मौत के साए में सौदा: बहन बिलखती रही, भाई ने बंटवारे के बाद दी मुखाग्नि
Sandeep Kumar | Apr 19, 2025, 22:20 IST
tikamgarh-son-denied
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बेटे ने अपने पिता की चिता को आग देने से मना कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
MP NEWS: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के तालमऊ गांव में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की चिता को आग देने से मना कर दिया, जिससे पूरे गांव में हैरानी फैली। यह घटना उस समय घटी जब पिता चिन्ना अहिवार का निधन हुआ और उनके बेटे राजू ने उनका अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
चिन्ना अहिवार की उम्र 70 साल थी और वह अपने बेटे राजू के व्यवहार से परेशान थे। जब वह बीमार थे, तब उनकी देखभाल करने करने के लिए उनकी बेटी सुनीता थी। इस दौरान राजू ने अपने पिता की कोई देखभाल नहीं की। इस कारण चिन्ना ने अपनी दो एकड़ पैतृक जमीन अपनी बेटी सुनीता के नाम कर रजिस्ट्री भी करवा दी थी। शख्स की मौत के बाद नाराज बेटे ने कहा जिसे जमीन दी है, उसी से अंतिम संस्कार कराओ, मेरा उनसे कोई नाता नहीं है।"
ये खबर भी पढ़िए... 'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें
राजू के जिद पर अड़े रहने के कारण पुलिस ने उसकी बहन सुनीता से बात की और उसे समझाया। हालांकि, सुनीता का दिल टूटा हुआ था, लेकिन उसने भाई से समझौता किया और आधी जमीन यानी एक एकड़ भूमि भाई को देने की बात की। हालांकि, राजू केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुआ। उसने पहले तहसील से इसका पक्का लिखित समझौता कराया और फिर उसके बाद शनिवार को दोपहर 3 बजे राजू ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी, और उनका अंतिम संस्कार किया।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए 11 कलेक्टर
ये खबर भी पढ़िए... अवैध रिश्तों का खौफनाक अंजाम: युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
चिन्ना की मृत्यु शुक्रवार की शाम 4 बजे हुई। इस खबर के बाद रिश्तेदार और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए चिन्ना के घर पहुंचे, लेकिन राजू ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिवार के लोग, रिश्तेदार और पुलिस अधिकारी भी समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। इसके कारण पिता की पार्थिव देह पूरे 23 घंटे तक घर में रखी रही।
ये खबर भी पढ़िए... दिग्विजय सिंह बोले दंगा रोकने के लिए कट्टरपंथी को दूर रखो, जैसे बजरंग दल-सिमी पर मैंने किया
पिता की जायदाद को लेकर विवाद
ये खबर भी पढ़िए... 'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें
बहन से समझौता और फिर अंतिम संस्कार
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए 11 कलेक्टर
ये खबर भी पढ़िए... अवैध रिश्तों का खौफनाक अंजाम: युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
23 घंटे तक रखा रहा शव
ये खबर भी पढ़िए... दिग्विजय सिंह बोले दंगा रोकने के लिए कट्टरपंथी को दूर रखो, जैसे बजरंग दल-सिमी पर मैंने किया
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari