उमा भारती ने की विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग , देर रात किया ट्वीट

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान से उठे विवाद ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उमा भारती ने विजय शाह के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

MP News : मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिर गए हैं। भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के चलते न सिर्फ विपक्ष बल्कि अब उनके खुद के दल और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भी सख्त रुख अपना चुके हैं।

बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस बयान को लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किए हैं और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग तेज़ हो गई है।

उमा भारती ने की मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने विजय शाह के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

उमा भारती ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान न केवल भारतीय सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि इससे सरकार की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने इसे देश की सांप्रदायिक सौहार्द के खिलाफ भी बताया।

खबर यह भी : कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर बवाल, अब मंत्री विजय शाह ने दी सफाई

हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत की जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की डबल बेंच ने यह निर्देश राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को दिए हैं।

खबर यह भी : पहले साधना सिंह पर डबल मीनिंग बात से नपे थे मंत्री विजय शाह, अब कर्नल सोफिया पर बिगड़े बोल

कांग्रेस का मोर्चा, थाने में शिकायत दर्ज

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने श्यामला हिल्स थाने में पहुंचकर विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मंत्री का बयान देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है और उन पर आईपीसी की धारा 153्र जैसी धाराएं लगाई जानी चाहिए।

कांग्रेस का आरोप है कि बयान पूरी तरह सांप्रदायिक और महिला विरोधी है। इस मुद्दे पर वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद विपक्ष और आमजन में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

खबर यह भी : कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर बवाल, अब मंत्री विजय शाह ने दी सफाई

राजनीतिक भविष्य पर संकट

विजय शाह की यह जुबानी चूक उनके राजनीतिक करियर पर गंभीर असर डाल सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी आलाकमान भी इस मामले को लेकर नाराज़ है और जल्द कोई कठोर निर्णय लिया जा सकता है।

खबर यह भी : News Strike: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री का विवादित बयान, बीजेपी मौन, क्या दिल्ली से होगी बड़ी कार्रवाई ?

कर्नल सोफिया कुरैशी कौन हैं?

  • भारत की पहली महिला अधिकारी जिन्होंने विदेशी सैन्य अभ्यास में सेना का नेतृत्व किया।
  • संयुक्त राष्ट्र मिशन और कई अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
  • भारतीय सेना में काबिल अफसरों में गिनी जाती हैं।विजय शाह सुर्खियों में | विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान | इस्तीफा
Tags:
  • MP News
  • उमा भारती
  • मध्य प्रदेश
  • विजय शाह सुर्खियों में
  • इस्तीफा
  • मंत्री
  • कर्नल सोफिया
  • विजय शाह सोफिया कुरैशी बयान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर