यूपीएससी में सिलेक्ट एएसआई की बेटी की कैटेगरी पर सवाल, सोशल मीडिया पर हो रहे कमेंट

Sanjay Sharma | Jul 18, 2024, 21:53 IST
Share
Divya Yadav
Divya Yadav

सोशल मीडिया पर यूपीएससी स्कैम लगातार हैशटैग के साथ ट्रैंडिंग में है। ऐसे में मध्यप्रदेश की छात्रा दिव्या यादव को लेकर भी सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं।

BHOPAL : सोशल मीडिया पर यूपीएससी स्कैम लगातार हैशटैग के साथ ट्रैंडिंग में है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के चयन की इस सबसे बड़ी परीक्षा को लेकर लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश की छात्रा दिव्या यादव को लेकर भी सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं। रायसेन जिले के सांची थाने में तैनात एएसआई राजू यादव की पुत्री दिव्या की कैटेगरी को लेकर असमंजस इन कमेंट्स की वजह बताए जा रहे हैं।

ईडब्लूएस सर्टिफिकेट पर प्रश्नचिन्ह

यूपीएससी की परीक्षा पर ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर मामले के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं। अब यूपीएससी के चयनित उम्मीदवारों की सूची भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कोई इस इस सूची में शामिल चयनित उम्मीदवारों की कैटेगरी को लेकर कमेंट्स कर रहा है तो कोई ईडब्लूएस सर्टिफिकेट पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। दिव्या यादव को लेकर भी सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं। द सूत्र ने इसकी पड़ताल की है। एएसआई राजू यादव की पुत्री दिव्या के नाम सहित यूपीएससी की सिलेक्शन लिस्ट पर सवाल उनकी कैटेगरी को लेकर उठाए जा रहे हैं। सूची में दिव्या का सरनेम यादव लिखा है जबकि कैटेगरी एससी दर्ज है। मध्यप्रदेश सहित देशभर में यादव अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी में शामिल है। ऐसे में दिव्या यादव की एससी कैटेगरी लोगों को असमंजस में डाल देती है।

ये खबर भी पढ़ें...

IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ी, अकेडमी ने ट्रेनिंग रद्द कर वापस मसूरी बुलाया

सरनेम बदलकर लिखने पर कोई पाबंदी तो नहीं है

द सूत्र ने इसके संबंध में दिव्या के पिता और सांची पुलिस थाने में तैनात एएसआई राजू यादव से बात की। राजू यादव ने बताया वे मूलरूप से होशंगाबाद यानी नर्मदापुरम के रहने वाले हैं। साल 1970 में आई बाढ़ के बाद उनके पुरखों को प्रशासन ने वहीं जलालाबाद बस्ती में ठिकाना दे दिया था। अब यह बस्ती आदर्शनगर के नाम से जानी जाती है। साल 1993 में वे मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। कुछ साल बाद वे भोपाल के अयोध्यानगर क्षेत्र में आकर बस गए। उनकी मूल जाति जाटव है, लेकिन अब वे उपजाति के रूप में यादव लिखते हैं। राजू यादव का कहना था सरनेम बदलकर लिखने पर कोई पाबंदी तो नहीं है।

र
र

ये खबर भी पढ़ें...

पूजा खेडकर के बाद इन IAS - IPS की नियुक्ति पर भी सवाल

भ्रम फैलाकर सफल लोगों को निराश न करें

अपनी मूल जाति का प्रमाण पत्र भी उनके पास है। उन्होंने दिव्या की पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी के बारे में भी बताया। उनका कहना था दिव्या को यह सफलता आसानी से नहीं मिली। वह दिन-रात पढ़ाई में डूबी रहती थी। एक-दो नहीं बल्कि तीन बार उसे सफलता नहीं मिली लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सभी ने हौंसला बढ़ाया तो इस बार कामयाबी हासिल हो गई। कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रहे हैं लेकिन दिव्या की कैटेगरी एससी ही है और इसके प्रमाण भी उसके पास हैं। लोगों को बेवजह ऐसा भ्रम फैलाकर सफल लोगों को निराश नहीं करना चाहिए।

क
क

ये खबर भी पढ़ें...

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री की माया नगरी के डॉक्टर ने निकाल दी पर्ची, हुआ ये बड़ा खुलासा

कैटेगरी और सरनेम बढ़ा रहे संशय

दिव्या यादव के सरनेम और कैटेगरी में मेल न होने की वजह से लोग असमंजस का शिकार हैं। मध्यप्रदेश में विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में मीना जाति एसटी में आती है लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में इसे ओबीसी में रखा गया है। इसी सूची में चयनित अभ्यर्थियों के चौहान, राठौर, गुप्ता, गोयल, व्यास सरनेम और उनकी कैटेगरी एससी अथवा एसटी होने को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं ईडब्लूएस कैटेगरी में चयनित उम्मीदवारों की योग्यता भी सवालों के घेरे में है।

ये खबर भी पढ़ें...

एससी कैटेगरी से IFS ऑफिसर कैसे बनी ज्योति मिश्रा ? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Tags:
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • आईएएस दिव्या यादव
  • upsc scam
  • Divya Yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि