विजयपुर विधानसभा सीट: मुकेश मल्होत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 19 मार्च को
Sandeep Kumar | Mar 16, 2026, 23:25 IST
vijaypur assembly
BHOPAL: विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की अयोग्यता मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी। ग्वालियर हाईकोर्ट ने क्रिमिनल केस छुपाने के कारण उनका चुनाव शून्य घोषित किया था।
News in short
- विजयपुर विधानसभा सीट पर मुकेश मल्होत्रा की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
- ग्वालियर हाईकोर्ट ने मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य किया और रावत को विधायक घोषित किया।
- मल्होत्रा ने क्रिमिनल केस छिपाने का आरोप लगाया, जिससे चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ।
- 9 मार्च को हाईकोर्ट ने मल्होत्रा को 15 दिन का समय दिया, 19 मार्च को सुनवाई होगी।
- मल्होत्रा को 20 मार्च तक सुप्रीम कोर्ट से स्टे लाना होगा, वरना रावत को शपथ दिलाई जाएगी।
News in Detail
vijaypur assembly
विजयपुर सीट पर सियासी संग्राम: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, रामनिवास रावत चर्चा के केंद्र में
9 मार्च को हुई थी सुनवाई
9 मार्च को ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन रद्द किया। मल्होत्रा ने 2024 के उपचुनाव नामांकन में केवल 4 क्रिमिनल केस की जानकारी दी थी, जबकि उनके खिलाफ 6 मामले थे। 2 केस की जानकारी छिपाना चुनावी नियमों का उल्लंघन माना गया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता रामनिवास रावत (दूसरे नंबर के उम्मीदवार) को विजयपुर का नया विधायक घोषित किया।
विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, ग्वालियर हाईकोर्ट ने रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया
रावत को घोषित किया गया था विधायक
झूठे हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट की विजयपुर विधायक को फटकार, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को राहत
क्या है पूरा मामला ?
पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा ने 2 मई 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी। उन्होंने मुरैना जिले में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव 2023 में मुकेश मल्होत्रा विजयपुर सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे और उन्हें 45 हजार वोट मिले थे। वह लंबे समय से विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। पहले वह बीजेपी में थे, जहां सरकार ने उन्हें सहारिया प्राधिकरण का अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया था। टिकट न मिलने पर उन्होंने 2023 के चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ दी थी। विजयपुर क्षेत्र में सहारिया आदिवासी समाज के 70 हजार से ज्यादा वोट हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था।
चुनाव हारने के 11 दिन बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
11 उम्मीदवारों को जारी हुआ था नोटिस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari