बाघ की खाल को आसन की तरह बिछाकर करते थे इस्तेमाल, डिप्टी कमिश्नर की मां सावित्री गिरफ्तार
Neel Tiwari | Jul 24, 2025, 20:26 IST
tiger-skin-seized-dip-commissioner-mother-arrested
मध्य प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घर से बाघ की खाल मिलने के बाद उनकी मां सावित्री सरवटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। खाल को पूजा के दौरान आसन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा, घर से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
JABALPUR. मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घर में जब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छापा मारा, तो ऐसा खुलासा हुआ जिससे सभी चौंक गए। ईओडब्ल्यू की रेड के दौरान उनके घर से बाघ की खाल मिली, जिसे बैठने के लिए आसन की तरह इस्तेमाल किया जाता था। इस मामले में वन विभाग ने उनकी मां सावित्री सरवटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जबलपुर स्थित सरकारी बंगले पर छापा मारने गई टीम को घर के एक हिस्से में जमीन पर बिछी बाघ की खाल दिखी। जब उससे जुड़ी जानकारी मांगी गई, तो जगदीश सरवटे की मां सावित्री सरवटे ने बताया कि यह खाल उन्हें उनके ससुर से विरासत में मिली थी और वह इसे पूजा या बैठने के आसन के रूप में इस्तेमाल करती थीं।
ये भी पढ़ें... MP News: डिप्टी कमिश्नर सरवटे के घर से मिली बाघ की खाल, वन विभाग ने की पुष्टि
बाघ एक संरक्षित जीव है और उसकी खाल रखना कानूनन (wild life act) अपराध है। इसलिए वन विभाग को सूचना दी गई और खाल को जब्त कर लिया गया। अब खाल की जांच पशु चिकित्सकों से करवाई जा रही है ताकि उसकी असली उम्र और स्थिति का पता चल सके।
ये भी पढ़ें... ट्राइबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घरों पर रेड में मिली 5.89 करोड़ रुपए की संपत्ति
ईओडब्ल्यू की छापेमारी सिर्फ बाघ की खाल तक सीमित नहीं रही। टीम को घर से विदेशी शराब की कई बोतलें भी मिलीं थीं। साथ ही, पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात, और बैंक लॉकर में भी कीमती सामान बरामद हुए हैं। घर में मिली अनसंपत्तियों की जानकारी की अभी भी जांच चल रही है इसके बाद एक बड़ी रकम सामने आ सकती है
सावित्री सरवटे को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। वहीं डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे से भी पूछताछ जारी है, और ईओडब्ल्यू उनकी संपत्ति के स्रोतों की जांच कर रही है।
बाघ भारत में संरक्षित जानवरों की सूची में आता है और उसकी खाल का रखना, खरीदना या बेचना अपराध है, चाहे वह कितनी भी पुरानी क्यों न हो।
ये भी पढ़ें... आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
आसन की तरह इस्तेमाल होती थी बाघ की खाल
ये भी पढ़ें... MP News: डिप्टी कमिश्नर सरवटे के घर से मिली बाघ की खाल, वन विभाग ने की पुष्टि
5 पॉइंट्स में समझिए पूरी खबर...👉 बाघ की खाल का जब्त होना: जबलपुर में डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घर पर हुई ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की छापेमारी में बाघ की खाल मिली। यह खाल उन्हें उनके ससुर से विरासत में मिली थी, और इसे पूजा और बैठने के आसन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। 👉 वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला: बाघ एक संरक्षित जानवर है, और उसकी खाल का रखना कानूनन अपराध है। वन विभाग ने खाल को जब्त किया और उसकी जांच करने के लिए पशु चिकित्सकों से परीक्षण करवाया। 👉 संपत्ति और विदेशी शराब की बरामदगी: छापेमारी के दौरान घर से न केवल बाघ की खाल मिली, बल्कि विदेशी शराब की बोतलें, सोने-चांदी के जेवरात और पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए गए। 👉 सावित्री सरवटे की गिरफ्तारी: बाघ की खाल रखने और अन्य आपत्तिजनक सामान के लिए सावित्री सरवटे को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। 👉 जांच जारी: डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे से भी पूछताछ जारी है, और ईओडब्ल्यू उनकी संपत्ति के स्रोतों की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला और भी गहरा हो सकता है, जिससे और भी संपत्तियों की जानकारी सामने आ सकती है। |
वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज
ये भी पढ़ें... ट्राइबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के घरों पर रेड में मिली 5.89 करोड़ रुपए की संपत्ति
करोड़ों की संपत्ति और विदेशी शराब भी मिली
मां को जेल भेजा गया
बाघ भारत में संरक्षित जानवरों की सूची में आता है और उसकी खाल का रखना, खरीदना या बेचना अपराध है, चाहे वह कितनी भी पुरानी क्यों न हो।
ये भी पढ़ें... आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापा
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari