम बिंदु था।
मछुआरों की आजीविका पर बोले मोदी
मित्र विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी
आज देशभर में मनाई जाएगी रामनवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक
रामनवमी पर होगा रामलला का 'सूर्य तिलक', रात 11 बजे तक होंगे दर्शन, जानें खास बातें - India TV Hindi
आज, 6 अप्रैल 2025 को, देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन अयोध्या स्थित राम लला मंदिर में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उनका सूर्य तिलक किया जाएगा। अयोध्या के राम मंदिर में इस दिन सूर्य की किरणें रामलला के माथे पर इस प्रकार पड़ती हैं, जैसे उन्हें सूर्य तिलक किया गया हो।रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल चैत्र मास के नौवें दिन पड़ता है।
स्लीपर में 40 किलो से अधिक सामान मिला तो लगेगा जुर्माना
वहीं फर्स्ट एसी में 70 किलो, सेकंड एसी में 50 किलो, थर्ड एसी और स्लीपर क्लास में 40 किलो, तथा जनरल क्लास में 35 किलो से अधिक सामान ले जाने पर रोक लगाई गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं में कोई रुकावट ना हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। अधिक सामान के कारण ट्रेन में जगह की कमी हो जाती है, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा होती है।
यात्री जिनके पास अधिक सामान पाया जाएगा, उन्हें जुर्माना देना होगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आईजी ज्योति सतीजा ने स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। रेलवे प्रशासन का यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की सुगमता को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
भारत में बैठे मिलेगी विदेशी कॉलेज की डिग्री
Ugc's New Rule For Recognition Of Foreign Degrees, Aims To Cut Delays And Ambiguity; Read Here - Amar Ujala Hindi News Live - Ugc:विदेशी डिग्री को मान्यता देने की प्रक्रिया हुई आसान,
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने फॉरेन डिग्री एजुकेशन से संबंधित नए नियम जारी किए हैं। इस नए नियम को "रिकॉग्नाइजेशन एंड ग्रांट एक्यूवलेंस टू क्वालिफिकेशन फॉरेन एजुकेशनल इंस्टीट्यूटस" रेगुलेशन 2025 नाम दिया गया है। इसके तहत भारतीय छात्रों को अब विदेशी शिक्षा संस्थानों से भारतीय मान्यता प्राप्त डिग्री प्राप्त करने की अनुमति होगी।
इन नए नियमों का उद्देश्य छात्रों को विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के बजाय, उन्हें देश में ही उच्च शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है। हालांकि, यह नियम कुछ विशेष क्षेत्रों जैसे मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, लॉ और आर्किटेक्चर से संबंधित डिग्रियों पर लागू नहीं होंगे। यूजीसी के चेयरमैन, एम जगदीश कुमार ने कहा कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया होगी और इसके जरिए विदेशी डिग्रियों के आकलन में होने वाली देरी और गड़बड़ियों को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
पंजाब IPL 2025 में पहला मैच हारी, आज हैदराबाद और गुजरात भिड़ेंगे
मैच के दौरान पंजाब की ओर से नेहल वधेरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 62 रन बनाए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (30 रन) के साथ मिलकर 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान के लिए तीन विकेट झटके, जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्षणा को दो-दो विकेट मिले। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, रियान पराग ने 25 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए और कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।
आईपीएल 2025 का 19वां मैच आज हैदराबाद और गुजरात के बीच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद में खेला जाएगा।
हार के बाद पड़ी गाली तो बौखलाया पाकिस्तान का खिलाड़ी, दर्शकों से लड़ने पहुंचा
मैच के बाद दर्शकों से लड़ने की कोशिश करते खुशदिल शाह (झुके हुए)। उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा और लड़ने से रोका।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने गुस्से में आकर दर्शकों से भिड़ने की कोशिश की। यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान हुई, जब कुछ दर्शक टीम की हार पर गालियां दे रहे थे। खुशदिल शाह ने इस पर अपना आपा खो दिया और दर्शकों के पास जाने लगे। हालांकि, सिक्योरिटी टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खुशदिल को रोक लिया, जिससे मामला शांत हुआ। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से वनडे सीरीज और 4-1 से टी-20 सीरीज में हराया।
मोहन भागवत ने कहा- हिंदुओं के मंदिर, पानी और श्मशान एक हों
Weather Report : 19 राज्यों में 9 अप्रैल तक तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
अमेरिका की जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी? ट्रंप का आह्वान- मजबूती से डटे रहें लोग,
2025 की नई FD ब्याज दरें: सबसे ज्यादा ब्याज कहां? जानिए प्रमुख बैंकों की दरें
बिहार के राज्यपाल बोले- वक्फ संपत्तियां अल्लाह की,इस पर गैर-मुस्लिमों का भी हक
हिसार में किसान भाइयों ने घर के कमरे में शुरू की केसर की खेती, बन गए लाखों के मालिक
एमपी के इन जिलों में लाड़ली बहना योजना से हटे महिलाओं के नाम, ये वजह आई सामने
मानसिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दी बड़ी राहत
दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अमित शाह ने लिया नक्सलवाद मिटाने का संकल्प
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava