फीस के लिए मासूमों को प्रताड़ित कर रहे निजी स्कूल
Neel Tiwari | Sept 03, 2024, 19:41 IST
Wisdom Valley School
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है। जबलपुर के विजडम वैली स्कूल में लगातार फीस को लेकर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है
Private School Fees : जबलपुर के विजडम वैली स्कूल में लगातार फीस को लेकर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है फीस की बात पेरेंट्स से ना करके बच्चों से की जाती है बच्चों को ऑफिस में बुलाकर घरवालों से बात कराई जाती और फीस जमा करने का दबाव बनाया जाता है।
जबलपुर के विजडम वैली स्कूल ( Wisdom Valley School )की एक छात्रा और उसकी मां के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्कूल प्रशासन के दबाव में अपनी मां को फोन करने वाली बच्ची इतनी सह हुई है कि वह फीस के अलावा कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्ची को फोन देकर उसकी मां से बात करने को कहा गया जबकि बच्ची की मां पहले ही प्रबंधन को यह बता चुकी है कि उनके द्वारा 16 सितंबर को फीस जमा कर दी जाएगी। उसके बाद भी बच्ची पर दबाव बनाकर घर पर फोन करवाया गया। इस ऑडियो में बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मानसिक दशा समझ आप भी सिहर उठेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
स्कूल बंक करने पर छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू निजी स्कूल
Supreme Court : निजी स्कूल फीस वृद्धि मामले में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
बच्चों से कहा जाता है फीस जमा कर दो नहीं तो दिक्कत होगी। साथ ही क्लास रूम में खड़ा कर फीस के लिए कहा जाता है, जिससे बच्चों को काफी शर्मिंदगी महसूस होती है और फीस जमा न होने पर स्कूल आने से मना किया जाता है। स्कूल प्रबंधन को इस बात की थोड़ी भी चिंता नहीं होती कि बच्चों के कोमल मन पर इस तरह की बातों और व्यवहार का क्या प्रभाव पड़ेगा।
स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे अभिभावकों में बड़ी संख्या में पीड़ित बच्चे भी शामिल थे । मीडिया के कैमरे के सामने बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाई । उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों से कहा जाता है कि जैसे तुम्हारे घर के नौकर बगैर पैसे की नहीं चलते वैसा हमारा स्कूल भी बगैर फीस के नहीं चलता है और एक बच्चे से तो बात कर यह भी पता चला है कि उनसे कहा गया कि 1 महीने की फीस जो तुम्हारी जमा नहीं है तो कल से स्कूल नहीं आना।
ये खबर भी पढ़ें...
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आक्रोश, अब आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने सड़कों पर उतरेंगे अभिभावक और छात्र
इस घटना के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता सहित अभिभावकों ने जब स्कूल प्रशासन से बात करनी चाही तो स्कूल प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया और स्कूल के प्रिंसिपल या किसी शिक्षक ने भी अभिभावकों से बात करना जरूरी नहीं समझा।
स्कूल प्रशासन से कोई जवाब न मिलने पर मध्य प्रदेश पैरेंट एसोसिएशन द्वारा स्कूल में हो रही अनियमितताओं और फीस के लिए बच्चों को प्रताड़ित करने के संबंध में तिलवारा थाना पहुंचकर आवेदन दिया गया साथ ही कार्यवाही की मांग की गयी तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के द्वारा जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
निजी स्कूलों पर कार्रवाई, ठोंका इतने लाख रुपए का जुर्माना, जानें कौन से स्कूलों पर गिरी गाज
आज के समय में स्कूल शैक्षणिक संस्था न होकर एक व्यापारिक संस्था बन गए हैं उन्हें बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा बच्चों की फीस की चिंता रहती है जो स्कूलों की व्यापारिक नीति को दिखाता है।
मां को फोन कर सहमी आवाज में बोली बच्ची, मम्मी फीस.....
ये खबर भी पढ़ें...
स्कूल बंक करने पर छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू निजी स्कूल
Supreme Court : निजी स्कूल फीस वृद्धि मामले में आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
फीस जमा न करने पर होगी दिक्कत
बच्चों ने सुनाई अपनी आपबीती
ये खबर भी पढ़ें...
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आक्रोश, अब आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने सड़कों पर उतरेंगे अभिभावक और छात्र
नहीं आया कोई जिम्मेदार सामने
अनियमितताओं के खिलाफ एसोसिएशन ने मांगी पुलिस की सहायता
ये खबर भी पढ़ें...
निजी स्कूलों पर कार्रवाई, ठोंका इतने लाख रुपए का जुर्माना, जानें कौन से स्कूलों पर गिरी गाज
निजी स्कूलों ने शिक्षा को बना दिया है व्यापार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari