उज्जैन महाकाल मंदिर गए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगा, फर्जी कमरा बुकिंग कर लाखों रुपए हड़पे
Reena Sharma Vijayvargiya | May 26, 2025, 18:38 IST
The sootr
उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास भक्तों से ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर माधव सेवा न्यास के नाम पर फर्जी कमरा बुकिंग कराकर लाखों रुपये ठगने की खबरें सामने आ रही हैं।
MP NEWS : उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। माधव सेवा न्यास के नाम पर फर्जी कमरा बुकिंग कर लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं। रविवार को छिंदवाड़ा से आए भक्त ब्रजेश सिंह भी इस धोखाधड़ी का शिकार बने। उन्होंने तीन कमरों के लिए 6200 रुपए ऑनलाइन दिए। जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें कमरा नहीं मिला।
यह मामला उज्जैन पुलिस के लिए एक चेतावनी है कि वे इस ठगी रैकेट पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करें। ठग अभी भी सक्रिय हैं और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर भक्तों को फंसाते जा रहे हैं।
खबर यह भी : उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP दर्शन का कोटा सिस्टम खत्म होने से दोहरा फायदा, प्रबंध समिति की आय बढ़ी; शीघ्र होंगे दर्शन
ब्रजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर माधव सेवा न्यास का नंबर खोजा था। वहां एक वीडियो में नंबर 9928608027 दिखाई दिया। इस नंबर पर संपर्क करने पर ऋषभ जैन नामक व्यक्ति ने उनसे तीन कमरों के लिए 6200 रुपए ऑनलाइन मंगवाए। शुरू में उन्होंने 3150 रुपए का बारकोड भेजा था, जिस पर भुगतान किया गया।
खबर यह भी : उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुजुर्ग महिला का हंगामा, दर्शन व्यवस्था के विरोध में पुजारियों ने भी दिया धरना
लेकिन, ठग ने कहा कि बाकी रकम तभी देंगे जब पूरा भुगतान ऑनलाइन हो जाएगा। जब ब्रजेश ने कहा कि वे उज्जैन पहुंचकर बाकी पैसे देंगे, तब ठग ने धमकी दी कि गार्ड उन्हें अंदर नहीं जाने देगा जब तक पूरा पेमेंट नहीं होगा। इस दबाव में आकर उन्होंने अतिरिक्त 3000 रुपए भी जमा कर दिए। पता चलने पर जब वे माधव सेवा न्यास पहुंचे तो पता चला बुकिंग फर्जी थी। तब जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने महाकाल थाना में शिकायत दर्ज कराई।
खबर यह भी : उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन, भस्मआरती से रुपए लेने के घोटाले में दो की जमानत मंजूर
माधव सेवा न्यास उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रमुख केंद्र है। पिछले एक साल में यहां ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर कई बार ठगी के मामले दर्ज हो चुके हैं।
पंडित श्रवण अग्निहोत्री ने कहा कि भोले-भाले भक्तों के साथ लगातार इस तरह की ठगी होती जा रही है, जिससे उज्जैन की धार्मिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें ताकि उज्जैन के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
खबर यह भी : अब ATM जैसी मशीन से मिलेगा उज्जैन के महाकाल मंदिर में लड्डू का प्रसाद
सुझाव - विवरण
यूट्यूब नंबर पर भरोसा न करें - यूट्यूब पर दिखने वाले नंबर अक्सर फर्जी हो सकते हैं।
संपर्क की पुष्टि करें - कमरा बुक कराने से पहले फोन या ईमेल से बुकिंग की पुष्टि करें।
पुलिस को तुरंत सूचित करें - अगर कोई ठगी होती है तो तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत करें।
सतर्क रहें - अनजान कॉल या मैसेज पर तुरंत विश्वास न करें।
ऑनलाइन बुकिंग से बचें - सीधे न्यास या मंदिर के कार्यालय से संपर्क करें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
उज्जैन महाकाल मंदिर | महाकाल के भक्तों में भेदभाव
यह मामला उज्जैन पुलिस के लिए एक चेतावनी है कि वे इस ठगी रैकेट पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करें। ठग अभी भी सक्रिय हैं और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर भक्तों को फंसाते जा रहे हैं।
खबर यह भी : उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP दर्शन का कोटा सिस्टम खत्म होने से दोहरा फायदा, प्रबंध समिति की आय बढ़ी; शीघ्र होंगे दर्शन
ऑनलाइन ठगी की कहानी- कैसे हुई वारदात
खबर यह भी : उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुजुर्ग महिला का हंगामा, दर्शन व्यवस्था के विरोध में पुजारियों ने भी दिया धरना
3000 रुपए भी जमा कर दिए
खबर यह भी : उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन, भस्मआरती से रुपए लेने के घोटाले में दो की जमानत मंजूर
उज्जैन में माधव सेवा न्यास के पास ठगी की बढ़ती घटनाएं
पंडित श्रवण अग्निहोत्री ने कहा कि भोले-भाले भक्तों के साथ लगातार इस तरह की ठगी होती जा रही है, जिससे उज्जैन की धार्मिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें ताकि उज्जैन के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
खबर यह भी : अब ATM जैसी मशीन से मिलेगा उज्जैन के महाकाल मंदिर में लड्डू का प्रसाद
ठगी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
यूट्यूब नंबर पर भरोसा न करें - यूट्यूब पर दिखने वाले नंबर अक्सर फर्जी हो सकते हैं।
संपर्क की पुष्टि करें - कमरा बुक कराने से पहले फोन या ईमेल से बुकिंग की पुष्टि करें।
पुलिस को तुरंत सूचित करें - अगर कोई ठगी होती है तो तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत करें।
सतर्क रहें - अनजान कॉल या मैसेज पर तुरंत विश्वास न करें।
ऑनलाइन बुकिंग से बचें - सीधे न्यास या मंदिर के कार्यालय से संपर्क करें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
उज्जैन महाकाल मंदिर | महाकाल के भक्तों में भेदभाव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari