रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मान में मिले चांदी के सिक्के निकले नकली

Aman Vaishnav | Jan 06, 2026, 12:20 IST
Share
west central railway fake silver coin scam bhopal
west central railway fake silver coin scam bhopal

पश्चिम मध्य रेलवे में रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान के नाम पर धोखा हुआ है। रिटायरमेंट के समय जो चांदी के सिक्के दिए जाते थे, वो असल में नकली निकले। जांच में ये खुलासा हुआ कि...

5 पॉइंट में समझें पूरा मामला...

  • रेलवे बोर्ड अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को चांदी का सिक्का देता है।
  • रिटायरमेंट पर मिलने वाले गोल्ड प्लेटेड चांदी के सिक्के नकली निकले।
  • 20 ग्राम के सिक्के में चांदी की मात्रा सिर्फ 0.23% ही मिली।
  • रेलवे को प्रति सिक्का करीब 2 हजार 200 रुपए की ठगी का अनुमान है।
  • विजिलेंस जांच और लैब रिपोर्ट के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिटायरमेंट के समय रेल कर्मचारियों को सम्मान के तौर पर दिए जाने वाले गोल्ड प्लेटेड चांदी के सिक्के जांच में नकली पाए गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चांदी के नाम पर तांबे के सिक्के बांटे गए। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।

सम्मान के सिक्कों में बड़ा घोटाला

रेलवे अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को चांदी का सिक्का देता है। यह सिक्का सम्मान के तौर पर दिया जाता है। भोपाल के सामान्य भंडार डिपो में यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। रिटायर कर्मचारियों को मिले सिक्के असल में नकली निकले हैं।

तांबे के निकले चांदी के सिक्के

सिक्कों की क्वालिटी पर शक हुआ तो उनकी लैब में जांच कराई गई। जांच में पता चला कि जिन्हें चांदी के ऊपर सोने की परत वाले सिक्के बताया जा रहा था, वे असल में तांबे के निकले।

चांदी की मात्रा न के बराबर

लैब रिपोर्ट के अनुसार सिक्के में चांदी की मात्रा हैरान कर देने वाली थी। 20 ग्राम के सिक्के में सिर्फ 0.23% चांदी मिली। जबकि रेलवे से प्रति सिक्का 2 हजार 200 रुपए वसूले गए।

विजिलेंस जांच में खुली पोल

विजिलेंस विभाग ने सिक्कों की बनावट की जांच की। वजन और बनावट पर संदेह होने पर सैंपल भेजे गए। इससे पहले आरआईटीईएस ने इंस्पेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया था। इसके बावजूद घटिया क्वालिटी के सिक्के सप्लाई कर दिए गए।

इंदौर की फर्म पर होगी एफआईआर

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव के मुताबिक इंदौर की फर्म मेसर्स वायबल डायमंड्स पर एफआईआर की जा रही है। फर्म को 3 हजार 640 सिक्के सप्लाई करने का ऑर्डर मिला था।

ये खबरें भी पढ़िए...

परिवहन विभाग में थ्री-डिजिट घोटाला, अब तक 39 परिवहन अधिकारियों पर एफआईआर

ट्रेन में स्लीपर से एसी क्लास में बदल सकते हैं सीट वो भी फ्री में, ये है रेलवे का ऑटो अपग्रेड नियम

कैडर संशोधन के आदेश की गुत्थी में फंसे आउटसोर्स कर्मचारी संगठन

अजमेर में रेलवे कर्मचारी के साथ साइबर ठगी, फर्जी एप को जरिया बनाया और 26 लाख रुपए का निवेश कराया

Tags:
  • इंदौर
  • पश्चिम मध्य रेलवे
  • रेलवे बोर्ड
  • चांदी के सिक्के
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज