अधिकारियों में खींचतान के चलते अटका उज्जैन रेलवे स्टेशन का काम, PM मोदी ने किया था भूमिपूजन
Siddhi Tamrakar | Jan 27, 2025, 08:32 IST
उज्जैन रेलवे स्टेशन
उज्जैन रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की 421 करोड़ की योजना 6 महीने बाद भी रुकी हुई है। रेलवे अधिकारियों के बीच चल रहे मतभेद के कारण अब तक स्टेशन का काम शुरू नहीं हो सका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 महीने पहले वर्चुअल माध्यम से उज्जैन रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए भूमि पूजन किया था। 421 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हाईटेक स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जाना था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे अधिकारियों के बीच चल रही खींच-तान के कारण अब तक स्टेशन का काम शुरू नहीं हो सका है।
उज्जैन के पास स्थित नागदा रेलवे स्टेशन का काम लगभग 50% तक पूरा हो चुका है। वहीं, उज्जैन रेलवे स्टेशन पर अभी तक काम शुरू भी नहीं हुआ है। रतलाम मंडल के दूसरे 11 रेलवे स्टेशनों पर काम तेजी से जारी है।वहीं उज्जैन स्टेशन के काम में देरी की पुष्टि उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने भी की है।
उज्जैन रेलवे स्टेशन को 421 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक और हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें विशाल रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह और लोकल प्रोडक्ट्स के लिए खास एरिया रहने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
स्टेशन के निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ अलग कमांड और कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। दिव्यांगजनों (persons with disabilities) के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
खबर यह भी- इंदौर-मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट से MP में बनेंगे 17 नए स्टेशन, 3 जिलों से होकर गुजरेगी नई रेल लाइन
नागदा रेलवे स्टेशन का काम 50% पूरा
बार-बार बदला जा रहा प्लान
उज्जैन रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में देरी का बड़ा कारण इसकी ड्राइंग का बार-बार बदला जाना है। स्टेशन को त्रिनेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पहले रद्द कर दी गई, जिसके बाद नया प्लान तैयार किया गया है। यह योजना अभी रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
421 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक स्टेशन
ग्रीन बिल्डिंग और सुरक्षा पर जोर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA