Top News : खबरें आपके काम की
Manish Kumar | May 15, 2025, 21:37 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, डोनाल्ड ट्रम्प ने यू-टर्न लेते हुए कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं की। वहीं, एमपी में मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप ने दिया यू-टर्न, कहा- मैंने केवल मदद की, मध्यस्थता नहीं की
बिहार में बिना अनुमति छात्रावास पहुंचे राहुल गांधी पर FIR, बोले- प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण तक लड़ेंगे
मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ी फटकार, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार
Apple के CEO टिम कुक को ट्रंप का सख्त संदेश, भारत में iPhone का उत्पादन बंद करो
Weather Report: यूपी-बिहार में लू की चेतावनी, राजस्थान में 45 डिग्री जाएगा पारा, एमपी में बारिश की संभावना
विदेश मंत्री जयशंकर का कड़ा संदेश: PoK भारत को लौटाए, आतंकवाद खत्म करे पाकिस्तान
उन्होंने साफ किया कि भारत की नीति द्विपक्षीय बातचीत की है और पाकिस्तान को आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट करना होगा। सीजफायर के संबंध में जयशंकर ने कहा कि भारत ने अपने निर्धारित टारगेट हासिल कर लिए हैं और गोलीबारी बंद करने की मांग कौन कर रहा था, यह स्पष्ट हो चुका है। भारत पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा करता है।
सुप्रीम कोर्ट ने नए वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई 20 मई तक टाली
बेंच ने अंतरिम राहत के मुद्दे पर भी 20 मई को फैसला करने का संकेत दिया। केंद्र ने अदालत को आश्वासन दिया कि तब तक कानून के महत्वपूर्ण प्रावधान लागू नहीं होंगे और यथास्थिति बरकरार रहेगी। इससे पहले 5 मई को सुनवाई टल गई थी। न्यायाधीशों ने कहा कि मामले के गंभीरता को देखते हुए पक्षकारों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 20 मई की सुनवाई इस संवेदनशील मामले में दिशा तय करेगी।
500 करोड़ रुपए से बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को संशोधित करता है, जिसमें मंदिर के आसपास की जमीन सरकारी धन से खरीदने पर रोक लगाई गई थी। कॉरिडोर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ईश्वर चंद्र शर्मा ने याचिका दायर की थी। याचिका में रिसीवर और कॉरिडोर निर्माण से जुड़े दो मुख्य मुद्दे उठाए गए थे, जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए। अब मंदिर के आसपास 5 एकड़ क्षेत्र में 500 करोड़ की लागत से कॉरिडोर तैयार होगा, जो भक्तों के लिए सुविधाजनक होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रामगोपाल यादव की विवादित टिप्पणी: विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर कही ये बात
रामगोपाल ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव को भी उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समुदाय से हैं और पूरी लड़ाई इन्हीं ने लड़ी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह जीत खुद लेने की कोशिश कर रही है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था और चर्चा में आई थीं। इस बयानबाजी ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाए सवाल, पूछा- संविधान में डेडलाइन की व्यवस्था कहां?
यह विवाद तमिलनाडु के गवर्नर और राज्य सरकार के बीच चल रहे बिलों को लेकर उत्पन्न हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को आदेश दिया कि गवर्नर के पास वीटो पावर नहीं है और राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर बिलों पर फैसला करना होगा। यह आदेश 11 अप्रैल को आया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस फैसले में गवर्नर और राष्ट्रपति की शक्तियों, न्यायिक हस्तक्षेप, और समयसीमा के मुद्दों पर स्पष्टता मांगी है। उनका यह कदम संवैधानिक अधिकारों और न्यायपालिका की भूमिका पर नई बहस छेड़ सकता है।
Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने जारी की योजना की 24वीं किस्त, जल्दी ऐसे करें चेक
भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, दो जवान जख्मी, एक गंभीर
शुभांशु शुक्ला 8 जून को होंगे ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री
एक्सिओम मिशन 4 में चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो 14 दिन तक ISS पर रहेंगे। नासा और इसरो के बीच हुए समझौते के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया है। शुभांशु ISS पहुंचने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो भारत के लिए एक गर्व की बात है। इस मिशन से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।
top news | खबरें काम की | छत्तीसगढ़ | एमपी न्यूज हिंदी | सीजी न्यूज
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava