उमा भारती से मिले यूपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- कलश यात्रा में पुलिस ने की बर्बरता
Sourabh Bhatnagar | Published:
THESOOTR
यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व सीएम उमा भारती से मुलाकात की और 20 मार्च को रामकथा की कलश यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पर चर्चा की।
यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व सीएम उमा भारती से मिलने भोपाल पहुंचे। उमा भारती ने उनसे 20 मार्च को रामकथा की कलश यात्रा में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और पूरे विवाद की जानकारी ली। इस मुलाकात के बाद नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी व्यथा व्यक्त की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में उनसे अब तक कोई चर्चा नहीं की है।
उमा भारती ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, लोनी में जो घटा है वह मुझे दुखद लगा। मुझे नंदकिशोर गुर्जर से जानकारी हुई है कि गुर्जर समाज के लोग इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं और उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। मैंने उन्हें शांतिपूर्वक मुद्दे का समाधान करने की सलाह दी और कहा कि वे दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित करें।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा केस में उमा भारती ने कहा - अगर सिपाही के पास इतना पैसा, तो बाकी के पास कितना होगा
नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक उनसे इस मामले पर कोई बात नहीं की। उन्होंने बताया, यह दुखद है कि इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। 20 मार्च को मुझे जानकारी मिली थी कि पुलिस दंगा भड़काने की कोशिश कर रही है। मुझे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इसे संज्ञान में लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
खबर यह भी...MP के 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, उमा भारती की मां का स्कूल भी शामिल
गुर्जर ने आरोप लगाया कि पार्टी और संगठन ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझसे नोटिस लिया है और कारण पूछा है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर यह मामला सच में गंभीर था तो मुझे और पार्टी नेतृत्व को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी।”
उमा भारती ने किया ट्ववीट
1. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी से यशस्वी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर को मैंने अपने पास बातचीत के लिए बुलवाया एवं 20 मार्च को लोनी में हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। @CMOfficeUP@BJP4India
— Uma Bharti (@umasribharti) April 8, 2025
उमा भारती ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, लोनी में जो घटा है वह मुझे दुखद लगा। मुझे नंदकिशोर गुर्जर से जानकारी हुई है कि गुर्जर समाज के लोग इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं और उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। मैंने उन्हें शांतिपूर्वक मुद्दे का समाधान करने की सलाह दी और कहा कि वे दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित करें।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा केस में उमा भारती ने कहा - अगर सिपाही के पास इतना पैसा, तो बाकी के पास कितना होगा
जानें क्या है पूरा विवाद
20 मार्च को गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर रामकथा की कलश यात्रा निकाल रहे थे। पुलिस ने इस यात्रा की अनुमति न होने का हवाला देकर यात्रा को रोक दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं, बेटियों और रामभक्तों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इधर उमा भारती से मुलाकात के बाद नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, मैं एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, लेकिन इस घटना ने मुझे व्यथित कर दिया है। मैंने पार्टी के नेताओं से इस मामले की जांच की मांग की है।
यूपी के सीएम मिले ही नहीं
खबर यह भी...MP के 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, उमा भारती की मां का स्कूल भी शामिल
संगठन और पार्टी पर भी उठाए सवाल
मुख्य घटनाक्रम की टाइमलाइन:
- 20 मार्च – गाजियाबाद के लोनी में रामकथा की कलश यात्रा पुलिस द्वारा रोकी गई। पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला दिया, और महिलाओं और रामभक्तों के साथ मारपीट की।
- 23 मार्च – विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाए कि पुलिस ने उनके और उनके समर्थकों के कपड़े फाड़े।
- 7 अप्रैल – नंदकिशोर गुर्जर भोपाल पहुंचे और पूर्व सीएम उमा भारती से मुलाकात की। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की और योगी सरकार से समाधान की उम्मीद जताई।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari