Bajrang Dal : इंदौर में जुटेंगे मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ता, त्रिशूल दीक्षा के साथ खिलाएंगे पारंपरिक खेल

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

इंदौर में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। इसमें मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।

MP News : इंदौर में बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आज आयोजित होने जा रहा है। इसमें मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। यह आयोजन नेहरू स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारी के लिए पिछले तीन महीनों में हजारों बैठक की गई हैं। तीन दिनों से शौर्य कुंभ के लिए आयोजन स्थल को तैयार किया जा रहा है। एकत्रीकरण के माध्यम से सेवा, सुरक्षा और संस्कार का संदेश दिया जाएगा।

पारंपरिक खेलों का भी आयोजन

इस मौके पर पारंपरिक खेलों, जैसे कबड्डी, मलखंभ सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन भी होगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया, नशा मुक्त युवा, सशक्त युवा, संस्कार वान, युवा-सम्रद्ध भारत, शशक्त भारत का निर्माण करने के लिए मालवा प्रांत बजरंगदल का 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हो रहा है। जिसे बजरंग दल का शौर्य कुंभ कहा जा रहा है। मालवा प्रान्त के सभी जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं का इंदौर के चारों दिशा में चयनित स्थानों पर दो दो विभागों का एकत्रीकरण होकर सभा स्थल नेहरू स्टेडियम तक निर्धारित मार्गो से पंक्तिबद्ध हो कर निर्धारित समय पर पहुंचेगी। आयोजन में बजरंग दल के मंचीय कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहेंगे साथ ही बतौर मुख्य वक्ता वीएचपी के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे की मौजूदगी भी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Indore Agriculture College में छात्रों के प्रदर्शन को मिला NEYU का समर्थन, क्या बनेगी बात ?

ये कार्यकर्ता होंगे शामिल

  1. चिमनबाग मैदान से इंदौर विभाग के कार्यकर्ता
  2. एमजीएम मेडिकल कॉलेज से शाजापुर विभाग के कार्यकर्ता
  3. होलकर कॉलेज ग्राउंड से खरगोन, धार, रतलाम विभाग के कार्यकर्ता
  4. इंदौर समाचार प्रेस ग्राउंड से उज्जैन, मंदसौर विभाग के कार्यकर्ता
  5. मोदी का भट्टा सवांद नगर खंडवा विभाग के कार्यकर्ता
ये खबर भी पढ़ें : DAVV Indore में बीएड छात्रों का रातभर धरना, सुबह बसों में भरकर हटाया

पांच विभागों की शौर्य यात्रा का संगम होगा

चौकसे ने बताया, यह ऐसा सनुहरा अवसर होगा जिसमें ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे एवं बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनोरिया भी इस मौके पर शामिल होंगे। इस शौर्य कुंभ का उद्देश्य बजरंगदल का ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ युवाओं में जागरण लाना और युवाओं में नागरिक कर्तव्यों के साथ राष्ट्रभक्ति, धर्मभक्ति के लिए प्ररित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

होगा "बनो बजरंगी" अभियान

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अन्नू गेहलोत और गन्नी चौकसे और विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रांत मंत्री विनोद कुमार शर्मा के अनुसार उज्जैन में 35 हजार लोगों का एकत्रीकरण हुआ और अब कुंभ ग्राम संयोजक से लेकर राष्ट्रीय संयोजक तक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पहले जिलों के प्रखंडों में त्रिशूल दीक्षा के बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। साथ ही "बनो बजरंगी" और "गांव-गांव संयोजक बनाओ" अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :Indore में हुए भावना सिंह मर्ड*र केस में खुलासा | दुबई भागने वाले थे आरोपी

यहां से निकलेंगे संचलन

  • इंदौर विभाग का संचलन दोपहर 3.54 बजे चिमनबाग मैदान से निकलेगा, जिसकी लंबाई 4 किमी होगी।
  • शाजापुर विभाग का संचलन शाम 4.10 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज ग्राउंड से निकलेगा, जिसकी लंबाई 3 किमी होगी।
  • खरगोन, धार, रतलाम विभाग का संचलन शाम 4.20 बजे होलकर कॉलेज ग्राउंड से निकलेगा, जिसकी लंबाई 3 किमी होगी।
  • उज्जैन एवं मंदसौर विभाग का संचलन शाम 4.00 बजे मालवा मिल चौराहा से निकलेगा, जिसकी लंबाई
  • उज्जैन एवं मंदसौर विभाग का संचलन शाम 4.00 बजे मालवा मिल चौराहा से निकलेगा, जिसकी लंबाई 3.7 किमी होगी।
  • खंडवा विभाग का संचलन दोपहर 3.50 बजे मोदी का भट्टा से निकलेगा, जिसकी लंबाई 4 किमी होगी।
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • Indore
  • Bajrang Dal
  • बजरंग दल
  • mp news hindi
  • Bajrangdal Protest
  • Mahakumbh
  • kumbh
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर