Tiger Chhota Bheem : भोपाल में इलाज के दौरान बांधवगढ़ के बाघ 'छोटा भीम' की मौत

Manish Kumar | Published:
Share
Tiger Chhota Bheem
Tiger Chhota Bheem

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ 'छोटा भीम' की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गले में फंदा फंसने से उसे गंभीर चोट लगी थी, जो उसकी जान नहीं बच सकी।

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) के प्रसिद्ध बाघ 'छोटा भीम' (Chhota Bheem) की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

छोटा भीम को नवंबर में गंभीर चोटों के कारण रेस्क्यू किया गया था। उसके गले में दोपहिया वाहन के क्लच वायर का बना फंदा फंसा था। उसने फंदे से मुक्त होने की बहुत कोशिश की, जिससे वह अंदर तक धंस गया।

रेस्क्यू कर लाया गया था भोपाल

उसे 30 नवंबर 2024 को बांधवगढ़ से भोपाल (Bhopal) वन विहार रेस्क्यू सेंटर (Van Vihar Rescue Center) लाया गया। वहां इलाज के दौरान शुरुआत में उसकी सेहत में सुधार देखा गया था।

डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर करने की कोशिश की, लेकिन गले की चोट गंभीर थी। चोट के कारण छोटा भीम को सांस लेने में लगातार कठिनाई हो रही थी। इंफेक्शन (Infection) बढ़ने से उसकी हालत और बिगड़ गई।

यह खबर भी पढ़ें - अब दूसरे राज्यों में भी सुनाई देगी MP के बाघों की दहाड़, मिली मंजूरी

यह खबर भी पढ़ें - भोपाल वन विहार में दहाड़ेंगे गुजरात के शेर, MP ने दिया बाघों का जोड़ा

सही नहीं हो सकी गले की चोट

वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ 'छोटा भीम' का हो रहा उपचार
वन विहार में बांधवगढ टाईगर रिजर्व के नर बाघ 'छोटा भीम' का हो रहा उपचार


बताया जा रहा है कि उसकी मौत से वन्यजीव प्रेमियों में शोक का माहौल है। बाघ के गले की चोट को सही से ठीक न कर पाने की वजह से डॉक्टर भी असमर्थ रहे।

छोटा भीम का डी वन बाघ (D-One Tiger) से भी संघर्ष हुआ था, जिसमें वह घायल हो गया था। पैर में चोट लगने के बावजूद उसने अपनी रक्षा के लिए संघर्ष किया।

बाघों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए बड़ी क्षति है। टाइगर रिजर्व में छोटा भीम को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते थे। उसकी मौत से बाघों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें - पन्ना टाइगर रिजर्व में एटॉमिक साइंटिस्ट से धोखा, परिवार को कोर एरिया घूमे बगैर लौटना पड़ा

यह खबर भी पढ़ें - माधव नेशनल पार्क MP का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित, कौन से हैं 7 पार्क

FAQ खबर से संबंधित सवाल

  1. छोटा भीम बाघ की मौत कैसे हुई?
    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गले में फंसे फंदे के कारण चोट और इंफेक्शन से उसकी मौत हुई।
  2. बाघ को कब और कहां रेस्क्यू किया गया था?
    30 नवंबर 2024 को बांधवगढ़ के खतौली क्षेत्र से छोटा भीम को रेस्क्यू किया गया था।
  3. बाघ का इलाज कहां किया जा रहा था?
    छोटा भीम का इलाज भोपाल के वन विहार रेस्क्यू सेंटर में किया जा रहा था।
  4. क्या छोटा भीम का स्वास्थ्य पहले सुधर रहा था?
    शुरुआती दिनों में उसकी हालत में सुधार देखा गया था, लेकिन बाद में बिगड़ गई।


Tags:
  • MP News
  • tiger
  • Bhopal Van Vihar
  • Bandhavgarh Tiger Reserve
  • Tiger Reserve
  • treatment
  • Wildlife Conservation
  • mp news hindi
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर