जीतू पटवारी का सरकार पर सीधा हमला, कहा- पौधारोपण के नाम पर मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा घोटाला
Amresh Kushwaha | Published:
Tree-plantation-scam-madhya-pradesh-Jitu-Patwari
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश में पौधारोपण योजनाओं के नाम पर कई घोटाले किए गए है। वहीं इसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।
MP News: मध्य प्रदेश में इन दिनों पौधारोपण (tree plantation) के मुद्दे को लेकर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने राज्य सरकार पर पौधारोपण को लेकर करारा हमला बोला है। पटवारी ने भाजपा (BJP) शासन के दौरान किए गए पौधारोपण के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।
पटवारी ने भाजपा शासन के पहले दौर (2003 से 2010) को याद करते हुए कहा कि इस दौरान पौधारोपण (tree plantation) योजनाओं में कई प्रशासनिक अनियमितताएं (administrative irregularities) रहीं। हालांकि उस वक्त तक बड़े स्तर के घोटाले (scams) का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन यह सही था कि योजनाओं में पालन और निगरानी की कमी थी।
ये खबर भी पढ़िए...पौधारोपण कराने पर मंत्री प्रहलाद पटेल की नाराजगी के बाद अधिकारी सस्पेंड, ये है पूरा मामला
पटवारी ने 2011 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के घोटाले को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कई जिलों में पौधारोपण अभियान (tree plantation campaigns) शुरू किए, लेकिन जमीनी हकीकत और रिपोर्टों में अंतर दिखाई दिया। रिकॉर्ड में कहीं और असल में कहीं और पौधे थे। इससे यह साफ था कि योजना सही तरीके से लागू नहीं हो पाई।
पटवारी ने आगे कहा- अब बात करते हैं 2017 के नर्मदा नदी किनारे के पौधारोपण घोटाले (plantation scam) की, जहां 2 जुलाई को भाजपा ने दावा किया कि एक ही दिन में 6 से 7 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाने का जोरदार प्रचार किया गया। लेकिन बाद में यह सामने आया कि इन पौधों में से सिर्फ 10-15% ही जीवित थे। लगभग 450 से 499 करोड़ रुपए के सरकारी खर्च (public expenditure) का इस्तेमाल फर्जी आंकड़ों में किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...विष्णु सरकार में ही 15 करोड़ के पीपल में लगा करॅप्शन का कीड़ा, भरी बरसात में लगाए पेड़ सूखे, गायों का निवाला बना सरकार का पौधारोपण
पटवारी का कहना है कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) के आने के बाद, विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ जांच की मांग तेज हो गई। वहीं भाजपा के कई शीर्ष अधिकारियों पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जांच की सिफारिश की गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 2023 तक कई बार नए पौधारोपण घोटाले सामने आए। इनमें मजदूरों की फर्जी हाजिरी (fake attendance of workers), उपकरणों की कमी (shortage of equipment), और अधूरी रिपोर्ट्स (incomplete reports) शामिल थीं। इसके बावजूद ईओडब्ल्यू (EOW) की जांच पर प्रभावी कार्रवाई की कमी रही और रिपोर्टें दबा दी गईं।
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 40 साल बाद पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, दिया पौधारोपण अभियान का न्यौता
पटवारी ने कहा कि बीते 20 वर्षों में भाजपा सरकार ने लाखों पौधे लगाने का दावा किया, लेकिन धरातल पर पौधारोपण योजनाओं (tree plantation schemes) का हाल यही रहा। हर साल लाखों पौधों का गायब होना और रिपोर्टों में दिखाया जाना, जो असल में कागजों तक ही सीमित थे। यह सब कुछ स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पौधारोपण योजनाओं में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ।
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मांग की है कि राज्य सरकार को इन पौधारोपण घोटालों की (tree plantation scams) फिर से गहराई से जांच करवानी चाहिए। साथ ही, पटवारी ने कहा कि यह घोटाला सार्वजनिक रूप से सामने लाया जाए और विधानसभा के आगामी सत्र में इस पर खुलकर चर्चा हो।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी में पौधारोपण अभियान | पौधारोपण घोटाला
पटवारी ने ट्वीट कर सरकार पर उठाए सवाल
एक तरफ जहां सीएम मोहन यादव ने मंगलवार, 22 जुलाई को भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पौधारोपण किया और कहा, "हमसे जहां कहीं गलतियां हुईं, वहां दोबारा पौधारोपण की जरूरत है।
मध्यप्रदेश भाग्यशाली है, जहां देश के बाकी राज्यों की तुलना में अधिक वनसंपदा है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/UO1o90UfZY
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) July 22, 2025
वहीं जीतू पटवारी ने ट्वीट कर भाजपा शासन के दौरान किए गए पौधारोपण घोटाले उजागर करने की बात कही है। साथ ही पटवारी ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) से कहा कि आखिर ये कुछ गलतियां नहीं, बल्कि गंभीर आर्थिक अपराध (serious economic crimes) हैं!
धन्यवाद मुख्यमंत्री जी.
आपने स्वीकार किया @BJP4MP शासन में पूर्व में पौधारोपण में "कुछ" गलतियां हुई! किंतु, यह "कुछ" नहीं "बहुत-कुछ" है! साथ ही, ये गलतियां नहीं "गंभीर आर्थिक-अपराध" हैं!
यदि वल्लभ भवन की पुरानी फाइल्स टटोलेंगे तो आपको इस "संगठित आर्थिक अपराध" के अनेक प्रमाणिक… pic.twitter.com/9xbndJi24m
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 22, 2025
आइए, जानते हैं जीतू पटवारी ने पौधारोपण घोटाले (plantation scam) के बारे में क्या आरोप लगाए हैं...
पौधारोपण घोटाले की शुरुआत: 2003 से 2010
जीतू पटवारी के जरिए पौधारोपण के आरोप को एक नजर में समझें...
|
धीमी गति और कागजों पर सफलता: 2011 से 2016
नर्मदा किनारे का महान घोटाला: 2017
ये खबर भी पढ़िए...विष्णु सरकार में ही 15 करोड़ के पीपल में लगा करॅप्शन का कीड़ा, भरी बरसात में लगाए पेड़ सूखे, गायों का निवाला बना सरकार का पौधारोपण
कांग्रेस ने की जांच की मांग: 2018-2019
नए खुलासे और बार-बार आरोप: 2019-2024
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 40 साल बाद पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, दिया पौधारोपण अभियान का न्यौता
पौधारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार का हर साल खुलासा
सीएम को पटवारी की सीधी चुनौती
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी में पौधारोपण अभियान | पौधारोपण घोटाला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari