उमेश नाथ का गुजारा दक्षिणा से, कांग्रेस के अशोक सिंह सबसे अमीर, जानिए राज्यसभा प्रत्याशी कितने पैसे वाले
Pratibha Rana | Feb 16, 2024, 08:38 IST
राज्यसभा प्रत्याशी
भाजपा ने मध्यप्रदेश से जिस केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को दोबारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। उन पर अलग-अलग मामलों में 23 FIR दर्ज हैं। गुरुवार को नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की पांच राज्यसभा सीटें( Rajya Sabha Elections ) अप्रैल में रिक्त होने जा रहीं है। इसके पहले चुनाव होना है। राज्यसभा(rajya-sabha-elections-2024) की इन पांच सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल(Rajya Sabha Election Nomination 2024) किया। भाजपा ने चार, जबकि कांग्रेस ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को दोबारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। एल. मुरुगन पर अलग-अलग मामलों में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा उमेश नाथ दान-दक्षिणा से अपना गुजारा करते है।
ये खबर भी पढ़िए...पटवारी परीक्षा का रिजल्ट मान्य, चयनितों को मिलेगी नियुक्ति, जीएडी ने जारी किया पत्र
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी से डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया। जबकि कांग्रेस से अशोक सिंह( Ashok Singh ) ने गुरुवार को अपना पर्चा भरा। नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में सभी की कई जानकारियां सामने आईं। जानकारी के मुताबिक अगर बात की जाएं इन प्रत्याशियों की कुल संपत्ति की तो कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 41 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और 25 करोड़ 4 लाख चल संपत्ति है। ग्वालियर के रहने वाले अशोक सिंह यादव समाज से आते हैं। अशोक सिंह को कमलनाथ का करीबी माना जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में वाहन खरीदी होगी महंगी, निगम दोगुना करने जा रहा है पार्किंग शुल्क
बाल योगी संत उमेश नाथ अखिल भारतीय वाल्मिकी सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही वे वाल्मीकि समाज के बड़े संत हैं। उमेश नाथ दान-दक्षिणा से अपना गुजारा करते है। उमेश नाथ महाराज के पास कुल चल संपत्ति 47 लाख से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक उनके पास कोई भवन या भूमि नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...ये सेंसर लगाओ भैंस को, दूध का दूध पानी का पानी आएगा सामने
माया नारोलिया प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। माया नर्मदापुरम की रहने वाली हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के दौरान मिली जानकारी के अनुसार माया के पास कुल चल संपत्ति 26 लाख 91 हजार और अचल संपत्ति 2 करोड़ 26 लाख रुपए है।
ये खबर भी पढ़िए..महाभारत सीरियल के कृष्ण ने IAS पत्नी पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप, बोले- मेंटल ट्रॉर्चर कर बेटियों से मिलने नहीं दे रहीं
बंसीलाल गुर्जर( Bansilal Gurjar) भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके पास कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 28 लाख रुपए है।
एल मुरुगन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। 7 जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन पर 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज है। मुरुगन पर खुद के नाम 20 लाख का लोन है।
राज्यसभा चुनाव भारत की संसद के उच्च सदन, राज्यसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए होते हैं। राज्यसभा में कुल 250 सदस्य होते हैं, जिनमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों द्वारा चुने जाते हैं, और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...पटवारी परीक्षा का रिजल्ट मान्य, चयनितों को मिलेगी नियुक्ति, जीएडी ने जारी किया पत्र
अशोक सिंह सबसे अमीर
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी से डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया। जबकि कांग्रेस से अशोक सिंह( Ashok Singh ) ने गुरुवार को अपना पर्चा भरा। नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में सभी की कई जानकारियां सामने आईं। जानकारी के मुताबिक अगर बात की जाएं इन प्रत्याशियों की कुल संपत्ति की तो कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 41 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और 25 करोड़ 4 लाख चल संपत्ति है। ग्वालियर के रहने वाले अशोक सिंह यादव समाज से आते हैं। अशोक सिंह को कमलनाथ का करीबी माना जाता है।
- कैश 2 लाख 50 हजार
बैंक 32 लाख 57 हजार 171
शेयर 4 करोड़ 44 लाख
लेनदारी देनदारी 19 करोड़ 19 लाख
वाहन नहीं
गहने 1.80
लोन 2 करोड़ 10 लाख 63 हजार
कुल चल संपत्ति 25 करोड़ 04 लाख
कुल अचल संपत्ति 16 करोड़ 86 लाख 70 हजार
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में वाहन खरीदी होगी महंगी, निगम दोगुना करने जा रहा है पार्किंग शुल्क
उमेश नाथ का दान-दक्षिणा से गुजारा
बाल योगी संत उमेश नाथ अखिल भारतीय वाल्मिकी सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही वे वाल्मीकि समाज के बड़े संत हैं। उमेश नाथ दान-दक्षिणा से अपना गुजारा करते है। उमेश नाथ महाराज के पास कुल चल संपत्ति 47 लाख से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक उनके पास कोई भवन या भूमि नहीं है।
- कैश 1 लाख 81 हजार
बैंक 16 लाख 58 हजार 957
वाहन कार 27 लाख
वाहन कार कीमत 2 लाख
कुल चल संपत्ति 47 लाख 39 हजार 957
इनकम सोर्स दान-दक्षिणा
भूमि या भवन नहीं
ये खबर भी पढ़िए...ये सेंसर लगाओ भैंस को, दूध का दूध पानी का पानी आएगा सामने
माया नारोलिया के नर्मदापुरम में दो मकान
माया नारोलिया प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। माया नर्मदापुरम की रहने वाली हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के दौरान मिली जानकारी के अनुसार माया के पास कुल चल संपत्ति 26 लाख 91 हजार और अचल संपत्ति 2 करोड़ 26 लाख रुपए है।
- कैश 40 हजार
बैंक 2.60 लाख
पॉलिसी 3.04 लाख
वाहन 11 लाख की कार
सोना 16 तोला
कुल चल संपत्ति 26 लाख 91 हजार
देनदारी 6 लाख 74 हजार
कुल अचल संपत्ति 2 करोड़ 26 लाख
मकान नर्मदापुरम में दो मकान, भोपाल एक मकान कुल कीमत 2.26 करोड 3.97 हेक्टेयर (53 लाख)
ये खबर भी पढ़िए..महाभारत सीरियल के कृष्ण ने IAS पत्नी पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप, बोले- मेंटल ट्रॉर्चर कर बेटियों से मिलने नहीं दे रहीं
बंसीलाल पर बैंक का 1.72 करोड़ का लोन
बंसीलाल गुर्जर( Bansilal Gurjar) भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके पास कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 28 लाख रुपए है।
- कैश 1.01 लाख
बैंक में जमा 6.84 लाख
लेनदार -देनदारी 1.15 करोड़
वाहन नहीं
कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 28 लाख
बैंक लोन 1 करोड़ 72 लाख 52 हजार
इनकम सोर्स बिजनेस, खेती
बैंक लोन 1 करोड़ 72 लाख
कुल अचल संपत्ति 31 करोड़ 77 लाख 51 हजार
एल मुरुगन पर 20 लाख का बैंक लोन
एल मुरुगन केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। 7 जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन पर 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज है। मुरुगन पर खुद के नाम 20 लाख का लोन है।
- कैश 45 हजार
बैंक 22 लाख 49 हजार 488
पॉलिसी 63 लाख 38 हजार
वाहन कार कीमत 5 लाख
गहने 11 लाख
कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 2 लाख 33 हजार 334
बैंक लोन 20 लाख
इनकम सोर्स खेती
कुल अचल संपत्ति 69 लाख 50 हजार
राज्यसभा चुनाव के बारे में जानिए
राज्यसभा चुनाव भारत की संसद के उच्च सदन, राज्यसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए होते हैं। राज्यसभा में कुल 250 सदस्य होते हैं, जिनमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों द्वारा चुने जाते हैं, और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
राज्यसभा चुनाव के लिए
- मतदाता: राज्यों के विधायक
चुनाव प्रणाली: एकल संक्रमणीय मतदान प्रणाली
कुल सदस्य: 250
चुने गए सदस्य: 238
मनोनीत सदस्य: 12
राज्यसभा चुनावों का महत्व:
- राज्यों का प्रतिनिधित्व: राज्यसभा राज्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है।
संघीय संतुलन: राज्यसभा केंद्र और राज्यों के बीच संघीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विधान निर्माण: राज्यसभा कानूनों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सरकार पर नियंत्रण: राज्यसभा सरकार पर नियंत्रण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
राज्यसभा चुनावों की प्रक्रिया:
- नामांकन: उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करना होता है।
मतदान: विधायक गुप्त मतदान करते हैं।
मतगणना: मतों की गिनती होती है और सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार विजयी घोषित किए जाते हैं।
राज्यसभा चुनावों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
- पहले राज्यसभा चुनाव 1952 में हुए थे।
सबसे अधिक राज्यसभा सदस्य (12) उत्तर प्रदेश से हैं।
सबसे कम राज्यसभा सदस्य (1) सिक्किम, मणिपुर, और गोवा से हैं।
राज्यसभा चुनावों में अक्सर राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन होते हैं।
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By